आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) किस की कमी से होते हैं, यह सवाल बहुत आम है। दरअसल कई लोग मानते हैं कि आंखों के नीचे कालापन स्क्रीन पर अत्यादिख समय और नींद पूरी न होने की वजह से होता है। लेकिन इसके पीछे कई अलग-अलग कारण भी होते हैं। जबकि कुछ मामलों में आयरन और विटामिन जैसी पोषण संबंधी समस्याएं भी इसका कारण बनती हैं, लेकिन हर व्यक्ति के डार्क सर्कल्स का कारण आयरन, विटामिन या शरीर में मिनरल की कमी ही नहीं होता है।
क्योंकि आंखों के निचे काले घेरे के पीछे पिग्मेंटेशन, आनुवंशिकी, एलर्जी, आंखों को बार-बार रगड़ना, आंखों के नीचे ब्लड वैसेल्स का ज्यादा दिखाई देना, त्वचा का पतला होना और उम्र बढ़ने जैसे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
इसलिए केवल काले घेरे देखकर आयरन, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन K या विटामिन E की बिना जाँच के दवा उपयोग करना सही नही माना जाता है। लेकिन आंखों के निचे काले घेरे होने के साथ-साथ थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना, त्वचा का फीका पड़ना या हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण भी बने रहेते हैं, तो इसे नजर अंदाज़ भी करना ठीक नही है।
इस लेख में हम आंखों के निचे काले घेरे किस की कमी से होते है, इसके प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं, कौन से लक्षण शरीर में किसकी कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं और कैसे क्या करना चाहिए, कैसे पहचान करें की किसकी कमी से काले दिख रहें हैं और कब डॉक्टर को दिखाना उचित है और इसका मेडिकल उपचार ही कब एकमात्र समधान हैं, इन सब बातों को जानेंगे।
यदि आप Dark Circles के कारण, प्रकार, बचाव और मेडिकल व घरेलु उपचार के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमारा [आंखों के नीचे काले घेरे क्यों बनते हैं? कारण, उपचार और रोकथाम] लेख पढ़ें।
क्या विटामिन या आयरन की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं?
आंखों के निचे काले घेरे कुछ पोषण संबंधी कमियों की तरफ इसारा कर सकते हैं और उपस्थिति को प्रभावित भी कर सकते है। लेकिन हर व्यक्ति के आंखों के नीचे काले घेरे किसी विटामिन या आयरन की कमी के कारण ही हो ऐसा नही है। क्योंकि आंखों के नीचे काले घेरे मुख्य रूप से कई कारणों के मिश्रण से भी हो सकते हैं और इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिसमें शामिल हैं:
- कुछ मामलों में खून की कमी या पोषण की कमी होने पर।
- उम्र बढ़ने के साथ त्वचा और चेहरे में होने वाले बदलाव की वजह से।
- आंखों के नीचे गड्ढा बनने से छाया दिखाई देना।
- एलर्जी के कारण आंखों को बार-बार रगड़ने की वजह से।
- आंखों के नीचे की रक्त वाहिकाओं का अधिक दिखाई देना।
- आंखों के नीचे की त्वचा का पतला होना।
- परिवार में पहले से काले घेरे होना।
- त्वचा में अधिक रंगद्रव्य बनना।
आंखों के नीचे काले घेरे किस विटामिन की कमी से होते हैं?
आंखों के नीचे काले घेरे को किसी एक विटामिन की कमी का प्रमुख लक्षण मानना ठीक नही है, लेकिन आयरन, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन K और विटामिन E की तो इसकी वजह से हो सकता है। क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, परन्तु हर डार्क सर्कल्स के पीछे इनकी कमी समझना ठीक भी नही है।
मुख्य कमियां और उनके कारण
| पोषक तत्व | Dark Circles से संबंध |
| Iron | शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया और इसी से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिससे चेहरा पीला पड़ जाता है और आंखों के नीचे का कालापन साफ उभर कर दिखता है। |
| Vitamin B12 | विटामिन B12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के बनने में रुकावट आती है, जिससे त्वचा सुस्त और नीली-काली दिखने लगती है। |
| Vitamin C | विटामिन C त्वचा और कोलेजन के लिए जरूरी है, इसकी कमी होने पर कोलेजन कमजोर होता है, जिससे त्वचा पतली हो जाती है और नीचे की नसें दिखने लगती हैं। |
| Vitamin K | विटामिन K रक्त का थक्का बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी से रक्त संचार बिगड़ने लगता है, जिससे आंखों के नीचे खून के धब्बे जम जाते हैं और घेरे गहरे हो जाते हैं। |
| Vitamin E | विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसकी कमी से त्वचा रूखी हो सकती है और आंखों के नीचे रक्त संचार कमजोर होने पर आंखों के निचे काले घेरे दिख सकते हैं। |
आयरन की कमी और Dark Circles का क्या संबंध है?
आयरन कोई विटामिन नहीं, बल्कि एक आवश्यक खनिज है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है और हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद होता है और यही हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करता है। यदि शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी बनी रहती है, तो शरीर के टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुँचाने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। जबकी इसी आयरन की कमी होने के कारण एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
क्या आयरन की कमी से सच में आंखों के निचे काले घेरे होते हैं?
आयरन की कमी को हर व्यक्ति में काले घेरे का कारण नहीं माना जाता, लेकिन, काले घेरे के साथ-साथ थकान, कमजोरी, चक्कर आना और त्वचा का फीका दिखाई देने जैसे लक्षण भी हैं, तो ऐसे में खून की कमी जैसी समस्या इसका कारण बन सकती हैं।
आयरन की कमी के सामान्य लक्षण और आयरन किन चीजों से मिलता है?
- Iron की कमी के सामान्य लक्षण: शरीर में आयरन की कमी होने पर हाथ-पैर ठंडे लगना, त्वचा का पीला या फीका दिखाई देना, सिरदर्द होना, नाखून कमजोर होना, लगातार थकान, कमजोरी महसूस होना, जल्दी थक जाना, सीढ़ियाँ चढ़ने पर सांस फूलना और चक्कर आने जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
- Iron किन चीजों से मिलता है: सबसे ज्यादा आयरन वाले पदार्थ हरी पत्तेदार सब्जियाँ होतीं है, इसलिए बड़े बुजुर्ग लोग साग सब्जी खाने को बोलते थे, जबकी अंडा, दाल, सोयाबीन, राजमा, चना, मछली, मांस में भी पाया जाता है और बाजार में आयरन से भरपूर बनाए गए खाद्य पदार्थ भी अलग से मिलते हैं।
आंखों के लिए गाजर कितनी फायदे मंद है और गाजर में क्या-क्या पाया जाता है?
विटामिन B12 की कमी और Dark Circles का क्या संबंध है?
विटामिन B12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को हेल्दी रखने और नर्वस सिस्टम को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन B12 की कमी से megaloblastic anemia हो सकता है, जिससे त्वचा का रंग फीका या पीला दिखाई दे सकता है। इसके अलावा B12 की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी और अन्य तंत्रिका संबंधी लक्षण भी हो सकते हैं।
क्या विटामिन B12 की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं?
विटामिन B12 की कमी होने पर डार्क सर्किलस का निश्चित कारण नहीं माना जा सकता है, क्योंकि आंखों के नीचे काले घेरे होने से विटामिन B12 की कमी का पता नहीं चलता, लेकिन इसकी कमी होने पर त्वचा सुस्त और नीली-काली दिखने लगती है। यदि आंखों के निचे काले घेरे लबें समय से है और उसके साथ थकान, कमजोरी या हाथ पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण भी बने हैं, तो ऐसे में विटामिन B12 की जाँच के बाद ही अस्पष्ट हो सकता है।
विटामिन B12 की कमी के लक्षण और विटामिन B12 किन चीजों से मिलता है?
- Vitamin B12 की कमी के लक्षण: शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर हाथों व पैरों में झुनझुनी होने लगती है, याददाश्त और ध्यान लगाने में परेशानी होना, जीभ में दर्द या लाल दिखाई देना, कमजोरी महसूस होना, थकान महसूस होना, हाथ-पैर सुन्न होना और चलने फिरने में संतुलन बिगड़ने जैसी भी समस्या हो सकती हैं।
- Vitamin B12 किन चीजों से मिलता है: विटामिन B12 से भरपूर खाद्य पदार्थ दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, मांस होते हैं। जबकि विटामिन B12 से भरपूर बनाए गए खाद्य पदार्थ बाजार में मिलते हैं।
विटामिन C की कमी और Dark Circles का क्या संबंध है?
विटामिन C शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। जो कोलेजन बनाने और शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में शरीर की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जबकी विटामिन C की शरीर में कमी होने पर त्वचा और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएँ होने लगती हैं और कोलेजन कमजोर हो जाते है, जिससे त्वचा पतली हो जाती है और नीचे की नसें दिखने लगती हैं। इसलिए विटामिन C स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी माना है। लेकिन विटामिन C की कमी को सामान्य डार्क सर्कल्स का निश्चित कारण मानना और ऐसी स्थिति में विटामिन C दवा लेना ठीक नही है।
विटामिन C की कमी के संभावित लक्षण और विटामिन C वाले खाद्य पदार्थ
- Vitamin C की कमी के लक्षण: मसूड़ों से खून आना, घाव देर से भरना, आसानी से चोट या नीले निशान पड़ना, कमजोरी और त्वचा से संबंधित समस्याएँ होना।
- विटामिन C वाले खाद्य पदार्थ: आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, मौसमी, शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली आदि।
क्या Vitamin C Serum Dark Circles को कम कर सकता है?
विटामिन C वाले त्वचा उत्पाद पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन हर डार्क सर्कल्स एक जैसा नहीं होता। यदि कालापन मुख्य रूप से पिग्मेंटेशन के कारण है, तो त्वचा विशेषज्ञ जाँच करने के बाद कुछ टॉपिकल ट्रीटमेंट्स की सलाह दे सकते हैं। लेकिन यदि डार्क सर्किलस का कारण रक्त वाहिकाओं का दिखाई देना, त्वचा का पतला होना, आंखों के नीचे गड्ढा, उम्र बढ़ना और आनुवंशिक कारण है, तो केवल Vitamin C serum से पूरी समस्या ठीक हो जाए जरूरी नही है।
Deyga नामक Vitamin C serum पिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स 80% से 87% कम करने का दावा करती हैं दावा करती हैं।
लेकिन दें आंखों के आसपास कोई भी नया त्वचा उत्पाद लगाने से पहले उसकी सुरक्षा और उपयुक्तता पर ध्यान देना जरूरी है।
विटामिन K और Dark Circles का क्या संबंध है?
विटामिन K शरीर में रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जबकी यह रक्त संचार में सुधार करता है और त्वचा के नीचे की कमजोर रक्त वाहिकाओं (कैपिलरीज) को मजबूत बनाता है। लेकिन हर डार्क सर्कल्स कारण विटामिन K नही माना जाता। यदि आपके डार्क सर्कल्स का रंग नीला बैंगनी या भूरा काला है तो इसकी पहचान के बाद ही उपचार करना ठीक है।
क्या विटामिन K की कमी से Dark Circles होते हैं?
विटामिन K की कमी को सामान्य डार्क सर्कल्स का प्रमुख कारण मानना ठीक भी है और नही भी। क्योंकि विटामिन K शरीर में रक्त के सामान्य संचार और थक्के जमने की प्रक्रिया के लिए जरूरी है और इसकी कमी से आंखों के आसपास की छोटी रक्त वाहिकाएं (केशिकाएं या कैपिलरीज़) कमजोर हो जाती हैं। जिससे नीले-बैंगनी रंग की छाया या डार्क सर्कल्स दिखाई देने लगते हैं।
विटामिन K की कमी के संभावित संकेत और विटामिन K वाले खाद्य पदार्थ
- विटामिन K की कमी के संभावित संकेत: आसानी से नीले निशान पड़ना, चोट लगने पर खून देर से रुकना, कुछ परिस्थितियों में असामान्य रक्तस्राव।
- विटामिन K वाले खाद्य पदार्थ: पालक, मेथी, ब्रोकली, सोयाबीन, पत्ता गोभी, फूल गोभी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियाँ।
विटामिन E की कमी और Dark Circles का क्या संबंध है?
विटामिन E स्वस्थ शरीर और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विटामिन E शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद करता है और त्वचा की सेहत और नमी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से रक्त संचार बिगड़ने लगता है, जिससे आंखों के नीचे खून के धब्बे जम जाते हैं और घेरे गहरे हो जाते हैं। लेकिन हर डार्क सर्कल्स के पीछे विटामिन E की कमी समझना ठीक नही है।
विटामिन E की कमी के लक्षण और विटामिन E किस चीज में ज्यादा पाया जाता है?
- Vitamin E की कमी के लक्षण: मांसपेशियों में कमजोरी, संतुलन बिगड़ना (अटेक्सिया), हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट, दृष्टि से जुड़ी समस्याएं, त्वचा और बालों की समस्या, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना, थकान और कमजोरी महसूस होना।
- Vitamin E वाले खाद्य पदार्थ: बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, वनस्पति तेल, एवोकाडो, पालक और अन्य बीज व मेवे जैसे खाद्य पदार्थ।
आंखों की सेहत पर नजर रखें लेकिन कैसे? जानें क्लॉक एक्सरसाइज आंखों के लिए आसान व्यायाम
क्या विटामिन E कैप्सूल और विटामिन E मसाज कैप्सूल Dark Circles को कम कर सकता है?
विटामिन E स्वस्थ शरीर और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन डार्क सर्कल्स होने पर विटामिन E का कैप्सूल लेना उचित तभी माना जाता है जब डॉक्टर लक्षणों और आवश्यकता के अनुसार सलाह दें, इसलिए बिना सलाह के इसका उपयोग न करें।
जबकी विटामिन E मसाज कैप्सूल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स, प्रदूषण और यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और रूखेपन को दूर कर प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।।
क्या Dark Circles देखकर पता चल सकता है कि शरीर में किस विटामिन की कमी है?
आंखों के नीचे काले घेरे का रंग देखकर और बिना जाँच के यह निश्चित रूप से नहीं बताया जा सकता कि शरीर में Iron, Vitamin B12, Vitamin C, Vitamin K या Vitamin E की कमी के कारण है। दरअसल डार्क सर्कल्स कई प्रकार के होते हैं और इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। क्योंकि भूरा कालापन पिग्मेंटेशन से जुड़ा हो सकता है, जबकि नीला या बैंगनी रंग त्वचा की मोटाई और नीचे दिखाई देने वाली रक्त वाहिकाओं से संबंधित हो सकता है।
क्या Dark Circles के लिए Multivitamin लेना चाहिए?
यदि शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी नहीं है, तो ऐसे मल्टीविटामिन या कोई अन्य उच्च मात्रा वाले सप्लीमेंट लेना ज़रूरी नही है। लेकिन किसी जाँच में आयरन, विटामिन B12 या किसी अन्य पोषक तत्व की कमी पाई जाती है, तो डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार उपचार और सप्लीमेंट की मात्रा तय कर सकते हैं। लेकिन बिना आवश्यकता के आयरन या अन्य पोषक तत्वों की उच्च मात्रा वाले सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की सलाह के लेना उचित नहीं है।
आंखों की सेहत के लिए 10 सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ –
Dark Circles का इलाज कैसे किया जाता है?
यदि कारण एलर्जी, स्क्रीन टाइम या आंखों को बार-बार रगड़ने से समस्या बनी है, तो उस समस्या को स्वयं नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। यदि कालापन पिग्मेंटेशन के कारण है, तो त्वचा विशेषज्ञ कुछ टॉपिकल ट्रीटमेंट्स या अन्य उपचार सुझा सकते हैं। यदि समस्या त्वचा के पतले होने, रक्त वाहिकाओं के दिखाई देने या आंखों के नीचे संरचनात्मक गड्ढे के कारण है, तो इसका उपचार अलग हो सकता है।
Dark Circles होने पर कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
यदि डार्क सर्कल्स लंबे समय से बना हैं या धीरे-धीरे बढ़ रहा हैं, तो कारण समझने के लिए डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है, खासकर जब इसके साथ निम्नलिखित लक्षण दिखने लगे तो बहुत ज़रूरी है:
- बहुत अधिक थकान लगना।
- कमजोरी महसूस होना।
- चक्कर आना।
- सांस फूलना।
- त्वचा बहुत फीकी दिखाई देना।
- बार-बार नीले निशान पड़ना।
- असामान्य रक्तस्राव।
- हाथ-पैरों में लगातार झुनझुनी या सुन्नपन बना रहना।
- अचानक त्वचा के रंग में बदलाव होना।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या तनाव और चिंता डार्क सर्कल्स का कारण बन सकते हैं?
जी हाँ, जब आप अत्यधिक तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल (Cortisol) नामक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है। कोर्टिसोल के कारण शरीर की नसों में रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है और त्वचा को मिलने वाला पोषण कम हो जाता है, जिससे आंखों के नीचे कालापन और थकान साफ दिखाई देने लगती है।
क्या आई-क्रीम (Under Eye Cream) सच में काम करती हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है?
आई-क्रीम्स असरदार हो सकती हैं, बशर्ते उनमें सही इंग्रीडिएंट्स हों। रेटिनॉल (Retinol), कैफीन, पेप्टाइड्स और हयालूरोनिक एसिड युक्त आई-क्रीम्स त्वचा को हाइड्रेट करती हैं और कोलेजन बढ़ाकर डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करती हैं।
क्या रोजाना एलोवेरा लगाने से डार्क सर्कल्स कम हो सकता है?
एलोवेरा में एलोइन नाम का एक प्राकृतिक घटक होता है, जो पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। रात को सोने से पहले शुद्ध एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
क्या डार्क सर्कल्स की वजह से आंखों की दृष्टि पर कोई असर पड़ता है?
डार्क सर्कल्स मुख्य रूप से त्वचा और नसों से जुड़ी एक कॉस्मेटिक या पोषण संबंधी समस्या है। इसका आपकी आंखों की रोशनी या दृष्टि से सीधा संबंध नहीं होता, खासकर जब तक कि इसका कारण अत्यधिक आई-स्ट्रेन या कोई अन्य गंभीर बीमारी न हो।
क्या गुलाब जल डार्क सर्कल्स में काम करता है?
गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है जो आंखों की थकान और जलन को शांत करता है। यह आंखों के आसपास की त्वचा को तरोताजा करता है, जिससे डार्क सर्कल्स के कारण दिखने वाली थकान तुरंत कम महसूस होती है।
संदर्भ
The National Center – आंखों के निचे काले घेरे किस विटामिन की कमी से हो सकते हैं।
Mito Health – Dark Circles होने पर कैसा खान पान होना चाहिए।
Perfect Skin Studio – आंखों के निचे काले घेरे किस चीज की कमी से पड़ते हैं।



