सफ़ेद मोतियाबिंद: कारण, लक्षण, प्रकार, निदान, सर्जरी के 4 आधुनिक प्रकार, रिकवरी, बचाव, और महत्वपूर्ण गाइड

मोतियाबिंद जिसे मेडिकल भाषा मे (Cataract) कहा जाता है और यह दुनिया भर में होने वाले सबसे आम नेत्र रोगों में से एक है और यह आंखों की एक सामान्य समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती है लेकिन जब मोतियाबिंद पूरी तरह पक जाता है और लेंस पूरी तरह सफेद दिखाई देने लगता है तब इसे सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) कहा जाता है और यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें मरीज की नजर लगभग ना के बराबर हो जाती है जैसे सफ़ेद मोतियाबिंद वाली आँख से अस्पस्ट नहीं दिखना जिस्से रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है।

इस ब्लॉग में हम सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) के बारे में विस्तार से जानेंगे इसके कारण क्या है इसके लक्षण और मोतियाबिंद कितने प्रकार का होता है इसका निदान सर्जरी खर्च रिकवरी बचाव और भी बहुत कुछ (White Cataract) के बारे मे जानेंगे।

सफ़ेद मोतियाबिंद क्या है?

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) एक प्रकार का (Mature) या (Hypermature) मोतियाबिंद है और यह स्थिति तब बनती है जब मोतियाबिंद को लंबे समय तक बिना उपचार के छोड़ दिया जाता है जिसकी वजह से मोतियाबिंद सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) बन जाता है जबकि सफ़ेद मोतियाबिंद मे लेंस इतना पक जाता है कि आंख में सफेद और चमकता हुआ दिखाई देने लगता है और आँखों से देखने वाला प्राकृतिक लेंस पूरी तरह से सफेद अपारदर्शी और कठोर बन जाता है और यह स्थिति दृष्टि को लगभग शून्य कर देती है और तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है जबकि सामान्य मोतियाबिंद में लेंस धीरे-धीरे धुंधला होता है।

सफ़ेद मोतियाबिंद के कारण

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) के कारण वही हैं जो साधारण मोतियाबिंद के होते हैं और मोतियाबिंद को लंबे समय तक बिना उपचार के और अनदेखा कर देने पर यह स्थिति बनती है:

  • उम्र बढ़ना: उम्र बढ़ने के साथ अधिकांश लोगों में मोतियाबिंद का खतरा बढ़ता है और 55 से 60 वर्ष के बाद मोतियाबिंद का होना एक सामान्य समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ होती है।
  • लंबे समय तक अनदेखा करना: मोतियाबिंद होने पर ज्यादा तर लोग मोतियाबिंद को वर्षों तक अनदेखा कर देते है और यही सबसे बड़ा कारण सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का बनता है और यह स्थिति दृष्टि को लगभग शून्य कर देती है।
  • डायबिटीज (शुगर के मरीजों मे): शुगर वाले मरीजों मे मोतियाबिंद तेजी से बनता है और बहुत जल्दी पकता है और सही समय पे डायबिटीज और मोतियाबिंद की देख रेख ना की जाये तो यह सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का कारण बन जाता है।
  • स्टेरॉयड दवा का उपयोग: अगर आप लम्बे समय से (steriod) दवाओं का उपयोग कर रहे है जैसे खाने वाली दवा हो या आई ड्राप हो इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से मोतियाबिंद का कारण बनता है और मोतियाबिंद जल्दी पक जाता है।
  • आँखों में चोट या सूजन: अगर आपको कभी आँख में चोट लगी थी या लगी है और लंबे समय से चली आ रही सूजन भी मोतियाबिंद कारण बन सकती है।
  • आनुवांशिक कारण: अगर आपके परिवार में किसी को मोतियाबिंद रहा है तो आपको भी मोतियाबिंद होने का खतरा हो सकता है जबकि कुछ मामलों में मोतियाबिंद माता-पिता से बच्चे में आनुवंशिक रूप से हो सकता है।
  • रेडिएशन एक्सपोजर: सूर्य के प्रकाश मे लंबे समय तक बिना सुरक्षा के रहेना या तेज़ लाइट वाली जगह के संपर्क में रहेना भी मोतियाबिंद का कारण बनता है चाहे UV exposure या रेडिशन थेरेपी हो।

सफ़ेद मोतियाबिंद के लक्षण

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) के लक्षण सामान्य मोतियाबिंद से अधिक गंभीर होते हैं और मोतियाबिंद एकदम पक जाता है तो आँख के अंदर का इंट्राऑकुलर प्रेशर (IOP) बढ़ जाता है जिस्से काला मोतियाबिंद जिसे दृष्टि का शांत चोर कहा जाता है और इसके होने का खतरा बढ़ जाता है।

सफ़ेद मोतियाबिंद और काला मोतियाबिंद मे क्या अंतर

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) और काला मोतियाबिंद (Glaucoma) दोनों अलग-अलग बीमारियाँ हैं और इनका एक-दूसरे से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है लेकिन कई लोग नाम से इन्हें एक जैसा समझ लेते हैं जबकि दोनों के कारण लक्षण जाँच और इलाज पूरी तरह से अलग हैं।
काला मोतियाबिंद (दृष्टि तंत्रिका) को नुकसान पहुँचाती है और अधिकतर मामलों में आँख का दबाव (IOP) बढ़ने से यह होती है और सफ़ेद मोतियाबिंद मे आँख का प्राकृतिक लेंस सफेद और धुंधला हो जाता है।

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract)काला मोतियाबिंद (Glaucoma)
उम्र बढ़ने के साथ मोतियाबिंद होना फिर सफ़ेद मोतियाबिंद बन जाना जिस्से लेंस सफेद और कठोर हो जाता है और दृष्टि धीरे-धीरे धुंधली होती है और अंत में लगभग शून्य हो जाती है
ऑपरेशन (लेंस बदलना) ही एकमात्र इलाज है।
काला मोतियाबिंद (Glaucoma) मे आँख का प्रेसर (IOP) बढ़ जाता है और दृष्टि धीरे-धीरे किनारों से ख़त्म होती है
उपचार आई ड्रॉप्स या सर्जरी

सफ़ेद मोतियाबिंद की रोकथाम

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का एकमात्र प्रभावी और स्थायी उपचार सर्जरी है यदि यह विकसित हो जाता है सफ़ेद मोतियाबिंद मे तो इसे बिना सर्जरी के पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता जबकि इसकी रोकथाम के उपाय डॉक्टरों और WHO के अनुसार इसके विकास को धीमा करने में सहायक होते हैं लेकिन सफ़ेद मोतियाबिंद को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता ​निचे रोकथाम के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय दिए गए हैं:

  • आँखों को UV किरणों से बचाएं धूप मे और बाहर जाते समय ​सनग्लासेस का उपयोग करे और ऐसे सनग्लासेस पहनें जो अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों को ब्लॉक करते हों क्यों की UV किरणें सफ़ेद मोतियाबिंद के खतरे को बढ़ाती हैं और चका चौध भी महसूस होता है।
  • स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करें अगर आपको शुगर (डायबिटीज) हाई बीपी (रक्तचाप) या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिससे सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का खतरा बढ़ जाता है और आँखों के परदे पर असर पड़ने लगता है इसलिए आपको अगर स्वास्थ्य समस्या है तो उनका उपचार कराएं और उन्हें नियंत्रण में रखें।
  • आँखों की 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित रूप से आँखों की जांच कराएं और यह शुरुआती लक्षणों और सफ़ेद मोतियाबिंद होने की आशंका को कम करता है और साथ ही आपको आँखों के व्यायाम करना चाहिए क्यों की यह आँखों को आराम देता है।
  • अगर आप धूम्रपान शराब सिगरेट का सेवन कर रहे है तो उनको धीरे धीरे छोड़ने की कोसिस करें क्यों की धूम्रपान सफ़ेद मोतियाबिंद के विकास के खतरे को बढ़ाता है और आँखों पर उसका बहुत बुरा असर पड़ता है।​
  • स्वस्थ आहार बराबर अपने भोजन में शामिल करें जैसे रंग-बिरंगे फल और हरी सब्जियों को शामिल करें क्यों की इनमें विटामिन सी विटामिन ई और कैरोटीनॉयड जैसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और सफ़ेद मोतियाबिंद को रोकते है और इसके साथ ही अपने वजन को सामान्य बनाए रखें।

सफ़ेद मोतियाबिंद का निदान

आपका डॉक्टर आपकी आँखों की और सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) की जाँच निम्न तरीके से कर सकता जिसमें शामिल है:

  • विज़ुअल एक्यूटी टेस्ट: आपका डॉक्टर आपकी नज़र की जाँच के लिए (Vision test) करेंगे इससे आपकी आँख के देखने की छमता का पता चलता है लेकिन सफ़ेद मोतियाबिंद मे दृष्टि की क्षमता ना के बराबर होने की वजह से आपको हाथों का मोमेंट कर के जाँच कर सकते है या टॉर्च का जला बुझा पूछ सकते है।
  • स्लिट लैम्प परीक्षा: आपका डॉक्टर आपकी आँखों की बारीकी से जाँच करने के लिए स्लिट लैम्प से आँख के अंदर सफ़ेद मोतियाबिंद और आँखों की संरचना की गैराही से जाँच करेंगे और (Gonioscope) से काला मोतियाबिंद होने ना होने का भी पता करेंगे।
  • आँखों के प्रेशर का मापना: आपका डॉक्टर आपके आँखों के प्रेशर की जाँच करने के लिए (Tonometer) से आँखों के प्रेशर की जाँच करेंगे जो की सामान्य होना बहुत जरुरी होता है और सफ़ेद मोतियाबिंद मे प्रेशर बढ़ सकता है।
  • B-Scan Ultrasonography: सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) मे प्राकृतिक लेंस एकदम सफेद हो जाता है इसकी वजह से आँखों के पीछे के हिस्से (Retina) नहीं दीखता इसलिए रेटीना की स्थिति चेक करने के लिए आपका डॉक्टर बी स्कैन अल्ट्रासानोग्राफी कर सकता है।
  • Keratometry & Biometry: आपका डॉक्टर सर्जरी से पहले आपकी आँखों मे डाले जाने वाला लेंस (IOL) की पावर निकालने के लिए (Keratometry & Biometry) से जाँच करेंगे ताकि प्राकृतिक लेंस जो सफ़ेद मोतियाबिंद बन चूका है उसको निकाल के सही पावर का लेंस डाला जाये।

सफ़ेद मोतियाबिंद का इलाज

मोतियाबिंद के शुरुआती अवस्था में चश्मे या कॉन्टेक्ट लेंस के नंबर बदलकर दृष्टि में सुधार किया जाता है लेकिन जब धुंधलापन बढ़ जाए और चश्मे से भी साफ दिखाई न दे तो सर्जरी ही एकमात्र प्रभावी विकल्प बचता है फिर इसको कोई भी दवा हो या चश्मा इसे ठीक नहीं कर सकते लेकिन आपको डॉक्टर सर्जरी की सलाह तभी देते है जब दैनिक क्रिया कलाप भी प्रभाबित होने लगते है मोतियाबिंद सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) बन जाये या आपको और भी बीमारी जैसे डायबीटीज या उच्च रक्तचाप है तो इस में देरी नहीं करनी चाहिए और आपको अपने डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए।

सफ़ेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन और उसके प्रकार

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) हो जाने पर उसका एकमात्र प्रभावी इलाज सर्जरी ही है जिसमें सर्जरी करके सफ़ेद मोतियाबिंद यानी प्राकृतिक लेंस को निकालकर उसकी जगह एक साफ कृत्रिम लेंस इंट्राऑक्युलर लेंस (IOL) लगाया जाता है

जबकि पिछले कुछ वर्षों के दौरान मोतियाबिंद सर्जरी रिस्टोरेटिव से रिफ्रैक्टिव सर्जरी में बदल चुकी है मतलब मोतियाबिंद का ऑपरेशन के बाद चश्मे पर निर्भरता को भी समाप्त करती जा रही है जिस्से ऑपरेशन के बाद पास की चीज दूर की चीज बिना चश्मे के साफ दिखने लगती है और और इस नई तकनीकों द्वारा मोतियाबिंद की सर्जरी में लगाए जाने वाले चीरे का आकार बहोत कम हो गया है जिससे मरीज़ को सर्जरी के बाद बेहतर दृष्टि परिणाम एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और रिकवरी मे समय भी बहुत कम लगता है

सफ़ेद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल में रूकने की जरूरत नहीं होती आप जागते रहते हैं और एनेसथेसिया देकर आंखों को सुन्न कर दिया जाता है और आपका ऑपरेशन 10-15 मिनट मे हो जाता है और यह लगभग सुरक्षित सर्जरी है और इसकी सफलता दर भी काफी अच्छी है हालांकि फिर भी काफी हद तक पढ़ने या नजर का काम करने के लिए निर्धारित नंबर का चश्मा पहनने की ज़रूरत कुछ मरीजों को हो सकती है और यह एक सामान्य बात है।

फैकोइमल्सिफिकेशन (Phacoemulsification)

मोतियाबिंद ऑपरेशन के इस प्रकार को माइक्रो-इंसीजन कैटरेक्ट सर्जरी (MICS) और रेग्युलर फैको कैटरेक्ट सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है और यह सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) हो या मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए ​यह सबसे आम और विश्व स्तर पर गोल्ड स्टैंडर्ड मानी जाने वाली सबसे एडवांस और आधुनिक तकनीक है इसमें एक छोटा चीरा (माइक्रो-इंसीजन) लगाया जाता है एक अल्ट्रासोनिक उपकरण का उपयोग करके सफ़ेद मोतियाबिंद वाले लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है और फिर उसकी जगह (IOL) इम्प्लांट किया जाता है।​

लेज़र-असिस्टेड कैटरेक्ट सर्जरी (LACS)

इस सर्जरी को फेम्टो लेज़र कैटरेक्ट सर्जरी (FLACS) के नाम से भी जाना जाता है और इसमें सर्जरी के कुछ महत्वपूर्ण कदम जैसे कि चीरा लगाना और लेंस को तोड़ने टुकड़े करने का काम कंप्यूटर-निर्देशित फेम्टोसेकंड लेज़र द्वारा किए जाते हैं और यह प्रक्रिया अधिक सटीकता प्रदान करती है जिसमें अच्छा रिजल्ट मिलता है ऑपरेशन के बाद नज़र भी पूरी वापस आजाती है और परहेज ना के बराबर और रिकवरी भी जल्दी होती है।

एक्स्ट्राकैप्सुलर कैटरेक्ट एक्सट्रैक्शन (ECCE)

पुराने समय मे ​इसको एक पारंपरिक विधि माना जाता था ​इसमें एक बड़ा चीरा लगाया जाता है और सफ़ेद मोतियाबिंद वाले लेंस को एक ही टुकड़े में निकाला जाता है जबकि लेंस का बाहरी खोल (कैप्सूल) का अधिकांश हिस्सा बरकरार रखा जाता है और ज्यादा तर यह उन मामलों में उपयोग होता है जहाँ सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) बहुत कठोर हो या अन्य समस्या और जटिलताएँ हों।

इंट्राकैप्सुलर कैटरेक्ट एक्सट्रैक्शन (ICCE)

यह सबसे पुरानी विधि है जिसमें बहुत परहेज और देखभाल करना पड़ता था और अब इस माध्यम से ऑपरेशन ना के बराबर होता है ​इसमें पूरे लेंस और लेंस कैप्सूल दोनों को एक साथ हटा दिया जाता है और इसमें सबसे बड़ा चीरा लगता है और साथ ही दर्द जलन लाली सब कुछ काफ़ी दिन तक बना रहता था।

सफ़ेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन कब कराना चाहिए?

यह सवाल पेरेंट्स और सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) से पीड़ित हर व्यक्ति के मन में आता है अक्सर सामान्य मोतियाबिंद में डॉक्टर रुकने की सलाह देते हैं जब तक कि आपकी दृष्टि दैनिक गतिविधियों को प्रभावित न करने लगे लेकिन सफ़ेद मोतियाबिंद के मामले में स्थिति अलग होती है और इसमें तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता हो सकती है यदि आपको सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) है तो सर्जरी में देरी करना खतरनाक हो सकता है जैसे:

  • सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) आँख के प्राकृतिक ड्रेनेज मार्ग को अवरुद्ध कर सकती है जिससे आँख का इंट्राऑकुलर प्रेशर बढ़ जाता है और इस बढ़े हुए दबाव से काला मोतियाबिंद हो सकता है जो दृष्टि तंत्रिका को स्थायी नुकसान पहुँचाता है।
  • मोतियाबिंद जितना अधिक पकता है उतना ही लेंस कठोर हो जाता है और ऑपरेशन में कठिनाई होती है जैसे फैको सर्जरी के दौरान लेंस को तोड़ने में अधिक अल्ट्रासोनिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिससे आँख के अंदर के नाजुक संरचनाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
  • सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) के मामले में दृष्टि लगभग शून्य हो जाती है और ऐसे मे जब आपकी कम दृष्टि आपके रोज़मर्रा के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करने लगे तो सर्जरी अनिवार्य हो जाती है जैसे पढ़ने टीवी देखने या लोगों को पहचानने में अत्यधिक कठिनाई होना और कंप्यूटर वर्क सिलाई सीढ़ियाँ चढ़ने-उतरने या गाड़ी चलाने में खतरा महसूस होना।​
  • यदि आपको मोतियाबिंद है और अन्य स्वास्थ्य स्थितियाँ जैसे डायबिटीज (शुगर) या उच्च रक्तचाप जैसी कोई अंतर्निहित बीमारी भी है तो इस कंडीशन मे डॉक्टर अक्सर मोतियाबिंद को जल्दी हटाने की सलाह देते हैं भले ही वह पूरी तरह से सफ़ेद न हुआ हो।​

सफ़ेद मोतियाबिंद की पहचान होते ही ऑपरेशन करवाना चाहिए यह केवल दृष्टि सुधार नहीं बल्कि आँख को अन्य जटिलताओं से बचाने के लिए भी ज़रूरी है।

सफ़ेद मोतियाबिंद सर्जरी मे लगये जाने वाले IOL (कृत्रिम लेंस) के प्रकार

मोनोफोकल (Monofocal Intraocular Lens)

इसको लगाने का मतलब यह सबसे सामान्य और किफायती विकल्प है जिन्हें साधारण दृष्टि सुधार चाहिए और बजट सीमित है उनके लिए यह बेहतर है और यह लेंस केवल एक निश्चित दूरी जैसे केवल दूर की दृष्टि को साफ दिखाता है लेकिन पास या मोबाइल देखने और पढ़ने के लिए आमतौर पर चश्मे की आवश्यकता रहती है।

मल्टीफोकल (Multifocal Lenses)

यह आज के समय का सबसे एडवांस और आधुनिक लेंस है यह कई दूरियों पर दृष्टि देने के लिए डिज़ाइन किए जाते है जिसमें मरीज़ को ऑपरेशन के बाद दूर पास और मध्य सभी दूरी की दृष्टि साफ हो जाती है जिस्से चश्मे पर निर्भरता काफी कम हो जाती है और यह उनके लिए सबसे बेस्ट है जो रीडिंग कंप्यूटर और ड्राइविंग में बार-बार दूरी बदलते हैं।

टोरिक (Toric Intraocular Lens)

यह उन मरीजों के लिए विशेष रूप से बनाया गया जिन्हें (Cylindrical) नंबर लगता है और उनके लिए यह सबसे उपयुक्त विकल्प है क्यों की यह लेंस दृष्टिवैषम्य (Astigmatism) को ठीक करता है जिस्से ऑपरेशन के बाद दूर की दृष्टि अधिक स्पष्ट और तेज़ मिलती है।

EDOF (Extended Depth of Focus Lens)

यह लेंस दूर और मध्य दूरी पर बहुत साफ दृष्टि प्रदान करता है और यह आधुनिक काल की नई तकनीक जैसे मोनोफोकल और मल्टीफोकल का बेहतर संयोजन करके के बनाया गया है और यह कंप्यूटर वर्क ड्राइविंग और रोजमर्रा के कामों के लिए बढ़िया विकल्प है क्यों की मल्टीफोकल की तुलना में कम glare और halos देखने को मिलते हैं।

आपके लिए कौन-सा IOL (कृत्रिम लेंस) सबसे अच्छा है?

आपको कौनसा लेंस लगवाना चाहिए या आपके लिए कौनसा सबसे अच्छा है यह आपके रहन सहन और कुछ मुख्य बातों पर निर्भर करता है जैसे आपकी आँख का स्वास्थ्य कैसा है आपका पेशा और लाइफस्टाइल कैसी है या कैसे रहेते है आप और आपके पास कितना बजट है ये सब बाते मायने रखती है और क्या आप ऑपरेशन के बाद चश्मा पहनना चाहते हैं या नहीं इसके लिए आपका नेत्र चिकित्सक आपकी आवश्यकता के अनुसार सर्वोत्तम (IOL) का सुझाव आपको देगा।

सफ़ेद मोतियाबिंद की सर्जरी में कितना खर्च आता है?

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) के ऑपरेशन का खर्च भारत में कई कारकों पर निर्भर करता है इसलिए इसकी कोई निश्चित कीमत नहीं होती है यह खर्च ₹8000 से लेकर ₹100000 प्रति आँख या उससे अधिक तक हो सकता है और इसके कुछ मुख्य कारक जो आपके ऑपरेशन के खर्च को प्रभावित करते हैं जैसे:

  • ऑपरेशन की तकनीक: सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का ऑपरेशन का खर्च सबसे अधिक इस बात पर निर्भर करता है कि मोतियाबिंद को हटाने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है​ जैसे ECCE यह सबसे कम खर्चीली विधि है लेकिन इसका उपयोग अब बहुत कम होता है फैकोइमल्सिफिकेशन यह सबसे आम और मध्यम खर्चीली तकनीक है जिसकी सफलता दर बहुत अधिक है और FLACS यह सबसे एडवांस और सबसे महँगी तकनीक है क्योंकि इसमें उच्च-सटीकता वाले लेजर उपकरण का उपयोग होता है।
  • आँख में लगाया जाने वाला (IOL) लेंस: ​आपकी आँख में लगाया जाने वाला इंट्राऑक्युलर लेंस खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है और लेंस का प्रकार कार्य और लाभ अलग अलग होते है जैसे मोनोफोकल (IOL) सबसे कम खर्च वाला है और इसमें दूर की दृष्टि साफ हो जाती है लेकिन पास के काम के लिए चश्मा लगाना होता है, टोरिक (IOL) मध्यम से उच्च खर्च वाला लेंस है और ये दृष्टिवैषम्य (Astigmatism) को ठीक करता है, मल्टीफोकल (IOL) सबसे अधिक खर्च वाला लेंस है और यह सभी विकल्प जैसे दूर मध्य और पास की सभी दूरियों के लिए है और ऑपरेशन के बाद चश्मे लगाने की जरुरत ना के बराबर होती है, EDOF (IOL) उच्च खर्च वाला लेंस है और यह दूरी और मध्य दूरी की दृष्टि में सुधार करता है।
  • अन्य कारक: सफ़ेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन भारत मे सरकारी अस्पताल या चैरिटेबल ट्रस्ट में करवाने पर यह खर्च बहुत कम या मुफ्त हो सकता है जबकि एक निजी और कॉर्पोरेट अस्पताल में यह काफी बढ़ जाता है इसके साथ ही बड़े शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, और अन्य शहर में सर्जरी का खर्च छोटे शहरों की तुलना में अधिक होता है और एक अनुभवी और प्रसिद्ध सर्जन अक्सर अधिक शुल्क लेता है यदि आपके पास स्वास्थ्य बीमा है तो यह खर्च बीमा द्वारा कवर किया जा सकता है इसके अलावा भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना जैसी पहलें पात्र व्यक्तियों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी प्रदान करती हैं।

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) का ऑपरेशन अगर आप करवा रहे है तो अपने नेत्र चिकित्सक से अपनी जीवनशैली और बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त IOL और प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट रूप से बात करें और यह सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा चुने गए पैकेज में ऑपरेशन का खर्च कौन IOL और उसकी कीमत पोस्ट-ऑप दवाइयाँ और फॉलो-अप विजिट शामिल हैं या नहीं।

सफेद मोतियाबिंद सर्जरी के बाद की देखभाल और सावधानियां

  • डॉक्टर द्वारा बताई गई आई ड्रॉप्स को समय नियम और सही तरीके से डालना चाहिए।
  • भारी चीजें उठाने से बचें और कोई ऐसा काम ना करें जिसकी वजह से बार बार झुकना पड़े।
  • ऑपरेशन के बाद आंख मे पानी सबून सम्पू ना जाये और कॉस्मेटिक चीज लगाने से बचना चाहिए।
  • धूप धूल और धुएं से आंखों को बचाएं डॉक्टर द्वारा दिया गया काला चश्मा पहने।
  • सोते समय आई शील्ड का उपयोग करें अगर आपके डॉक्टर ने दिया है।
  • ऑपरेशन के बाद बिना डॉक्टर की सलाह से ड्राइविंग न करें और तैराकी भी न करें।

ऑपरेशन के बाद तेज़ दर्द होना अचानक दिखना कम होना लाली बढ़ना खुजली होना अगर ऐसी इस्थिति बन रही है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

सफ़ेद मोतियाबिंद के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

सवाल 1.क्या बिना ऑपरेशन के इलाज संभव है?

जवाब: किसी भी दवा या ड्रॉप से मोतियाबिंद ठीक नहीं होता है इसका एकमात्र इलाज केवल ऑपरेशन है।​

सवाल 2.मोतियाबिंद ऑपरेशन में कितना समय लगता है?

जवाब: आधुनिक तकनीक जैसे फैको विधी से ऑपरेशन आमतौर पर केवल 10 से 15 मिनट में पूरा हो जाता है।

सवाल 3.क्या एक ही दिन में दोनों आँखों का ऑपरेशन हो सकता है?

जवाब: सुरक्षा के लिए डॉक्टर आमतौर पर एक आँख का ऑपरेशन करने के बाद कुछ दिनों या एक सप्ताह का अंतराल रखते हैं।

सवाल 4.ऑपरेशन के बाद नज़र कब तक साफ हो जाती है?

जवाब: ज्यादा तर मरीजों को सर्जरी के 24 घंटे से 1 सप्ताह के भीतर काफी हद तक बेहतर दृष्टि महसूस होने लगती है।

निष्कर्ष

सफ़ेद मोतियाबिंद (White Cataract) एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य स्थिति है और इसका सही समय पर निदान और ऑपरेशन आपकी दृष्टि को वापस ला सकता है और काला मोतियाबिंद जैसी गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है यदि आपको ऊपर बताए गए लक्षण दिखते हैं तो हमारी सलाह है कि देरी न करें अपनी आँखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और तुरंत एक नेत्र चिकित्सक से सलाह लें।