Blue Cut Lens क्या होता है, क्यों इसकी डिमांड ज्यादा है। क्या ब्लू ब्लॉक लेंस और नार्मल लेंस में कोई अंतर होता है। क्या ब्लू कट चश्मा वास्तव में आंखों के लिए फायदेमंद है या केवल मार्केटिंग है। यदि आप मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, तो क्या ये आपके लिए ठीक है या नही। इस लेख में हम ब्लू कट लेंस के हर पहलू को आसान भाषा में जानेंगे।
Blue Cut Lens क्या होता है?
Blue Cut Lens या Blue Light Filtering Lens ऐसा चश्मे का लेंस है जिसे नीली रोशनी को कम करने या फ़िल्टर करने के लिए बनाया जाता है। जिसे आमतौर पर कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन के इस्तेमाल के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इन्हें अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है:
- Blue Cut Lens
- Blue Light Filter Lens
- Blue Blocking Lens
- Blue Filter Glasses
- Blue Cut Glasses
- Blue Screen Lens
- Blue Light Blocking Glasses
जबकि हर Blue Cut Lens एक जैसा नहीं होता और केवल Blue Cut नाम लिखा होने से यह पता नहीं चलता कि लेंस कितनी ब्लू लाइट फ़िल्टर करता है।
Blue Cut Lens कैसे काम करता है?
Blue Cut Lens को आप अपनी आंखों के लिए एक डिजिटल फ़िल्टर की तरह समझ सकते हैं। दरअसल एक सामान्य लेंस में धूप और बाहर की सारी रोशनी (सभी रंग) बिना रुके पूरी तरह आर-पार हो जाती है। लेकिन एक अच्छी क्वालिटी का ब्लू कट ग्लास एक खास छलनी की तरह काम करता है। जब रोशनी इस लेंस से गुजरती है, तो यह बाकी रंगों को तो आसानी से जाने देता है, लेकिन ब्लू-वायलेट (नीली) रोशनी के उस हिस्से को रोक लेता है जो आंखों को सबसे ज़्यादा थकाती है।
दरअसल ब्लू ब्लॉक लेंस के ऊपर एक खास परत चढ़ी होती है। जब स्क्रीन (मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी) से निकलने वाली नीली रोशनी इस लेंस पर पड़ती है, तो यह उसे टकराकर (Reflect) वापस मुड़ जाती है। हालांकि ब्लू ब्लॉक लेंसों को बनाते समय ही उसमें ऐसा मटीरियल मिलाया जाता है जो नुकसानदायक नीली रोशनी को अपने भीतर सोख (absorb कर) लेता है।
लेकिन यह समझना जरूरी है की हर ब्रांड और लेंस का ब्लू लाइट रोकने का स्तर (Filtering Level) अलग-अलग हो सकता है।
Blue Cut Lens कितने प्रकार का होता है?
तकनीक के आधार पर
- ब्लू रिफ्लेक्ट: इस तरीके का ब्लु कट लेंस की सतह पर एक “एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग” (ARC) का उपयोग कर के बना होता है जो नीली रोशनी को आंखों तक पहुँचने से पहले ही वापस परावर्तित कर देता है जैसे दीवाल पर गेंद लगने के बाद वापस हो जाती है।
- ब्लू एब्सोर्ब: इस तरीके का लेंस का मटीरियल ही ऐसा होता है जो नीली रोशनी को सोख लेता है, इसलिए यह कोटिंग के मुकाबले ज्यादा प्रभावी माना जाता है क्योंकि यह लेंस के आर-पार जाने वाली रोशनी को फिल्टर करता है।
उपयोग और जरूरत के आधार पर
- स्टैंडर्ड ब्लू कट लेंस: यह उन लोगों के लिए होता है जो दिनभर में 3-4 घंटे स्क्रीन का उपयोग करते हैं जबकि यह बजट में किफायती भी होता है।
- प्रोफेशनल हाई ब्लू कट लेंस: जो लोग दिन भर (8-10 घंटे) कंप्यूटर पर काम करते हैं या ग्राफिक डिजाइनिंग करते हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छा माना जाता है क्यूंकि इसमें रंगों का अंतर ज्यादा सटीक रहता है।
- फोटोकरोमिक ब्लू कट लेंस: ये लेंस घर के अंदर ब्लू कट का काम करते हैं और धूप में जाते ही काले या ब्राउन काले चश्मे की तरह हो जाते हैं और इन्हें ‘ऑल-इन-वन’ लेंस के नाम से भी जाना जाता है।
विनिर्माण के आधार पर
- स्टॉक लेंसेस: ये पहले से बने-बनाए लेंस होते हैं जो सामान्य नंबरों के लिए तुरंत उपलब्ध होते हैं।
- डिजिटल फ्री फॉर्म लेंसेस: इन्हें आपकी आंखों के सटीक पॉइंट और फ्रेम के आकार के हिसाब से खास तौर पर लैब में बनाया जाता है। यह सबसे स्पष्ट दृष्टि प्रदान करते हैं।

Blue Cut Lens के फायदे क्या हैं?
- कुछ लोगों को visual comfort महसूस हो सकता है: अगर आपको ब्लू ब्लॉक लेंस पर लगी कोटिंग का रंग देखने में अच्छा लगता है, तो आप इसे अपनी पसंद के आधार पर पहन सकते हैं। क्योंकि ब्लू कट ग्लास पर लगी कोटिंग का कलर ग्रीन, ब्लू और हल्का पिंक में भी मिलता है। लेकिन इसे लगाना आंखों की कोई बीमारी का इलाज नहीं माना जाता है।
- Anti-Reflective Coating glare कम करने में उपयोगी हो सकती है: अगर ब्लू कट लेंस में अच्छी क्वालिटी की AR कोटिंग मौजूद है, तो यह स्क्रीन और रोशनी से आने वाले रिफ्लेक्शंस को कम कर देती है। जिससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है। हालांकि यह फायदा सीधे AR कोटिंग की वजह से मिलता है, ना कि ब्लू लाइट फिल्टर होने से।
- कुछ लोगों के लिए रात में screen exposure को manage करने में मदद मिल सकती है: ब्लू लाइट हमारे सोने-जागने के चक्र (circadian rhythm) से जुड़ी होती है। बैरहाल रात में स्क्रीन देखते वक्त ब्लू कट लेंस का इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को स्क्रीन मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
Blue Cut Lens और Normal Lens में क्या अंतर है?
| विशेषता | Normal Lens | Blue Cut Lens |
| Prescription power | हो सकती है | हो सकती है |
| Blue light filtering | सामान्यतः विशेष फ़िल्टरिंग नहीं | कुछ blue-violet wavelengths को फ़िल्टर कर सकता है |
| AR coating | हो सकती है | हो सकती है |
| Lens colour | सामान्यत: एकदम ट्रांसपेरेंट | ग्रीन, ब्लू और पिंक कलर |
| मुख्य उद्देश्य | Vision Correction | Blue Light को कम करने के लिए और Vision Correction |
| Eye disease का इलाज | नहीं | नहीं |
लेकिन ध्यान देने वाली बात यह की Blue Cut Lens में AR coating होना जरूरी नहीं है और AR coating, Blue Cut coating नहीं होती है।
Blue Cut Lens किसे लगवाना चाहिए?
ब्लू कट लेंस हर उस व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित होता है जिसका डिजिटल स्क्रीन टाइम ज्यादा होता है:
- जो लोग रोज़ाना 7-9 घंटे कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, उन्हें अपनी आँखों को ‘डिजिटल आई स्ट्रेन’ से बचाने के लिए यह ज़रूर पहनना चाहिए।
- ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले, नोट्स बनाने और लंबे समय तक टेबलेट या मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले छात्रों के लिए यह लेंस अच्छा विकल्प साबित होता है।
- वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों को इससे काफी आराम मिलता है।
बिना नंबर वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते है, ज़रूरी नहीं कि आपकी आँखें कमज़ोर हों तभी आप इसे पहनें। आँखों को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जीरो पावर का ब्लू कट लेंस कोई भी पहन सकता है।
Blue Cut Lens के नुकसान
हर चीज़ की तरह ब्लू कट लेंस के भी कुछ सीमित नुकसान या गलतफहमियाँ हैं जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है:
- ब्लु कट लेंस इस्तेमाल करने पर आँखों की रोशनी नहीं बढ़ाती है
- सस्ते या नकली ब्लू कट लेंस में रंग हल्के पीले या नीले तरह के दिख सकते हैं
- यह आँखों की बीमारियों का इलाज नहीं है, सिर्फ़ सुरक्षा देता है
- हर व्यक्ति को इसका असर तुरंत महसूस नहीं होता है
- बहुत ज्यादा ब्लू कट वाले लेंस में कलर एक्यूरेसी थोड़ी कम हो सकती है
ब्लू कट लेंस का नुकसान तब ज्यादा होता है जब आप इसे किसी अविश्वसनीय या बिना एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग का मिलने वाला बिना जरूरत के बहुत सस्ते में खरीदते है, ध्यान रखें ब्लू लाइट से ज्यादा आंखों को नुकसान स्क्रीन के सामने बिना पलक झपकाए बैठने से भी होता है।

Blue Cut Lens कैसा होता है?
ब्लू कट लेंस दिखने में लगभग साधारण चश्मे के लेंस जैसा ही होता है, लेकिन इसमें एक विशेष ब्लू लाइट फ़िल्टर कोटिंग चढ़ी होती है और यही कोटिंग इसे सामान्य लेंस से अलग बनाती है जो डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को रोकने में मदद करती है जैसे:
- लेंस पर हल्की नीली या बैंगनी चमक दिखाई देनाजब ब्लू कट लेंस पर कोई भी रोशनी पड़ती है, तो उस पर हल्की नीली, बैंगनी या पिंक कलर की कोई एक चमक दिखाई देती है और यह इस बात का संकेत होता है कि लेंस में ब्लू लाइट फ़िल्टर कोटिंग मौजूद है।
- ब्लू कट लेंस सामान्य रूप से पूरी तरह साफ और पारदर्शी दिखाई देता है और सामने से देखने पर इसमें कोई रंग नज़र नहीं आता, इसलिए यह रोज़मर्रा के उपयोग के लिए आरामदायक होता है।
- ब्लू कट लेंस पहनने पर मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या ड्राइविंग करते समय सामने से आने वाली रोशनी कम लगती है और आँखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है इसलिए लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम महसूस होती है।
- एक अच्छे गुणवत्ता वाले ब्लू कट लेंस में स्क्रीन के रंग नेचुरल और साफ दिखाई देते हैं, जबकि सस्ते या कम गुणवत्ता वाले लेंस में रंग हल्के पीले पड़ सकते है।
- ब्लू कट लेंस नंबर और बिना नंबर दोनों विकल्पों में उपलब्ध होता है जैसे आपके अपने पावर के नंबर का भी और जीरो नंबर का भी मिलता है इसलिए इसे कोई भी व्यक्ति अपने नंबर बिना नंबर का ब्लू कट लेंस वाला चश्मा पहन सकता है।
- ज्यादा तर ब्लू कट लेंस में एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग भी होती है, जिससे स्क्रीन की चमक और ग्लेयर कम हो जाती है और देखने में ज्यादा आराम मिलता है इसलिए आपको एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग वाला ब्लु कट लेंस अपने चश्मे मे लगवाना चाहिए।
Blue Cut Lens कैसे पहचानें?
- लेंस पर नीली या बैंगनी चमक होना: ब्लू कट लेंस की सबसे आसान पहचान यह है कि जब आप लेंस को रोशनी के सामने घुमाते हैं या रोशनी की तरफ देखते है तो उस पर हल्की नीली या बैंगनी चमक दिखाई देती है और यह चमक बताती है कि लेंस पर ब्लू लाइट फ़िल्टर कोटिंग मौजूद है।
- स्क्रीन के सामने जाँच करें: अपने ब्लु कट लेंस को मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन के सामने रखें और देखें क्या लेंस में स्क्रीन की तेज़ चमक थोड़ी कम दिखाई दे रही है या नही दोसरा तरीका यह है की चश्मा पहन कर स्क्रीन को देखने में ज़्यादा आराम महसूस होगा और यह तरीका रोज़मर्रा में पहचान के लिए काफी उपयोगी है।
- ब्रांड मार्किंग या सर्टिफिकेट का होना: अच्छे और ब्रांडेड ब्लू कट लेंस के साथ ब्रांड का नाम होगा और ब्लू लाइट फ़िल्टर का उल्लेख उसपे होगा और सर्टिफिकेट या वारंटी कार्ड आपको मिलेगा जो इसकी असलियत साबित करता है।
- आँखों में आराम महसूस होना: यदि लेंस सही ब्लू कट है, तो चश्मा पहनने परआँखों की थकान कम होगी,जलन और सिर दर्द में राहत मिलेगी औरलंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी आराम महसूस होगाहालाँकि, इसका असर कुछ दिनों के उपयोग के बाद ज़्यादा साफ दिखता है।
- UV लाइट टेस्टर से जाँच: जब आप चश्मा बनवाये ऑप्टिकल शॉप्स में ब्लू लाइट टेस्टर या UV टॉर्च से लेंस की जाँच करवाएं उसमे आप को दिखेगा की ब्लू कट लेंस ब्लू लाइट को रोक देता है जबकि सामान्य लेंस ब्लू लाइट को पास होने देता हैयह सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है।
- बहुत सस्ता लेंस: अगर कोई लेंस बहुत कम कीमत में ब्लू कट होने का दावा कर रहा है, तो उसकी गुणवत्ता पर संदेह होना चाहिए क्यूंकि कम गुणवत्ता वाले लेंस अक्सर असली ब्लू कट सुरक्षा नहीं देते।
डॉक्टर की सलाह
मैं एक ऑप्टोमेट्रिस्ट होने के नाते आपको एक सलह देना चाहता हूँ अगर आपका स्क्रीन टाइम रोज़ाना 2-3 घंटे से ज़्यादा है तो आपको Blue Cut Lens का इस्तेमाल करना चाहिए और उसके साथ ही 20-20-20 रूल भी अपनाना चाहिए, हर 20 मिनट बाद, 20 फीट दूर देखें, कम से कम 20 सेकंड के लिएइससे आँखों की थकान और ड्रायनेस काफी हद तक कम हो जाती है।
निष्कर्ष
Blue Cut Lens आँखों की बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि डिजिटल एक्सपोज़र से होने वाले स्ट्रेन को कम करने में सहायक होता है, इसका इस्तेमाल करना आँखों की सुरक्षा के लिए एक समझदारी भरा और उपयोगी विकल्प साबित होता है, क्यूंकि Blue Cut Lens डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को फ़िल्टर करके आँखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। यह न सिर्फ़ डिजिटल आई स्ट्रेन से राहत देता है, बल्कि लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने वालों के लिए आँखों को आराम भी प्रदान करता है। अगर आपका स्क्रीन टाइम ज़्यादा है—चाहे आप स्टूडेंट हों, ऑफिस वर्कर हों या डिजिटल प्रोफेशनल तो सही क्वालिटी का, सर्टिफाइड Blue Cut Lens चुनना आपके आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

