Optometrist क्या होता है? Optometrist कैसे बनें, कोर्स, योग्यता, फीस और सैलरी की पूरी जानकारी

क्या आप आँखों के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या केवल जानना चाहते हैं कि ऑप्टोमेट्रिस्ट क्या होते हैं और क्या काम करते है, या फिर ऑप्टोमेट्रिस्ट कैसे बनें और ऑप्टोमेट्री कोर्स करने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है, ये सब जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है।

इस डिजिटल दौर में आँखों की देखभाल और विजन से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में ऑप्टोमेट्रिस्ट की भूमिका आँखों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। दरअसल एक ऑप्टोमेट्रिस्ट आँखों की की जाँच, चश्मे का नंबर निर्धारित करता है, कॉन्टैक्ट लेंस से संबंधित सेवाएँ देता है और आँखों में होने वाली असामान्यताओं की पहचान करके जरूरत पड़ने पर मरीज को ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट के पास भेजता है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि ऑप्टोमेट्रिस्ट को हिंदी में क्या कहा जाता है, क्या होते है, कैसे बनें, इसके लिए कौन-सा कोर्स करना चाहिए, योग्यता क्या है, फीस कितनी होती है, NEET जरूरी है या नहीं और ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के बाद नौकरी कहाँ मिल सकती है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट को हिंदी में क्या कहते हैं?

ऑप्टोमेट्रिस्ट को हिंदी में दृष्टि विशेषज्ञ या नेत्र दृष्टि विशेषज्ञ कहा जाता है। जो एक प्रशिक्षित नेत्र विशेषज्ञ होता है, जो आँखों की दृष्टि की जाँच करता है और चश्मे का नंबर निर्धारित करने में मदद करता है और आँखों से जुड़ी कई सामान्य समस्याओं की पहचान करने के साथ-साथ उचित चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस के चयन में भी सहायता करता है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट क्या होता है?

नेत्र दृष्टि विशेषज्ञ (ऑप्टोमेट्रिस्ट) आँखों के लिए स्वतंत्र प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर होते हैं, एक ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि प्रणाली, आँख और उससे संबंधित संरचनाओं के रोगों, चोटों और विकारों की जाँच, निदान, उपचार और प्रबंधन भी करते हैं, साथ ही आँखों को प्रभावित करने वाली संबंधित प्रणालीगत स्थितियों की पहचान भी करते हैं।

परन्तु एक ऑप्टोमेट्रिस्ट को राज्य द्वारा आँखों और दृष्टि प्रणाली के रोगों और विकारों का निदान और उपचार करने के लिए लाइसेंस प्राप्त होता है। हालांकि एक ऑप्टोमेट्रिस्ट कॉलेज या विश्वविद्यालय से पेशेवर शिक्षा पूरी करने के बाद डॉक्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री की उपाधि प्राप्त करता है।

जबकी कुछ दृष्टि विशेषज्ञ किसी विशिष्ट क्षेत्र में वैकल्पिक रेजीडेंसी भी पूरी करते हैं और कुछ नेत्र विशेषज्ञ किसी विशेष प्रकार के मरीज़ या दृष्टि संबंधी देखभाल पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उदाहरण के लिए, एक बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों की दृष्टि और दृष्टि चिकित्सा में विशेषज्ञता रखता है, जबकी अन्य नेत्र विशेषज्ञ कमज़ोर दृष्टि वाले लोगों की देखभाल में विशेषज्ञता रखते हैं।

ऑप्टोमेट्रिस्ट क्या काम करता है?

एक ऑप्टोमेट्रिस्ट का काम केवल चश्मे का नंबर निकालना नहीं होता। दरअसल यह अपने मरीजों को उनकी व्यावसायिक गतिविधियों, शौक और जीवनशैली से संबंधित दृष्टि संबंधी जरूरतों को पूरा करने वाले शल्य चिकित्सा और गैर-शल्य चिकित्सा विकल्पों के बारे में सुझाव देते हैं और दवाएं भी लिखते हैं, कम दृष्टि पुनर्वास, दृष्टि चिकित्सा, चश्मे के लेंस, कॉन्टैक्ट लेंस भी प्रदान करते हैं और कुछ शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं भी करते हैं।

Optometrist kya hote hai

– ऑप्टोमेट्रिस्ट का कार्य –

हमारे देश भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट का कार्यक्षेत्र उसकी मान्यताप्राप्त योग्यता और पंजीकरण नियमों के अनुसार निर्धारित होता है। क्योंकि एक ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट की मेडिकल तथा सर्जिकल जिम्मेदारियां एक जैसी नहीं होती हैं।

  • Vision Testing: मरीज की दूर और पास की नजर की जाँच करना तथा उसकी दृश्य तीक्ष्णता का मूल्यांकन करना।
  • Refraction Test: विभिन्न उपकरणों और परीक्षणों की मदद से आँखों का नंबर जांचना और उचित चश्मे का नंबर निर्धारित करना।
  • Contact Lens Fitting: मरीज की आँखों की स्थिति और जरूरत के अनुसार कॉन्टैक्ट लेंस का चयन, फिटिंग और उपयोग संबंधी जानकारी देना।
  • Eye Examination: स्लिट लैंप, रेटिनोस्कोप, ऑटोरेफ्रेक्टर और अन्य उपयुक्त उपकरणों की सहायता से आंखों की जाँच करना।
  • Binocular Vision Assessment: दोनों आँखों के एक साथ काम करने की क्षमता का मूल्यांकन करना।
  • Low Vision Care: कम दिखाई देने वाले लोगों के लिए उपयुक्त लो विज़न एड्स और दृष्टि संबंधी सहायता के बारे में मार्गदर्शन देना।
  • Eye Disease Detection: आँखों में असामान्यता या बीमारी के संभावित संकेतों की पहचान करना और जरूरत पड़ने पर मरीज को रेफर करना।
  • Patient Education: मरीजों को आँखों की देखभाल, कॉन्टैक्ट लेंस और विजन हेल्थ के बारे में जानकारी देना।

हालांकि आँखों में संक्रमण, सूजन, कंजंक्टिवाइटिस या स्टाई जैसी आम आँखों की बीमारियों का निदान और आँखों की अन्य सामान्य समस्याएं का निदान और उपचार कर सकते हैं। जबकी एम्ब्लियोपिया (आलसी आँख) और स्ट्रैबिस्मस (आँखों का टेढ़ापन) जैसी स्थिति में एक्सरसाइज और आँखों की चोट या धूल डस्ट चले जाने जैसी स्थिति में देखभाल करते हैं।

Optometrist & Ophthalmologist

Optometrist और Ophthalmologist में क्या अंतर है?

बहुत से लोग ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों की शिक्षा, प्रशिक्षण और कार्यक्षेत्र अलग-अलग होते हैं।

आधार Optometrist Ophthalmologist
शिक्षाOptometry की मान्यताप्राप्त शिक्षाMBBS के बाद नेत्र चिकित्सा में विशेषज्ञता
मुख्य कार्य दृष्टि की जाँच और प्राथमिक नेत्र-दृष्टि देखभालआँखों की बीमारियों का मेडिकल और सर्जिकल उपचार
चश्मे का नंबर योग्यता के अनुसार निर्धारित करता हैनिर्धारित कर सकता है
कॉन्टैक्ट लेंस फिटिंग और संबंधित देखभालआवश्यकता अनुसार प्रबंधन
आई सर्जरी स्वतंत्र रूप से नही प्रशिक्षित होने पर कर सकता है
कार्यक्षेत्रविज़न केयर मेडिकल और सर्जिकल आई केयर

महत्वपूर्ण बात : एक ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के लिए MBBS करना जरूरी नहीं है, लेकिन एक ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट बनने के लिए MBBS और उसके बाद मान्यताप्राप्त नेत्र चिकित्सा में विशेषज्ञता प्राप्त करनी होती है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट कैसे बनें?

हमारे देश भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से ऑप्टोमेट्री की शिक्षा प्राप्त करनी होती है, हालांकि इसके लिए निम्नलिखित चरण अपनाए जा सकते हैं:

  • 12वीं विज्ञान विषयों से पास होना चाहिए: सबसे पहले किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए। क्योंकि ऑप्टोमेट्रिस्ट में प्रवेश के लिए सामान्यत, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथमेटिक्स जैसे विषय आवश्यक होते हैं।
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट में प्रवेश लें: 12वीं पास करने के बाद या मार्कशीट होने पर मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में ऑप्टोमेट्रिस्ट कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पूरी करें: कोर्स के दौरान केवल किताबों से पढ़ाई नहीं करनी होती, बल्कि क्लिनिकल और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्राप्त करना होता है। जिसमें मरीजों की आँखों की जाँच, विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल, चश्मे का नंबर निर्धारित करना और कॉन्टैक्ट लेंस से संबंधित प्रशिक्षण शामिल होता है।
  • क्लिनिकल इंटर्नशिप पूरी करें: इंटर्नशिप के दौरान अस्पताल या नेत्र देखभाल केंद्र में अनुभवी पेशेवरों की देखरेख में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होता है। जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक मरीजों की जाँच और क्लिनिकल कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है।
  • लागू प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन के नियम: मान्यताप्राप्त योग्यता पूरी करने के बाद स्टेट मेडिकल फैसिलिटी की तरफ से रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है और यूनिवर्सिटी की तरफ से मार्कशीट मिल जाती है। परन्तु पंजीकरण की पात्रता और प्रक्रिया अपनी योग्यता तथा लागू नियमों के अनुसार जांचना जरूरी है।

आँखों के डॉक्टर बनने के कौन से कोर्स होते हैं?

आँखों के डॉक्टर बनने के लिए, ऑप्टोमेट्रिस्ट के क्षेत्र में अलग-अलग स्तर के कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख कोर्स निम्नलिखित हैं।

Diploma in Optometry

Diploma in Optometry आँखों की जाँच और दृष्टि देखभाल से संबंधित एक डिप्लोमा कोर्स है। इसमें दृष्टि परीक्षण, चश्मे से संबंधित जानकारी और नेत्र जाँच के बुनियादी विषय पढ़ाए जाते हैं। इसकी अवधि, प्रवेश योग्यता और मान्यता संस्थान तथा संबंधित नियामक के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Bachelor of Optometry (B.Optom)

Bachelor of Optometry ऑप्टोमेट्रिस्ट के क्षेत्र में प्रमुख स्नातक डिग्री कोर्स है। इस कोर्स में निम्नलिखित विषय पढ़ाए जाते हैं:

  • Anatomy and Physiology of Eye
  • Geometrical Optics
  • Clinical Optometry
  • Refraction
  • Ocular Diseases
  • Contact Lens
  • Binocular Vision
  • Low Vision
  • Ophthalmic Instruments
  • Community Optometry

Master of Optometry (M.Optom)

Bachelor of Optometry पूरा करने के बाद Master of Optometry किया जा सकता है। यह स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है, जिसमें ऑप्टोमेट्रिस्ट के उन्नत विषयों और विशेष क्षेत्रों का अध्ययन कराया जाता है। इसकी अवधि सामान्यतः 2 वर्ष है। परन्तु प्रवेश के लिए संबंधित विश्वविद्यालय की पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

Ph.D. in Optometry

M.Optom के बाद पात्रता और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ऑप्टोमेट्रिस्ट से संबंधित विषयों में Ph.D. भी की जा सकती है। इसमें शोध, शिक्षण और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Diploma in Optometry और B.Optom में क्या अंतर है?

डिप्लोमा और स्नातक डिग्री दोनों अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं हैं। इनके बीच अंतर समझना जरूरी है।

आधारDiploma in OptometryB.Optom
योग्यतासंस्थान के अनुसारसामान्यतः 12वीं विज्ञान
शिक्षा का स्तरडिप्लोमास्नातक डिग्री
अवधिदो से तीन वर्ष चार से पांच वर्ष
प्रशिक्षणनिर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसारविस्तृत अकादमिक और क्लिनिकल प्रशिक्षण
आगे की पढ़ाईसंबंधित पात्रता पर निर्भरM.Optom का विकल्प

क्या ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के लिए NEET जरूरी है?

यह छात्रों के मन में आने वाला एक महत्वपूर्ण सवाल है। दरअसल ऑप्टोमेट्रिस्ट और MBBS डॉक्टर बनने की प्रवेश प्रक्रिया अलग होती है। ऐसे में ऑप्टोमेट्रिस्ट में प्रवेश के लिए NEET को पूरे भारत में सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य मानना सही नहीं है। कई संस्थान अपनी प्रवेश प्रक्रिया, 12वीं के अंकों या अलग प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन देते हैं। इसलिए जिस कॉलेज में आप प्रवेश लेना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक एडमिशन पालिसी जरूर जाँचें।

ऑप्टोमेट्रिस्ट कोर्स की फीस कितनी होती है?

ऑप्टोमेट्रिस्ट कोर्स की फीस कॉलेज, विश्वविद्यालय, शहर, सरकारी या प्राइवेट संस्थान और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग होती है। परन्तु सरकारी कॉलेजों में फीस अपेक्षाकृत कम हो सकती है, जबकि निजी कॉलेजों में अधिक हो सकती है। फीस के अतिरिक्त इन खर्चों पर भी ध्यान दें:

  • Admission Fee
  • Tuition Fee
  • Examination Fee
  • Laboratory Fee
  • Hostel और रहने का खर्च
  • Internship या अन्य संस्थागत शुल्क

प्रवेश लेने से पहले कॉलेज की नवीनतम ऑफिसियल फी स्ट्रक्चर जरूर प्राप्त करें और किसी एक कॉलेज की फीस को पूरे भारत की फीस न समझें।

ऑप्टोमेट्रिस्ट की सैलरी कितनी होती है?

भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट की सैलरी कई बातों पर निर्भर करती है। जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, क्लिनिकल स्किल्स, शहर और अस्पताल या कंपनी का प्रकार। परन्तु एक नए ऑप्टोमेट्रिस्ट की शुरुआती सैलरी और अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट की सैलरी में अंतर हो सकता है। ऐसे में सैलरी को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक भी होते हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता
  • क्लिनिकल एक्सपीरियंस
  • काम करने का शहर
  • अस्पताल या संस्थान का प्रकार
  • क्लिनिकल स्किल्स
  • अतिरिक्त प्रशिक्षण और विशेषज्ञता

शुरुआत में एक नए ऑप्टोमेट्रिस्ट को अनुभव प्राप्त करने और अपनी क्लिनिकल स्किल्स विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अनुभव बढ़ने के साथ आई हॉस्पिटल, ऑप्टिकल चैन, कॉन्टैक्ट लेंस कंपनी और अन्य विज़न केयर में बेहतर अवसर मिलते हैं।

ध्यान रखें कि निजी क्लिनिक की कमाई नौकरी की निश्चित सैलरी से अलग होती है। इसलिए किसी एक वेतन को पूरे भारत के ऑप्टोमेट्रिस्ट की औसत सैलरी नहीं समझना चाहिए।

Optometry

ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के बाद नौकरी कहाँ मिल सकती है?

ऑप्टोमेट्रिस्ट का कोर्स पूरा करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।

  • Eye Hospital: नेत्र अस्पतालों में मरीजों की दृष्टि की जाँच, रिफ्रैक्शन और अन्य निर्धारित क्लिनिकल सेवाओं में काम करने का अवसर मिलता है।
  • Eye Clinic: निजी नेत्र क्लिनिक और विज़न केयर सेंटर में ऑप्टोमेट्रिस्ट के रूप में काम किया जा सकता है।
  • Optical Store: ऑप्टिकल स्टोर और आईवियर रिटेल चैन में चश्मे के लेंस, फ्रेम और दृष्टि संबंधी सेवाओं से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं।
  • Contact Lens Industry: कॉन्टैक्ट लेंस से संबंधित कंपनियों में क्लिनिकल सपोर्ट, फिटिंग एजुकेशन और टेक्निकल सपोर्ट के अवसर मिल सकते हैं।
  • Ophthalmic Lens Manufacturing Companies: लेंस निर्माण और विज़न केयर इंडस्ट्री में टेक्निकल और प्रोडक्ट रिलेटेड भूमिकाओं में काम किया जा सकता है।
  • Community Eye Health Programmes: नेत्र जाँच शिविरों और सामुदायिक नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों में योगदान दिया जा सकता है।
  • Teaching and Research Institutions: उच्च शिक्षा और आवश्यक पात्रता के आधार पर शिक्षण और शोध के क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है।

इसके अलावा अनुभव और उच्च शिक्षा के आधार पर विशेष क्षेत्रों में भी करियर बनाया जा सकता है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट के लिए सरकारी नौकरी के अवसर

ऑप्टोमेट्रिस्ट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद सरकारी क्षेत्र में भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कुछ संभावित कार्यस्थल हैं:

  • सरकारी जिला अस्पताल
  • मेडिकल कॉलेज
  • सरकारी नेत्र अस्पताल
  • स्वास्थ्य विभाग
  • सामुदायिक नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम
  • राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य संस्थान
  • रेलवे विभाग

ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने के फायदे

ऑप्टोमेट्रिस्ट में करियर बनाने के कुछ प्रमुख फायदे हैं:

  • हेल्थ केयर सेक्टर में काम करने का अवसर।
  • लोगों की दृष्टि और आँखों की देखभाल में मदद करने का अवसर।
  • आई हॉस्पिटलस और ऑप्टिकल इंडस्ट्रीज में रोजगार के अवसर।
  • क्लिनिकल स्किल्स विकसित करने का अवसर।
  • हायर एजुकेशन और रिसर्च में आगे बढ़ने का विकल्प।
  • अनुभव और लागू नियमों के अनुसार स्वतंत्र या संयुक्त प्रैक्टिस की संभावना।
Optometry

एक अच्छे ऑप्टोमेट्रिस्ट में कौन-कौन से स्किल्स होने चाहिए?

एक अच्छे ऑप्टोमेट्रिस्ट के लिए केवल डिग्री होना पर्याप्त नहीं है। क्योंकि मरीजों की सही जाँच और बेहतर सेवाओं के लिए कुछ व्यावहारिक कौशल भी जरूरी हैं।

प्रमुख स्किल्स होना उपयोगी है:

  • Communication Skills
  • Clinical Examination Skills
  • Refraction Skills
  • Problem Solving Ability
  • Patient Handling
  • Contact Lens Fitting Skills
  • Ophthalmic Instruments Skills
  • Patient Counselling
  • Clinical Observation

इन कौशलों को नियमित अभ्यास और क्लिनिकल प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर बनाया जा सकता है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्टिशियन में क्या अंतर है?

ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्टिशियन दोनों आँखों की देखभाल से जुड़े क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन उनकी शिक्षा और जिम्मेदारियां अलग होती हैं। क्योंकि एक ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि की जाँच, रिफ्रैक्शन और अपनी योग्यता के अनुसार प्राथमिक नेत्र-दृष्टि देखभाल से संबंधित कार्य करता है।

वहीं ऑप्टिशियन मुख्य रूप से निर्धारित प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार चश्मे के फ्रेम और लेंस का चयन, माप, फिटिंग और वितरण करने में सहायता करता है। इसलिए ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑप्टिशियन को एक ही पेशा नहीं समझना चाहिए।

भारत में ऑप्टोमेट्रिस्ट का रजिस्ट्रेशन कैसे होता है?

भारत में Allied and Healthcare Professionals के पंजीकरण के लिए National Commission for Allied and Healthcare Professions (NCAHP) का नियामक ढांचा महत्वपूर्ण है। Registration of Allied and Healthcare Professionals Regulations, 2026 के तहत संबंधित पेशेवरों के पंजीकरण, राज्य रजिस्टर और केंद्रीय रजिस्टर की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

ऑप्टोमेट्रिस्ट को अपनी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित राज्य में उपलब्ध परिषद और लागू पंजीकरण नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। पंजीकरण की पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के लिए NCAHP तथा अपने राज्य की संबंधित परिषद की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या Optometrist आँखों का डॉक्टर होता है?

Optometrist एक Eye Care Professional होता है, लेकिन वह MBBS Ophthalmologist नहीं होता। दोनों की शिक्षा और कार्यक्षेत्र अलग हैं।

क्या Optometrist अपना क्लिनिक खोल सकता है?

Optometrist अपनी मान्यताप्राप्त योग्यता, Professional Registration और लागू नियमों के अनुसार Vision Care या Optometry Practice कर सकता है। मेडिकल और सर्जिकल उपचार के लिए Ophthalmologist की भूमिका अलग होती है।

क्या Arts या Commerce से 12वीं करने वाले विद्यार्थी Optometrist बन सकते हैं?

Optometrist में प्रवेश के लिए निर्धारित विज्ञान विषयों की आवश्यकता होती है। Arts या Commerce के विद्यार्थियों को पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक पात्रता जांचनी चाहिए।

क्या Diploma in Optometry करने के बाद B.Optom कर सकते हैं?

कुछ निर्धारित Diploma in Optometry या Ophthalmic Assistant योग्यताओं के लिए B.Optom में Lateral Entry का प्रावधान है। इसकी पात्रता और उपलब्धता संबंधित विश्वविद्यालय तथा लागू नियमों से जांचनी चाहिए।

क्या Optometry Course के लिए NEET जरूरी है?

सभी संस्थानों में NEET अनिवार्य नहीं है। प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय या संस्थान के नियमों पर निर्भर करती है।

स्रोत और संदर्भ

NCAHP – Optometry Eligibility and Course Details⁠

American Academy of Ophthalmology – Optometrist and Ophthalmologist में अंतर क्या है और आँखों के डॉक्टर कितने तरीके के होते हैं

College of Optometists – ऑप्टोमेट्री में करियर – कॉलेज ऑफ ऑप्टोमेट्रिस्ट्स

अस्वीकरण: यह लेख सामान्य शैक्षणिक और करियर संबंधी जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कोर्स, प्रवेश, फीस, पंजीकरण और कार्यक्षेत्र से संबंधित नियम समय के साथ बदल सकते हैं। एडमिशन या करियर संबंधी निर्णय लेने से पहले संबंधित सरकारी विभाग, विश्वविद्यालय और नियामक की नवीनतम आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।

20-20-20 नियम: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें

20-20-20 नियम आँखों को कैसे आराम पहुँचता है। क्या सच में इस एक्सरसाइज से कुछ लाभ मिलता है।

इस डिजिटल दौर में अधिकतर लोग डिजिटल स्क्रीन से जुड़े हुए हैं, जैसे की मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और इसी डिजिटल स्क्रीन पर अपना अधिकतर समय देते हैं, परन्तु इन्हीं स्क्रीन की लंबे समय की आदत आँखों में डिजिटल आई स्ट्रैन, तनाव, भारिपन, दर्द होने जैसी समस्या जन्म ले लेती है।