आँखों से पानी आना एक आम समस्या है जो बच्चों बड़ों और बुजुर्गों,किसी को भी हो सकती है,जब आँखों से सामान्य से ज़्यादा आँसू आने लगते हैं, तो यह रोज़मर्रा के जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है,इस लेख में हम आँखों से पानी आने के कारण,इसके लक्षणों और इसके इलाज के बारे में विस्तार से जानेंगे ताकि आप अपनी आँखों को स्वस्थ रख सकें।
आँखों से पानी क्यों आता है?
आँसू हमारी आँखों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं, और आँसू पानी बलगम और तेल से बने होते हैं, जो आँखों को नमी देते हैं और उन्हें संक्रमण से बचाते हैं आमतौर पर जब सब कुछ सामान्य होता है तो आँखें खुद को नम रखने के लिए लगातार आँसू बनाती रहती हैं।
लेकिन कभी-कभी किसी खास वजह से आँखों से ज़्यादा आँसू आने लगते हैं,जब आँखों में जलन होती है या कोई बाहरी कण चला जाता है, तो आँखें उसे बाहर निकालने के लिए तेज़ी से आँसू बनाना शुरू कर देती हैं। इसके अलावा, अगर आँसू निकलने का रास्ता (टियर डक्ट) ब्लॉक हो जाए, तो भी आँसू बाहर नहीं निकल पाते और आँखों में जमा होकर बाहर बहने लगते हैं।

आँखों से पानी आने का प्रमुख कारण
आँखों से पानी आना ये कई कारण से हो सकते हैं जिनमें से कुछ सामान्य होते हैं और कुछ को मेडिकल इलाज की जरुरत होती
- आँखों में कुछ पड़ना: आँखों से पानी आना तब हो सकता है जब धूल रेत छोटा तिनका या कोई बाहरी वस्तू जब कभी आपकी आँख में चला जाता है, तो आँख उसे बाहर निकालने के लिए तुरंत ज़्यादा आँसू बनाने लगती है।
- आँखों मे एलर्जी: आँखों से पानी आना इसका एक बड़ा कारण आँख की एलर्जी भी है,धूल या पालतू जानवरों के बाल पराग कण,जैसे एलर्जन के संपर्क में आने पर आँखों में जलन और खुजली होने के साथ आँखों से पानी आना शुरू हो जाता है।
- कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम: लंबे समय तक मोबाइल कंप्यूटर टीवी देखने से आँखें थक जाती हैं और सूखी हो जाती हैं,इससे आँखें पतले और कमज़ोर आँसू बनाती हैं जो आँख को ठीक से नम नहीं कर पाते और बहकर बाहर आ जाते हैं।
- आँखों का सूखापन: सूखी आँखें वास्तव में आँखों से पानी आने का एक बड़ा कारण है, जब आँखें पर्याप्त नमी नहीं बना पातीं, तो आँखों की ग्रंथि तुरंत ज़्यादा तरल आँसू बनाने लगती है, जो आँख को ठीक से नम नहीं कर पाते और बहकर बाहर आ जाते हैं।
- मौसम और पर्यावरण: तेज़ हवा या सूरज की रोशनी के संपर्क में ज्यादा देर रहने से आँखें सूखने लगती है और आँखों से पानी आने का कारण बनती हैं।
- मोतियाबिंद या ग्लूकोमा: कुछ गंभीर आँखों की बीमारियाँ, जैसे मोतियाबिंद या ग्लूकोमा, और इसके साथ नज़र भी कमजोर हो जाती है और साथ ही साथ आँखों से पानी आना दर्द होने का कारण बनती है।
- आँखों का संक्रमण: कंजंक्टिवाइटिस जिसे आम बोलचाल में आई फ्लू कहते हैं और यह आँखों से पानी आने का एक बहुत बड़ा कारण है, इसमें आँखों में लाली, खुजली और पानी के साथ-साथ चिपचिपा पदार्थ भी निकल सकता है।
- पलकों की समस्या: अगर आपकी पलकें अंदर की तरफ मुड़ी हैं (एंट्रोपियन) या बाहर की तरफ लटकी हैं (एक्ट्रोपियन), तो आँसू सही से आँख मे फैल नहीं पाते, जिससे लगातार पानी आने की समस्या हो सकती है।
- टियर डक्ट का बंद होना: आँख और नाक के बीच आँसू जाने वाले रास्ते के बंद हो जाने पर आँसू जमा हो जाते हैं और आँखों से बाहर निकलने लगते हैं, यह छोटे बच्चों और बुजुर्गों में एक आम कारण है।

आँखों से पानी आने के लक्षण
आँखों से पानी आना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है और पानी आने के साथ-साथ कुछ और लक्षण भी दिख सकते हैं जो कारण को समझने में मदद करते हैं:
- लगातार आँसू आना बिना किसी भावनात्मक कारण के आँसू बहना।
- आँखों का लाल होना विशेष रूप से एलर्जी या संक्रमण के कारण।
- सुबह उठने पर पलकें चिपकी हुई महसूस होना, जो संक्रमण का संकेत है।
- धुंधला दिखाई देना आँखों से ज़्यादा आंसू आने की वजह से।
- आँखों में कुछ होने का एहसास जैसे कोई कण अंदर चला गया हो।
- सूजन और दर्द अगर आँखों में कोई गंभीर समस्या या चोट हो।
- आँखों में जलन और आँखों में खुजली होना यह एलर्जी के कारण होता है।
बच्चों और बुजुर्गों की आँखों से पानी आना
बुजुर्गों में: बढ़ती उम्र के साथ, आँखों की मांसपेशियों और पलकों की बनावट में बदलाव आता है जिससे टियर डक्ट में रुकावट या पलकों का अंदर-बाहर मुड़ना हो सकता है, और यह लगातार पानी आने का कारण बन सकता है।
बच्चों में: नवजात शिशुओं में अक्सर टियर डक्ट (आँसू की नली) बंद हो जाती है, जिससे उनकी आँखों से पानी आता है, इसमें डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।
आँखों से पानी आना और इसकी रोकथाम
धूम्रपान से बचें: धूम्रपान आँखों में जलन और सूखापन बढ़ा सकता है, जिससे पानी आने की समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य और आहार: संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना आँखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे गाजर, पालक, और खट्टे फल, आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
पर्याप्त नींद: आँखों को आराम देने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ज़रूरी है।
कॉन्टैक्ट लेंस की सही देखभाल: अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उन्हें साफ रखने और सही समय पर बदलने की आदत डालें, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
आँखों से पानी आने का इलाज
आँखों से पानी आना इसका इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है और कुछ मामलों में यह आपकी अपनी देखभाल से भी ठीक हो जाता है जबकि कुछ स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी होता है।
स्क्रीन का कम इस्तेमाल अपनी आंखों को नियमित रूप से आराम दें और लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करने से बचें और हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखे इससे आँखों को आराम मिलता है।
आँखों को साफ़ रखें अपनी आंखों की देखभाल करें और नियमित रूप से आंखों को साफ करने के लिए नार्मल पानी का इस्तेमाल करें ताकि धूल या एलर्जी पैदा करने वाले कण निकल जाएं और गंदे हाथों से आँखों को छूने से बचें।
आँखों की सुरक्षा तेज धूप हवा या धूल भरे वातावरण में बाहर जाते समय या धूप में काम करते समय एक अच्छी क्वालिटी का UV प्रोटेक्शन या फोटोकरोमिक वाला धूप का चश्मा इस्तेमाल करें।
गर्म पानी की पट्टी आँखों से पानी आना सूजन जलन या संक्रमण होने पर गर्म पानी की पट्टी एक असरदार उपाय है यह न केवल आँखों की मांसपेशियों को आराम देती है बल्कि आंखों को सुखने और संक्रमण को कम करने में मदद करती है।
आँखों को रगड़ने से बचें खुजली या जलन होने पर आँखों को रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है और संक्रमण फैल सकता है, और बहुत से लोग आँखों में खुजली या जलन होने पर आदतन उन्हें रगड़ने लगते हैं।
सही चश्मा पहनें अगर आपको धुंधला दिखाई दे रहा है, तो यह आपकी आँखों के लिए सही चश्मा पहनने का समय हो सकता है।अगर आप पहले से चश्मा पहन रहे है उसका नम्बर कम ज्यादा हो गया है तो सही नंबर का चश्मा पहने सही नम्बर का चश्मा न पहनने से आँखों पर दबाव पड़ता है, जिससे आँखों से पानी आना और जलन की समस्या हो सकती है।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर आँखों से पानी आना लगातार बना रहे या इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जैसे:
- आँख में चोट, धूल या केमिकल जाने के बाद पानी आना।
- अचानक धुंधलापन या दृष्टि कम होने लगे।
- लगातार तेज़ जलन या दर्द महसूस हो।
- आँखों से पानी के साथ आँख में लालपन या सूजन हो।
- कॉन्टैक्ट लेंस पहनने पर बार-बार पानी आना और जलन होना।
निष्कर्ष
आँखों से पानी आना एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ गंभीर भी हो सकते हैं। अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस होते हैं और खुद की देखभाल के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से सलाह लें। अपनी आँखों का ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ आँखें ही स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं।