Anti-Glare Glasses (एंटी ग्लेयर चश्मा क्या है?) फायदे, नुकसान, कीमत और सही पहचान

​अगर आप दिन का ज्यादातर समय कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बिताते हैं, या रात में गाड़ी चलाते समय सामने से आने वाली गाड़ियों की तेज रोशनी से आपकी आंखें चौंधिया जाती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

दरअसल आज के समय में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट का उपयोग हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने, कृत्रिम रोशनी में काम करने और रात में वाहन चलाने के कारण आंखो पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

ऐसे में बहुत से लोग (Anti-Glare Glasses) एंटी-ग्लेयर चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या यह वास्तव में फायदेमंद है? क्या यह आंखो की सुरक्षा करता है? क्या यह Blue Cut Glasses से बेहतर है?

(और पढ़ें – Blue Cut Lens क्या होता है? किसको लगवाना चाहिए क्या काम करता है इसके फायदे नोकसान और कितने का मिलता है।)

एक नेत्र विशेषज्ञ होने के नाते मैं आपको बताना चाहता हूँ, की अक्सर मेरी ओपीडी (OPD) में लोग मुझसे पूछते हैं, कि स्क्रीन से आंखो को बचाने के लिए और रात में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कौन सा चश्मा या लेंस सबसे अच्छा रहेगा. ऐसी स्थिति में, मै उनकी सबसे पहले लीफस्टाइल मतलब जीवन शैली पूछता हुँ और उसके हिसाब से सही सलाह देने की कोशिश करता हूँ।

इस लेख में हम वैज्ञानिक और मेडिकल नजरिए से भी विस्तार से जानेंगे कि एंटी ग्लेयर चश्मा क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, इसकी कीमत कितनी होती है और यह किसके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता, कैसे कार्य करता है और भी बहुत कुछ इसके बारे में एक-एक कर के देखेंगे।

Anti-Glare Glasses क्या होता है और कैसे काम करता है?

Anti-Glare Glasses जिन्हें एंटी-रिफ्लेक्टिव (AR Coating) चश्मे भी कहा जाता है, ये विशेष रूप से डिजाइन किए गए लेंस होते हैं और उनके ऊपर एक विशेष प्रकार की परत चढ़ी होती है।

  • यह कैसे काम करता है: सामान्य चश्मों के लेंस पर जब रोशनी पड़ती है, तो वह परावर्तित होकर आंखो के सामने चकाचौंध पैदा करती है। लेकिन एंटी-ग्लेयर लेंस पर एक बहुत ही पतली माइक्रोस्कोपिक परत लगाई जाती है, जिसके कारण यह समस्या नही होती है और कोई चकाचौंध नही महसूस होता है।

याद रखें: एक अच्छी गुणवत्ता और ब्रांडेड AR Coating वाले लेंस लगभग 98% से 99.5% तक दृश्य प्रकाश को गुजरने देते हैं, जिससे एकदम स्पष्ट दीखता है। हालांकि यह प्रतिशत लेंस के ब्रांड और कोटिंग की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

क्या Anti-Glare Glasses वास्तव में काम करते हैं?

Anti Glare Glasses सही परिस्थितियों में प्रभावी साबित हो सकते हैं। क्योंकि इनका मुख्य काम चश्मे के लेंस पर पड़ने वाली अनावश्यक रोशनी के रिफ्लेक्शन और चकाचौंध को कम करना है, जिससे देखने मे अधिक स्पष्ट और आरामदायक महसूस होता है।

फिलहाल ये न तो आंखो की किसी बीमारी को ठीक करते हैं और न ही चश्मे की पावर को कम करते हैं, अगर आपको लगातार धुंधला दिखाई देना, आंखों में दर्द, लालपन, पानी आना या सिरदर्द जैसी समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में सबसे पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लें और आंखो की जांच अवश्य करवाएं।

Anti-Glare Glasses किसे पहनना चाहिए?

एंटी-ग्लेयर चश्मे की आवश्यकता यह आपके काम और दिनचर्या पर निर्भर करती है, लेकिन खासकर उन लोगों को इससे विशेष लाभ मिल सकता है, जिसका काम स्क्रीन पर हो, ड्राइविंग करते हो या कोई अन्य वर्क हो, जैसे:

1. कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने वाले लोगों को

यदि आप रोजाना 2 से 3 घंटे या उससे अधिक समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं, या फिर आप का काम ही सिस्टम पर 6 से 8 घंटे है, जैसे की कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करना या कोडिंग, सॉफ्टवेर डेवलपमेंट करते है और आपको ज्यादा तर समय स्क्रीन पर देना पड़ता है तो ऐसे में एंटी-ग्लेयर लेंस आंखो की थकान और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं और (Digital Eye Strain) डिजिटल आई स्ट्रैन से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है।

2. छात्रों और शिक्षकों के लिए

आज के समय हर स्कूल,कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अदिखतर काम स्क्रीन पर हो रहा है, इसलिए आज के समय ऑनलाइन पढ़ाई, मोबाइल और टैबलेट के बढ़ते उपयोग के कारण आंखो पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, फिलहाल आज के समय हर क्लास मे कोई एक स्टूडेंट परमानेंट चश्मा लगाता हुआ मिल ही जायेगा जबकि कुछ स्टूडेंट को दिक्कत होगी लेकिन उनको पता नही चलता है, जबकि यही समस्या आगे चलकर अन्य नेत्र समस्याओं का कारण बन जाती है।

ऐसे में हर स्टूडेंट को आंखो की जाँच करवा के डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरुरत पड़ने पर एंटी-ग्लेयर लेंस लगवाना चाहिए, जो आरामदायक दृष्टि प्रदान कर सकते हैं।

3. रात में बाइक या वाहन चलाने वाले लोगों को

अगर आप ड्राइविंग करते है, या बाइक से डेली का कही आना जाना हो और अक्सर सामने से आने वाली गाड़ियों की तेज हेडलाइट्स के कारण होने वाली चकाचौंध से परेशानी होती है, तो ऐसी स्थिति में एंटी-ग्लेयर चश्मे आपके लिए सहायक हो सकते हैं, अगर आप तेज हेडलाइट्स के कारण चकाचौंध महसूस करते हैं तो आपको अवश्य एंटी-ग्लेयर चश्मे लगवाना चाहिए और इसका फायदा उठाना चाहिए।

4. ऑफिस में काम करने वाले लोगों को

जो लोग लंबे समय तक कृत्रिम रोशनी में काम करते हैं, उन्हें भी इन लेंसों से लाभ मिल सकता है। क्योंकि ऑफिस हो, बैंक हो, ट्रांसपोर्ट ऑफिस हो या हॉस्पिटल इस जगह पर LED लाइट का ज्यादा उपयोग होता है, ये तो आप भी देखते है, परन्तु जो लोग ऐसी जगह पर काम करते हैं और जो लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उनको आंखो में जलन होना पानी आना और डिजिटल आई स्ट्रैन होने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

5. चश्मा पहनने वाले लोगों को

यदि आप पहले से नंबर का चश्मा पहनते हैं, तो एंटी-ग्लेयर कोटिंग आपकी दृष्टि की गुणवत्ता को और बेहतर बना सकती है, लेकिन आप क्या काम करते है, क्या आपको इसकी जरुरत है, ये आप अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार करें, लेकिन अगर आप आई स्ट्रैन जैसी समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा मिल सकता है और स्थिति में आपकी आंखे भी कम्फर्टेबल महसूस फील करेंगी।

Anti Glare Glasses

Anti-Glare Glasses के फायदे

कुछ अच्छी क्वालिटी के चश्मे के लेंस पर जो एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दिखती है, दरअसल यह स्टाइल के लिए नहीं है, बल्कि इसके कई बेहतरीन लाभ भी हैं:

आंखो की थकान से राहत

यदि आप लगातार लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन को देखते हैं, तो स्क्रीन की आर्टिफिशियल रोशनी आंखो की मांसपेशियों पर दबाव डालती है। लेकिन एंटी ग्लेयर चश्मा इस अतिरिक्त दबाव और चकाचौंध को कम करता है, जिससे आंखो में दर्द, पानी आना, भारीपन और सिरदर्द जैसी समस्याओं और आंखो की थकान से राहत मिलती है।

​रात में सुरक्षित ड्राइविंग

रात के समय गाड़ी चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर अगर रोड वन वे हो और फिर चाहे बाइक हो या वैन, सामने से आने वाली हेडलाइट्स और सड़क के स्ट्रीट लैंप्स की रोशनी चकाचौंध का कारण बन ही जाती है, लेकिन एंटी ग्लेयर लेंस पर रोशनी बिखर जाती है, मतलब एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग वाले लेंस इस समस्या को बहुत कम कर देता है, परन्तु एक अच्छी क्वालिटी का एंटी-ग्लेयर लेंस ही ऐसा कर सकता है, जिससे चकाचौंध से छुटकारा और रात में ड्राइविंग बहुत सुरक्षित और आसान हो जाती है।

दृष्टि में बेहतरीन स्पष्टता

एक ब्रांड एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाला लेंस की सबसे अच्छी बात यह होती है, की यह कोटिंग पर्याप्त रोशनी को आंखो के अंदर जाने देती है, इसलिए आपको कम रोशनी या धुंधले वातावरण में भी रंगों और वस्तुओं की पहचान करने में बहुत आसानी मिलती है।

चश्मे के लेंस की सुरक्षा

सबसे महत्वपूर्ण बात है की एक अच्छी क्वालिटी की एंटी-ग्लेयर लेंस पर खरोंच बहुत कम आती है, क्यूंकी यह लेंस Scratch-Resistant होते हैं और Hydrophobic, जिसकी वजह से इन पर आसानी से स्क्रैच नहीं आते और उंगलियों के निशान या पानी की बूंदें तुरंत साफ हो जाती हैं।

​बेहतर और सुंदर लुक

​सामान्य चश्मे में सामने वाले व्यक्ति को आपकी आंखो के बजाय चश्मे के लेंस पर लाइट का रिफ्लेक्शन दिखाई देता है। लेकिन एंटी-ग्लेयर चश्मा या लेंस इसको लगभग अदृश्य बना देता है, जिससे आपकी आंखे साफ दिखती हैं और तस्वीरें खींचते समय चश्मे पर चमक नहीं आती।

Anti-Glare Glasses कितने समय तक चल सकते हैं?

यदि आप अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड लेंस खरीदते हैं और उनकी सही देखभाल करते हैं, तो Anti-Glare Coating एक से दो वर्ष तक अच्छी स्थिति में बनी रह सकती है।

लेकिन याद रखें अगर आप पावर के चश्मे लगाते हैं, तो ऐसे में आपका चश्मा ठीक हो या ना ठीक हो लेकिन अपनी आंखो की जाँच एक से डेढ़ साल के अंदर जरूर करवानी चाहिए, अगर पावर स्थिर हो मतलब घटी या बढ़ी ना हो और चश्मा ठीक हो तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आंखो की जाँच होने के बाद और डॉक्टर की सलह पर।

Anti-Glare Glasses के नुकसान

आपने एंटी-ग्लेयर चश्मों के फायदे के बारे में ऊपर तो देखा हैं, लेकिन दौर में असली की जगह नकली चीज बहुत बिकती है, या इसके नाम पर बिकने वाली क्वालिटी सेम ना मिले, जैसे:

  • सस्ती और हल्की गुणवत्ता वाली कोटिंग जल्दी खराब हो सकती है और इसका इस्तेमाल करने से साफ दृष्टि न दिखे.
  • लेंस को नियमित रूप से साफ रखना पड़ता है और लापरवाही करने से जल्दी ख़राब हो सकता है.
  • नकली या लोकल कोटिंग अच्छा परिणाम नहीं देती और ज्यादा समय सीमा तक नही चलती हैं.
  • कुछ मामलों में खराब गुणवत्ता वाले लेंस पर धूल और दाग जल्दी दिखाई दे सकते हैं.

इन कमियों से बचने के लिए और अपने पॉकेट को देखते हुए अगर लेना ही है, तो एक अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड लेंस का ही चयन करें।

Anti glare glasses

​मोबाइल या सिस्टम पर काम करते समय कौन सा चश्मा लगाएं एंटी-ग्लेयर या ब्लू कट?

बहुत से लोग अक्सर इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूज रहते हैं, कि स्क्रीन से निकलने वाली लाइट से बचने के लिए और रोशनी से चकाचौंध से बचने के लिए कौनसा चश्मा लगाएं एंटी-ग्लेयर या ब्लू कट, इसलिए यह आपके ऊपर निर्भर करता है, कि आपको किसकी जरुरत है एक या दोनो पर, या फिर इनमे से किसी कि भी नही, लेकिन दोनो लेंस मे अंतर होता है, लेकिन दोनो कॉम्बिनेशन के साथ भी मिलते हैं।

  • Anti-Glare Lens: यह मुख्य रूप से हर तरह की लाइट के रिफ्लेक्शन और चकाचौंध को रोकता है। यह रात की ड्राइविंग और सामान्य स्क्रीन उपयोग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।
  • Blue Cut Lens: यह विशेष रूप से डिजिटल स्क्रीन्स से निकलने वाली Blue Light (नीली रोशनी) को ब्लॉक करता है।

​यदि आप दिन में 6 से 8 घंटे कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो आपको Blue Cut Glasses के साथ एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाला चश्मा चुनना चाहिए, जिसमें नीली रोशनी से बचाव और ग्लेयर प्रोटेक्शन दोनों मिलते हैं, लेकिन ये आप पर निर्भर करता है, कि आपके लिए कौनसा बेस्ट है।

इसको भी पढ़ें: मोबाइल देखने से आंखो में होने वाली आम समस्या!

Anti-Glare Glasses खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

यदि आप एंटी-ग्लेयर चश्मा खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल कीमत देखकर लेंस ना खरीदें, दरअसल सही गुणवत्ता वाला लेंस आपकी दृष्टि को अधिक आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। लेकिन खरीदते समय इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखें:

  • आंखो की जांच जरूर करवाएं: अगर आपकी दृष्टि धुंधली है या पहले से चश्मा पहनते हैं, तो किसी ऑप्टोमेट्रिस्ट या नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखो की जांच करवाकर, जरुरत पड़ने पर ही नया चश्मा बनवाएं।
  • अच्छे और ब्रांडेड लेंस चुनें: हमेशा एक अच्छी गुणवत्ता वाले और वारंटी के साथ आने वाले ब्रांडेड लेंस खरीदें। क्यूंकी इनकी Anti-Reflective (AR) Coating अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक बेहतर विज़न प्रदान करती है।
  • अपनी जरूरत के अनुसार लेंस चुनें: यदि आप प्रतिदिन कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का उपयोग करते हैं, तो Blue Cut + Anti-Glare Coating वाला लेंस लेंस ले सकते है और सामान्य उपयोग, रात में ड्राइविंग के लिए केवल Anti-Glare Lens ले सकते हैं।

असली और नकली Anti-Glare Glasses की पहचान कैसे करें?

आजकल बाजार में असली और नकली दोनों तरह के Anti-Glare Glasses उपलब्ध हैं। इसलिए केवल कम कीमत देखकर लेंस खरीदने के बजाय उसकी गुणवत्ता की जांच करना भी जरूरी है। नीचे दिए गए आसान तरीकों से आप असली और नकली एंटी-ग्लेयर लेंस की पहचान कर सकते हैं।

असली एंटी-ग्लेयर लेंस को किसी सफेद LED लाइट या ट्यूबलाइट के सामने थोड़ा तिरछा करके देखेंगे तो लेंस पर हल्की हरी, बैंगनी या नीली रंग की हल्की चमक दिखाई देगी, तो यह Anti-Reflective Coating का संकेत हो सकता है। जबकि साधारण लेंस में आमतौर पर सफेद रंग का तेज रिफ्लेक्शन दिखाई देता है।

अच्छी कंपनियों के लेंस के साथ वारंटी कार्ड, ब्रांड की जानकारी और बिल दिया जाता है, इसलिए ब्रांड और वारंटी की जांच करें। जबकि अच्छी गुणवत्ता वाले Anti-Glare लेंस से देखने पर दृश्य अधिक साफ और आरामदायक महसूस होता है।

एंटी-ग्लेयर चश्मे को साफ रखने का सही तरीका क्या होता है?

एंटी-ग्लेयर चश्मे हों या कोई भी ऐनक इनकी देखभाल करना मतलब अपनी आंखो की देखभाल करना खासकर अगर आप पावर के चश्मे इस्तेमाल करते हों. इसलिए इन्हें कभी भी नॉर्मल कपड़े और गंदे हाथ के संपर्क मे न आने दें और हमेशा चश्मे के साथ मिलने वाले माइक्रोफाइबर क्लॉथ (Microfiber Cloth) और लेंस क्लीनिंग स्प्रे का ही इस्तेमाल करें ताकि कोटिंग खराब न हो।

​एंटी ग्लेयर चश्मा की कीमत क्या है?

मैं एक दृष्टि विशेषज्ञ होने के नाते और इस लाइन से जुडा होने के नाते आपसे बताना चाहता हुँ, की हमारे देश में एंटी-ग्लेयर चश्मों की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस ब्रांड का लेंस चुन रहे हैं और आप पावर के चश्मे ले रहें है या बिना पावर का किस केटेगरी का है, लेकिन मैं आपको एक अनुमान बता सकता हुँ, लेकिन ये आपके लोकेशन के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है.

लेंस का प्रकार (Lens Type)अनुमानित शुरुआती कीमत (INR)किसके लिए बेस्ट है?
नॉर्मल एंटी-ग्लेयर लेंस (Local/Standard)₹500 – ₹1,200सामान्य उपयोग और कम बजट के लिए ठीक-ठाक रहता है.
ब्रांडेड एंटी-ग्लेयर लेंस (जैसे Crizal, Zeiss)₹1,500 – ₹3,500हाई क्लेरिटी, टिकाऊपन और ड्राइविंग के लिए सबसे अच्छा होता है.
ब्लू कट + एंटी-ग्लेयर लेंस (Blue Cut + Anti-Glare Glasses)₹1,200 – ₹4,000कंप्यूटर और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

Anti-Glare Lens के लोकप्रिय ब्रांड्स

यदि आप बेहतर गुणवत्ता वाले एंटी-ग्लेयर लेंस खरीदना चाहते हैं, या उनका नाम जानना चाहते है, तो आप नीचे इंटरनेशनल और हर शहर में मिलने वाले लेंस के ब्रांड देख सकते है:

  • Crizal — Premium Anti-Reflective Coating
  • Essilor — High Clarity Lens
  • Zeiss — Excellent Night Vision
  • Hoya — Durable Coating
  • Kodak — Budget Friendly Option

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या हम हर समय एंटी-ग्लेयर चश्मा पहन सकते हैं?

जी हाँ, लेकिन सबसे पहले इसकी निर्भरता आपके ऊपर निर्भर करती है। क्या आपको इसकी जरुरत है या नही. रही एंटी-ग्लेयर चश्मे की बात तो आप पूरे दिन, घर के अंदर और बाहर, हर समय पहन सकते हैं। इसका आंखो पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, बल्कि यह हर वक्त आंखो को सुरक्षा ही देता है।

क्या एंटी ग्लेयर चश्मा आंखो की रोशनी बढ़ाता है?

ऐसा बिलकुल भी नहीं। एंटी ग्लेयर चश्मा आंखो की रोशनी नहीं बढ़ाता, बल्कि लेंस पर होने वाले रिफ्लेक्शन मतलब चकाचौंध को कम करके देखने को अधिक स्पष्ट और आरामदायक बनाता है।

क्या एंटी ग्लेयर चश्मा मोबाइल और कंप्यूटर के लिए अच्छा होता है?

हां। यदि आप लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, तो एंटी ग्लेयर कोटिंग वाला चश्मा स्क्रीन से होने वाले रिफ्लेक्शन को कम करके आंखो को अधिक आराम दे सकता है, खासकर डिजिटल आई स्ट्रैन वाले लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

क्या बच्चों को एंटी ग्लेयर चश्मा पहनना चाहिए?

यदि बच्चे लंबे समय तक डिजिटल स्क्रीन का उपयोग करते हैं और ऐसे में आपका डॉक्टर सलाह देते हैं, तो जरूरत के अनुसार एंटी ग्लेयर कोटिंग वाले लेंस लगवाए जा सकते हैं।

क्या एंटी ग्लेयर चश्मा सभी प्रकार के नंबर वाले लेंस में लग सकता है?

हां। एंटी ग्लेयर कोटिंग सिंगल विज़न, बाइफोकल, प्रोग्रेसिव और अधिकांश पावर लेंस पर करवाई जा सकती है। साधारण शब्दों में समझें तो जरुरत के अनुसार बिना पावर और पावर का मिल जाता है।

​निष्कर्ष

​आज के इस डिजिटल दौर और इस डिजिटल लाइफस्टाइल में Anti-Glare Glasses कोई लग्जरी नहीं बल्कि आंखो की जरुरत के अनुसार एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, और बहुत से लोगों के लिए एक जरूरत बन चुका है और बहुत से लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहें है. इस लेंस की सबसे अच्छी बात यह है. यह लेंस आपकी विजुअल परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। आप अपनी जरुरत के हिसाब से और नया चश्मा बनवाने से पहले हमेशा किसी योग्य ऑप्टोमेट्रिस्ट या नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखो की जांच जरूर करवाएं और बेहतर परिणाम के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड लेंस का ही चयन करें।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य एजुकेशनल जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। नया चश्मा बनवाने, चश्मे का नंबर बदलने या आंखो से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य ऑप्टोमेट्रिस्ट या नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखो की जांच और उचित सलाह अवश्य लें।