आंख में शैम्पू चला जाए तो क्या करें? तुरंत राहत, प्राथमिक उपचार और डॉक्टर की सलाह

नहाते समय या बाल धोते समय शैम्पू आंखों में चला जाना आम बात है, जो एक आम और सामान्य समस्या होने के कारण हर किसी के साथ कभी न कभी घठ ही जाती है, परन्तु अधिकांश मामलों में यह स्थिति गंभीर नहीं होती और अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन इसके कारण आंखों में जलन, चुभन, लालपन और पानी आना शुरू हो जाता है। लेकिन ऐसे में क्या नही करना चाहिए, अगर बच्चों की आंख में शैम्पू चला जाए तो क्या करें की जल्दी से आंख ठीक हो जाए और आंखों को भारी नुकसान न पहुंचे।

इस लेख में हम बताएँगे कि आंख में शैम्पू जाने पर तुरंत क्या करना चाहिए, शैम्पू जाने पर आंखों में जलन क्यूँ होने लगती है और क्या नहीं करना चाहिए और किस स्थिति में नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए ये सब एक – एक करके जानेंगे।

आंख में शैम्पू जाने पर क्या होता है?

नहाते समय शैम्पू का हल्का सा गाज चले जाने पर या आंख के आस-पास लगजाने पर आंख तुरंत प्रभावित हो जाती है, जिसके कारण आंखों में बहुत तेज़ जलन होने लगती है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है, क्यूंकि शैम्पू में मौजूद डिटर्जेंट और अन्य रसायन आंख की सतह कॉर्निया और कंजंक्टाइवा को अस्थायी रूप से उत्तेजित कर देते हैं, जिसके कारण आंखों में काफ़ी ज्यादा असहजता होने लगती है, जैसे:

  • आंखों में जलन होना
  • चुभन महसूस होना
  • लालपन आना
  • आंखों से पानी बहना
  • कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई देना

आदि लक्षण दिखाई और महसूस होने लगते है और अधिकांश मामलों में ये लक्षण कुछ मिनटों में ठीक भी हो जाते हैं।

आंख में शैम्पू जाने पर जलन क्यों होती है?

हमारी आंख बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए आंख में धूल, पोलुशन या किसी अन्य चीज के चले जाने से तुरंत आंखों में लालिमा, गड़न, पानी आना दर्द होना शुरू हो जाता हैं, लेकिन जब आंख में शैम्पू का गाज या पानी चला जाता है, तो ऐसे में जो कुछ देर के लिए तकलीफ होती है की ऐसा लगता है जैसे जान ही निकल जाएगी, लेकिन ऐसा क्यों होता है क्या आपको मालूम है।

दरअसल अधिकांश शैम्पू का pH मान लगभग 5.5 से 7 के बीच होता है, जबकि हमारी आंखों के आंसुओं का प्राकृतिक pH लगभग 7.4 हल्का क्षारीय होता है। जब शैम्पू में मौजूद Surfactants (जैसे SLS या SLES) आंख की संवेदनशील सतह और आंसुओं की सुरक्षात्मक परत (Tear Film) के संपर्क में आते हैं, तो वे आंखों की नसों को उत्तेजित कर देते हैं। इसी pH असंतुलन और केमिकल रिएक्शन के कारण तेज जलन, गड़न, पानी आना जैसे अन्य समस्या महसूस होने लगती है ।

आंख में शैम्पू जाने पर तुरंत दिखने वाले मुख्य लक्षण

स्नान करते समय जब शैम्पू आंख में जाता है, तो आंखों में तुरंत जलन होने लगती है, क्यूंकि शैम्पू में पाये जाने वाले रासायनिक तत्व आंख की बाहरी परत को प्रभावित करते हैं, जो कुछ मिंटो तक तो बहुत तकलीफ दे होती है, लेकिन ऐसी स्थिति में कई अन्य भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • तेज जलन और चुभन होना जो शैम्पू के केमिकल्स के कारण तुरंत महसूस होती है
  • आंखों का लाल होना रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण दिखती है
  • लगातार पानी आना जो आंख द्वारा खुद को साफ करने का प्राकृतिक प्रयास करती है
  • अस्थायी धुंधलापन भी कुछ मामलों में आंसुओं की परत के प्रभावित होने के कारण दिखने लगती है

शैम्पू किन चीजों से बना होता है?

शैम्पू मुख्य रूप से बालों और स्कैल्प से तेल, धूल और गंदगी को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ये तो आपको भी मालूम होगा, लेकिन क्या आप जानते है, शैम्पू किस चीज से बना होता है। दरअसल शैम्पू कई प्रकार के रासायनिक पदार्थ से बने होते हैं जो तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। जबकि अधिकांश शैम्पू में सफाई करने वाले तत्व, सुगंध और पानी ही शामिल होते हैं।

याद रखें शैम्पू में पाए जाने वाले प्रमुख तत्व हैं, जैसे Sodium Laureth Sulfate (SLES) और Sodium Lauryl Sulfate (SLS), जो झाग बनाते हैं और सफाई करते हैं और यह शैम्पू की गुड़वत्ता पर निर्भर करता है किसमे किसकी कितनी मात्रा है।

जबकि Preservatives और Fragrance का भी शैम्पू बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो शैम्पू को खराब होने से बचाने और अच्छी खुशबू देने के लिए काम करता है।​ साथ ही Citric Acid का भी इस्तेमाल होता है, जो शैम्पू के pH स्तर को संतुलित रखने के लिए होता है।​ अदिखतर शैम्पू में Purified Water और Conditioners मिला होता है, लेकिन कुछ शैम्पू में Conditioners अलग से दिया जाता है, जो बालों को मुलायम बनाने के लिए काम करता है।

दरअसल जब शैम्पू आंख में चला जाता है, तो इसके Surfactants आंख की सतह पर मौजूद प्राकृतिक आंसुओं की परत को प्रभावित कर सकते हैं। इसी कारण आंखों में जलन, चुभन, लालपन और पानी आने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है। हालांकि अधिकांश मामलों में आंखों को साफ पानी से धोने पर ये लक्षण जल्दी ठीक हो जाते हैं।

आंख में शैम्पू चला जाए तो तुरंत क्या करें?

  • आंखों को तुरंत साफ पानी से धोएं: सबसे महत्वपूर्ण कदम है आंखों को 10–15 मिनट तक लगातार साफ पानी से धोना।नल का साफ पानी इस्तेमाल करें।आंखों को खुला रखने की कोशिश करें।बार-बार पलकें झपकाएं ताकि शैम्पू बाहर निकल सके।
  • 2. आंखों को बिल्कुल न रगड़ें: आंख रगड़ने से जलन बढ़ सकती है।कॉर्निया में खरोंच आ सकती है।आंखों को अतिरिक्त नुकसान हो सकता है।
  • 3. कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकाल दें: यदि आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं:लेंस तुरंत हटा दें।लेंस के पीछे शैम्पू फंस सकता है।आंख को अच्छी तरह धोने के बाद ही नया लेंस लगाएं।
  • 4. जरूरत पड़ने पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का उपयोग करें: यदि आंखों में सूखापन या हल्की जलन बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह पर Artificial Tears का उपयोग किया जा सकता है।

क्या नहीं करना चाहिए?

यदि आपकी आंख में शैम्पू चला जाए और आंख में लालिमा, दर्द, गड़न, चुभन होने लगती है, लेकिन ऐसी स्थिति में बहुत से लोग आंख को मलने लगते है और उल्टा सीधा घरेलू उपचार अपनाने लगते है, इसलिए ऐसी स्थिति में आपको क्या नही करना चाहिए आप निचे देख सकते है:

  • आंखों को ऐसी स्थिति में जोर से न रगड़ें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाइयां न डालें।
  • गुलाब जल, नींबू या कोई अन्य घरेलू नुस्खे आंखों में न डालें।
  • गंदे पानी से आंख न धोएं।

बच्चों की आंख में शैम्पू चला जाए तो क्या करें?

बच्चों में अक्सर यह समस्या घट ही जाती है और ऐसे में बच्चे रोना और आंख मलना शुरू कर देते है घबराहट ज्यादा हो सकती है।बच्चे को शांत रखें।आंखों को साफ पानी से धोएं।10–15 मिनट तक फ्लशिंग करें।यदि बच्चा आंख नहीं खोल पा रहा है या लगातार रो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

यदि आंख धोने के बाद भी निम्न लक्षण बने रहें:

  • धुंधला दिखाई देनालगातार दर्दअत्यधिक लालपनरोशनी से परेशानीसूजनआंख खुलने में कठिनाई

तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए।

आंख में शैम्पू जाने से क्या आंख खराब हो सकती है?

सामान्य शैम्पू से स्थायी नुकसान होने की संभावना बहुत कम होती है। अधिकांश मामलों में आंखों को अच्छी तरह धोने के बाद समस्या ठीक हो जाती है। हालांकि यदि लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।

आंख में शैम्पू जाने से कॉर्निया या रोशनी को नुकसान हो सकता है?

सामान्य कमर्शियल या कॉस्मेटिक शैम्पू से कॉर्निया को स्थायी नुकसान होने का खतरा न के बराबर होता है। हालांकि, अगर शैम्पू बहुत ज्यादा केमिकल युक्त या एंटी-डैंड्रफ (जिसमें केटोकोनाज़ोल या सेलेनियम सल्फाइड हो) है और उसे आंख से तुरंत साफ न किया जाए, तो यह Chemical Conjunctivitis या कॉर्निया पर मामूली खरोंच (Corneal Abrasion) का कारण बन सकता है। इससे कुछ समय के लिए धुंधलापन हो सकता है, जो आंख अच्छी तरह धोने पर ठीक हो जाता है।

बचाव के उपाय

बाल धोते समय सिर थोड़ा पीछे रखें।बच्चों के लिए Tear-Free Shampoo का उपयोग करें।शैम्पू लगाते समय आंखें बंद रखें।कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्नान करने से बचें।

निष्कर्ष

आंख में शैम्पू चला जाना आम समस्या है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं होती। तुरंत 10–15 मिनट तक साफ पानी से आंखों को धोना सबसे प्रभावी प्राथमिक उपचार है। आंखों को रगड़ने से बचें और यदि दर्द, धुंधलापन या लालपन लंबे समय तक बना रहे तो नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

FAQ

क्या आंख में शैम्पू जाने से रोशनी चली जाती है?

सामान्यतः नहीं। अधिकांश मामलों में केवल अस्थायी जलन होती है।

क्या बच्चों की आंख में शैम्पू जाने पर डॉक्टर के पास जाना जरूरी है?

यदि लक्षण जल्दी ठीक हो जाएं तो जरूरी नहीं, लेकिन लगातार दर्द या लालपन होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक और जागरूकता उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या योग्य नेत्र विशेषज्ञ (Doctor/Optometrist) के उपचार का विकल्प नहीं है। आंखों में कोई भी गंभीर समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Slide 1

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Slide 2

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Slide 3

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.