गाजर (Carrot) एक जड़ वाली सब्ज़ी है और गाजर को वैज्ञानिक भाषा में Daucus carota कहा जाता है जिसको हर कोई जनता है जो नारंगी रंग की होती है, लेकिन लाल पीली और बैंगनी गाजर भी पाई जाती हैं और इसका उपयोग कच्चा पक्का किसी भी तरीके से किया जा सकता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आँखों और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है जिसका उपयोग सलाद, सब्ज़ी, जूस और हलवे के रूप में किया जाता है
और आधुनिक रिसर्च के अनुसार Carrot सिर्फ आंखों के फायदे तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह इम्यूनिटी, त्वचा, पाचन, हृदय और वजन घटाने में भी मदद करती है। इस लेख में हम जानेंगे आँखों के लिए गाजर के फायदे और उसमे पाये जाने पोषक तत्व और इसका उपयोग और भी बहुत कुछ।
आँखों के लिए गाजर के फायदे
गाजर (carrot) को आंखों की सेहत के लिए सबसे बेहतर माना जाता है और यह बात पूरी तरह सत्य है आँखों के लिए गाजर के फायदे तभी मिलते हैं जब इसे संतुलित आहार के साथ लिया जाए क्यों की वैज्ञानिक शोध भी यह साबित करते हैं कि Carrot केवल एक घरेलू आहार नहीं बल्कि पोषण विज्ञान पर आधारित हैं और इसका मुख्य कारण इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन नामक तत्व है जो शरीर में जाकर विटामिन A में परिवर्तित हो जाता है और विटामिन A रात में दिखने की क्षमता सुधारता है आंखों की सूखापन कम करता है और आंखों के सामान्य और स्वस्थ कार्य (Normal Vision Function) के लिए बहुत आवश्यक होता है।
Vitamin A की पर्याप्त मात्रा
Carrot मे विटामिन A बहुत अधिक मात्रा मे पाया जाता और इसका सेवन करने से आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखता है कम रोशनी में देखने की क्षमता बढ़ाती है नजर कमजोर होने की समस्या को धीरे-धीरे कम करने में सहायक होती है और इसी कारण गाजर के फायदे आंखों की रोशनी के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं।
रतौंधी Night Blindness से बचाव और सुधार
शरीर मे Vitamin A की कमी से रतौंधी (Night Blindness) की समस्या पैदा हो जाती है और ऐसे में Carrot बेहद लाभकारी मानी जाती है क्यों की विटामिन-ए आँख के रेटिना में मौजूद रोडोप्सिन (Rhodopsin) नामक प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है और यह प्रोटीन कम रोशनी या अंधेरे में देखने की हमारी क्षमता के लिए ज़िम्मेदार होता है, इसलिए गाजर का सेवन रात में देखने की क्षमता को बनाए रखने और रतौंधी से बचाव में सहायक साबित होता है।
आंखों मे सूखापन कम करता है
आज के डिजिटल समय में हर घर मे और हर कोई मोबाइल लैपटॉप और स्क्रीन से जुडा हुआ है जबकि इसके अधिक उपयोग से Dry Eyes Syndrome जैसी समस्या बनती है और ऐसे मे अगर आप Carrot का सेवन करते है तो उसमे मौजूद पोषक तत्व आंखों में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करते हैं और आँखों मे जलन, खुजली और लालपन तनाव को भी कम करने मे सहायक होते हैं
आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है
Carrot आंखों की कोशिकाओं के लिए बहुत सहायक होता है और भरपूर पोषण देता है जबकि लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है और अन्य समस्याओं से बचाव करता है इसलिए गाजर को आँखों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है
आंखों के रोगों और उम्र से जुड़ी बीमारियों से बचाव
Carrot में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है और यही एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं जैसे मोतियाबिंद और Age-Related Macular Degeneration जैसे रोगों की समस्याओं के खतरे को भी कम करते हैं
बच्चों के आहार मे गाजर ज़रूर शामिल करना चाहिए
आपने बच्चों की आँखों की देखभाल के लिए गाजर को रोज़ाना के आहार में शामिल करना एक सरल और अच्छा आहार माना जाता है अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की आँखें स्वस्थ रहें और भविष्य में चश्मे की समस्या कम हो या चश्मा लगा रहा है तो Carrot को जरूर अपनाएँ-
क्यों की बच्चों में गाजर का सेवन करने से आँखों की कार्य क्षमता बहुत अच्छी होती है और आँखों के साथ-साथ बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है मोबाइल और टीवी से होने वाले नुकसान को कम करता है क्यों की आज के समय हर घर के बच्चों को स्क्रीन पर समय बिताना एक आम बात बन गई है और ऐसे मे अपने बच्चों की आँखों की जाँच समय पर करवा लेना चाहिए और उनके आहार पर ध्यान देना चाहिए क्यों की ये सब चीजें बच्चों की विकास की प्रथम सीढ़ी होती है क्यों की समय रहेते रोगों की पहचान और उनका उपचार आसान हो जाता है

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर का उपयोग कैसे करें?
- जूस: रोज़ाना सुबह खाली पेट 1 गिलास ताज़ा गाजर का जूस पीने से आँखों को बहुत लाभ मिलता है और खासकर यह ड्राई आई, आँखों की थकान और नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या में बहुत लाभकारी साबित होता है और अपने बच्चों की आँखों को गाजर का जूस का सेवन जरूर करवाएँ उनकी आँख ठीक हो तब भी क्यों की उनके स्वस्थ के लिए carrot बहुत लाभकारी है।
- लंच और सलाद: आपको अपने लंच के साथ कच्ची गाजर शामिल करना चाहिए और अपने बच्चों को भी उसके बारे मे बताना चाहिए क्यों की Carrot मे विटामिन A ज्यादा मिलता है और यह रेटिना को मजबूत करता है और लंबे समय तक आँखों को स्वस्थ रखता है इसलिए गाजर को सलाद के रूप मे भी खाया जा सकता है।
- स्मूदी: गाजर के साथ आधा आंवला मिलाकर जूस बनाकर पीने से विटामिन A और C दोनो मिलता है और यह आँखों की इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर मस्तिष्क मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाता है जिस्से आँखों में जलन और लालिमा कम होती है उम्र के साथ होने वाली दृष्टि कमजोरी से बचाती है कंप्यूटर और मोबाइल से होने वाले आई स्ट्रेन में बहुत फायदे मंद साबित होती है।
गाजर मे पाये जाने वाले पोषक तत्व
Carrot दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है और इसके स्वस्थ लाभ इतने अधिक और व्यापक होते हैं की इसका पोषण प्रोफाइल एक संपूर्ण पैकेज प्रदान करता है जो शरीर की विभिन्न प्रणालियों को एक साथ लाभ पहुँचाता है इसलिए रोज़ाना सही मात्रा में गाजर खाना आँखों के लिए बहुत फायदे मंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है 100 ग्राम गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व क्या क्या है यह हमे समझने में मदद करता है कि यह सब्जी हमारे स्वास्थ्य के लिए आखिर इतनी फायदेमंद क्यों मानी जाती है:

100 ग्राम गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
- विटामिन A: Carrot विटामिन A स्रोत के लिए सबसे प्रसिद्ध है और यह विटामिन शरीर में मुख्य रूप से बीटा-कैरोटीन के रूप में पाया जाता है जिसे शरीर अपनी आवश्यकता के अनुसार विटामिन A में परिवर्तित कर लेता है और Carrot मे पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन ही गाजर को उसका विशिष्ट नारंगी रंग देता है, जबकि गाजर शरीर के साथ आँखों को स्वस्थ और रोशनी को बनाए रखने और विशेषकर (Night Blindness) रतौंधी से बचाव प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और त्वचा के स्वस्थ के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए Carrot को Best Foods For Eye Health की केटेगरी मे रखा गया है
- विटामिन C: Carrot मे विटामिन C भी पाया जाता है जो एक आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट और जल-घुलनशील विटामिन है जबकि विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो त्वचा, रक्त वाहिकाओं और संयोजी ऊतकों के लिए जरूरी है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा देता है आयरन के अवशोषण में सहायता करता है और कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है जो आँखों के लिए बहुत फायदे मंद साबित होता है।
- विटामिन K: Carrot मे विटामिन K भी पाया जाता है जो खून के थक्के जमने की प्रक्रिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होता है और यह हड्डियों को मजबूत और कमजोर होने के जोखिम को कम करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में भी योगदान देता है और आँखों के लिए भी फायदे मंद साबित होता है।
- फाइबर: Carrot घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर से भरी होती है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए अमृत समान होता है क्यों की यह मल को भारी बनाकर कब्ज को रोकता है और आंत के स्वस्थ को बढ़ावा देता है और गाजर खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा होने का अहसास कराता और वजन बढ़ने की प्रक्रिया को कम करता है इसके साथ घुलनशील फाइबर रक्त में कोलेस्ट्रॉल और शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
- पोटैशियम: Carrot मे अनेको प्रकार के पोषक तत्व होते है जिसमें पोटैशियम भी पाया जाता है और पोटैशियम एक महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में द्रव संतुलन बनाए रखने तंत्रिका संकेतों के संचार और मांसपेशियों के संकुचन में सहायक होता है और पर्याप्त पोटैशियम का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है जो हृदय स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक है।
- आयरन: Carrot में आयरन की मात्रा बाकि सभी पोषक से थोड़ा कम होती है लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए एक उपयोगी स्रोत है क्यों की आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का एक प्रमुख घटक है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी ऊतकों तक पहुँचाता है और विटामिन सी की मौजूदगी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा देती है इसलिए गाजर को एनीमिया से बचाव में एक सहायक आहार माना जाता है।
- एंटीऑक्सीडेंट: Carrot मे बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है और उसके साथ अल्फा-कैरोटीन, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और एंथोसायनिन जैसे कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और यह एंटीऑक्सीडेंट्स का एक शक्तिशाली समूह कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाता है, जो कि हृदय रोग, कैंसर और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया जैसी पुरानी बीमारियों में होता है जबकि ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन विशेष रूप से आँखों के लेंस और रेटिना को नुकसान से बचाने में भी मदद करते हैं।
इन प्रमुख तत्वों के अलावा भी अन्य पोषक तत्व गाजर में पाये जाते है जैसे विटामिन B6 जो मेटाबॉलिज्म और तंत्रिका कार्य के लिए बहुत फायदे मंद होता है और बायोटिन, थायमिन, मैंगनीज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व भी होते हैं, और सबसे अच्छी बात गाजर मे कैलोरी बहुत कम पायी जाती है (लगभग 41 कैलोरी प्रति 100 ग्राम) और पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए गाजर खाने से वजन कम होने लगता है।
क्या गाजर खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है?
अक्सर लोग यह सवाल करते है क्या गाजर खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है दरअसल इसका उत्तर हाँ और नहीं दोनों है, क्यों की गाजर रोशनी बढ़ाने में मददगार तब साबित होती है जब शरीर में Vitamin A की कमी होने के कारण रतौंधी (Night Blindness) की समस्या हो आंखों में सूखापन (Dry Eyes) या थकान हो और आंखें स्क्रीन स्ट्रेन के कारण कमजोर महसूस कर रही हों और इस इस्थिति मे Carrot का बराबर सेवन करने से कम रोशनी में देखने की क्षमता सुधार होती है और आंखों की कार्यक्षमता बेहतर कर सकती है
जबकि कुछ अन्य स्थिति मे गाजर का सेवन करने के बाद भी आँखों की रोशनी नहीं बढ़ सकती जैसे अगर आंखों की रोशनी कम होने का कारण संरचनात्मक दोष (Refractive Errors) है तो गाजर उसे ठीक नहीं कर सकती जैसे अगर आपको मायोपिया है नज़दीक की चीज़ साफ दिखती है लेकिन दूर की नहीं या हाइपरमेट्रोपिया है दूर की चीज साफ दिखती है नज़दीक की नहीं और एस्टिग्मैटिज्म, प्रेसबायोपिया जैसी उम्र से जुड़ी समस्या के कारण अगर आपको चश्मा लगाना पड़ता है तो गाजर का सेवन करने के बाद भी कुछ बदलाव नहीं होता है और इन मामलों में चश्मा, कॉन्टैक्ट लेंस या मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है।

गाजर आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है?
गाजर का सेवन करने से भले चश्मा न हटे लेकिन यह आंखों की मौजूदा रोशनी को बनाए रखने में मदद करती है और आंखों की कोशिकाओं को पोषण देती है मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों का जोखिम कारक को कम कर सकती है आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक होती है
किसको गाजर नहीं खाना चाहिए?
वैसे तो गाजर का सेवन हर कोई कर सकता है लेकिन कुछ अन्य रोगी जैसे शुगर किडनी या एलर्जी और अन्य दवा खाने वाले या जिसका पाचन तंत्र कमजोर हो तो उनको Carrot का सेवन ना के बराबर करना चाहिए:
- विटामिन A की दवा लेने वाले लोग: ज्यादा तर लोग विटामिन A वाला आहार लेने की जगह विटामिन A सुप्प्लेंमेंट्स मल्टीविटामिन जिनमें विटामिन A अधिक मात्रा में हो उसका इस्तेमाल करते है और ऐसे मे तो गाजर का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है क्यों की ज्यादा विटामिन A से सिरदर्द मतली त्वचा का पीला पड़ना जैसी अन्य समस्या हो सकती है।
- किडनी की समस्या वाले लोग: हमने ऊपर देखा की गाजर में पोटैशियम और ऑक्सलेट्स भी पाये जाते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जिन लोगों को बार-बार किडनी स्टोन की समस्या रहती है और किडनी फंक्शन कमजोर है तो उन्हें गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए।
- डायबिटीज (शुगर) के मरीज: गाजर में तमाम तरह के पोषक तत्व पाये जाते है और प्राकृतिक शुगर भी पाई जाती है हालाँकि इसका Glycemic Index कम होता है फिर भी शुगर वाले मरीजों मे अधिक मात्रा में Carrot का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहेता है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है।
- पाचन तंत्र कमजोर हो: अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या गाजर खाने के बाद पेट मे दर्द या ऐठन होने लगे और गैस बनने लगे तो गाजर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्यों की Carrot में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ज्यादा फाइबर वाले आहार से अन्य समस्या बन सकती है।
- गाजर से एलर्जी: ये थोड़ा अजीब सा लग सकता है लेकिन कुछ लोगों को खाने पिने वाली चीजों से भी एलर्जी होने लगती है और उसी मे गाजर भी शामिल है अगर आपको गाजर का सेवन करने पर मुंह या गले में खुजली होने लगे और होंठ या चेहरे पर सूजन आजाये त्वचा पर रैश या सांस लेने में तकलीफ या गाजर खाने के बाद अन्य समस्या होने लगे या बढ़ जाये तो ऐसे मे गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए।
आँखों के लिए कच्ची गाजर खाना बेहतर है या पकी?
आंखों के स्वस्थ के लिए कच्ची गाजर और पकी गाजर दोनों ही फायदेमंद साबित होती हैं, लेकिन दोनों के अपने-अपने फायदे और उपयुक्तता अलग-अलग होती है जैसे कच्ची गाजर में विटामिन C और फाइबर अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं, लेकिन जब गाजर को हल्का पकाया जाता है तो गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर के लिए अधिक आसानी से उपयोग करने योग्य हो जाता है।
गाजर और आँखों की रोशनी से जुड़े मिथक
गाजर और आँखों की रोशनी को लेकर समाज में कई ऐसी बातें प्रचलित हैं जो पूरी तरह सच नहीं हैं क्यों की बहुत से लोग मानते हैं कि ज़्यादा मात्रा में गाजर खाने से उनकी दृष्टि अच्छी हो जाएगी, लेकिन यह सच नहीं है इसको हम आसान भाषा मे समझने की कोसिस करते है जैसे Carrot का सेवन करने से विटामिन A की कमी से होने वाले रोगों को रोका जा सकता है लेकिन अगर आप माइनस या प्लस के नम्बर का चश्मा उपयोग करते है तो उसमे गाजर के सेवन के बाद भी नम्बर कम नहीं होता है क्यों की यह Refrective Error होने की समस्या है और इसको चश्मे के उपयोग से ही ठीक हो जाता है।
क्या गाजर खाने से आँखों के चश्मे का नंबर कम हो जाता है?
बहुत से लोग कहेते है गाजर खाने से आँखों के चश्मे का नंबर कम हो जाता है जबकि यह सबसे बड़ा मिथक है क्यों की Carrot आपकी आँखों के स्वस्थ को बनाए रखने और विटामिन A की कमी को दूर करने में मदद करती है, लेकिन यह चश्मे के नंबर को ठीक नहीं कर सकती हालाँकि गाजर अच्छी दृष्टि बनाए रखने में मदद करती है, लेकिन यह सामान्य स्तर से ज़्यादा दृष्टि में सुधार नहीं करती।
निष्कर्ष
गाजर (Carrot) आँखों के स्वस्थ के लिए प्रकृति का एक अनमोल उपहार है क्यों की इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स न केवल आपकी दृष्टि को तेज बनाए रखते हैं, बल्कि उम्र के साथ होने वाली आँखों की बीमारियों से भी बचाते हैं, इसलिए Carrot को अपने भोजन मे शामिल जरूर करें चाहे वह जूस हो, सलाद हो या सब्जी या कच्ची गाजर हो या पकी और अपने बच्चों के आहार में भी शामिल करना एक समझदारी भरा कदम है। याद रखें, स्वस्थ आहार ही स्वस्थ आँखों की नींव है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में हमने जो भी जानकारी दी है केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है इसलिए अपनी डाइट में बदलाव करने या आँखों के उपचार के लिए हमेशा एक योग्य नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।