Computer Glasses विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए चश्मे में लगने वाले पावर और बिना पावर के लेंस होते हैं, जो लैपटॉप, मोबाइल स्क्रीन देखते समय आंखों की थकान और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। ये आम चश्मों से अलग होते हैं, क्योंकि इनमें Anti-Reflective Coating और स्क्रीन की दूरी के हिसाब से सही प्रिस्क्रिप्शन होता है।
- सारांश
- Computer Glasses क्या होता हैं?
- Computer Glasses कैसे काम करते हैं?
- Computer Glasses किसे पहनने चाहिए?
- Computer Glasses में कौन सा Lens बेहतर है?
- Computer Glasses और Normal Glasses में क्या अंतर है?
- Computer Glasses के फायदे
- Computer Glasses के नुकसान
- Computer Glasses खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- Computer Glasses की कीमत कितनी होती है?
- Computer Glasses के लोकप्रिय ब्रांड
- क्या Computer Glasses बच्चों के लिए जरूरी हैं?
- क्या बिना नंबर के Computer Glasses फायदेमंद हैं?
- Computer Glasses की देखभाल कैसे करें?
- स्क्रीन और एर्गोनॉमिक्स सेटिंग्स – अकेले चश्मे से काम नहीं चलेगा (बोनस टिप्स)
- Computer उपयोग करने वालों के लिए 20-20-20 नियम
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
सारांश
इस समय कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका हैं। चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई हो, या Work From Home हर जगह अधिकांश लोग कई घंटे डिजिटल स्क्रीन पर समय बिताते हैं।
यदि आप भी दिनभर मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन पर कार्य करते हैं और आंखों में भारिपन या काम करते-करते आंखों मे थकान, धुंधला दिखाई देना या सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है, तो आप अकेले नहीं हैं।
दरअसल इस डिजिटल दौर में लाखों लोग रोज़ कई घंटे स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिसके कारण डिजिटल आई स्ट्रैन जैसी समस्या के लक्षण दिखने लगते है और इन समस्याओं को कम करने के लिए सही विज़न करेक्शन, उचित वर्किंग डिस्टेंस, स्क्रीन एरगोनॉमिक्स और नियमित ब्रेकस महत्वपूर्ण हैं। जबकि कुछ लोगों में सही प्रिस्क्रिप्शन वाला Computer Glasses विसुअल डिसकम्फर्ट को कम करने में मदद कर सकता है।
मैं एक ऑप्टोमेट्रिस्ट होने के नाते बताना चाहता हूँ, की कंप्यूटर चश्मा कोई जादुई चश्मा नहीं है और हर व्यक्ति को इनकी जरूरत भी नहीं होती। यदि आपको लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने के दौरान धुंधला दिखाई देना, आंखों में थकान या विसुअल डिसकम्फर्ट होता है, तो आंखों की जाँच के बाद आपकी वर्किंग डिस्टेंस और विसुअल नीड्स के अनुसार चुना गया प्रिस्क्रिप्शन लेंस आरामदायक हो सकता है। इसके साथ सही स्क्रीन दूरी, पर्याप्त रोशनी, नियमित ब्रेकस और ब्लीकिंग भी महत्वपूर्ण हैं।
Computer Glasses क्या होता हैं?
कंप्यूटर गिलास ऐसे चश्मे होते हैं जिन्हें मुख्य रूप से कंप्यूटर या अन्य डिजिटल स्क्रीन पर काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। खासकर स्क्रीन का उपयोग करते समय आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने के लिए, इसलिए यह बाकी चश्मे के लेंस से अलग होता है।
हालांकि, National Institutes of Health की माने तो उनके मुताबिक लम्बे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन, सूखापन, धुंधला दिखाई देना और सिरदर्द जैसे डिजिटल आई स्ट्रैन के अन्य लक्षण दिखने लगते हैं। परन्तु कंप्यूटर चश्मे स्क्रीन पर काम करते समय विसुअल डिसकम्फर्ट को कम करने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि इन चश्मों के लेंस आपकी आंखों की आवश्यकता और स्क्रीन पर काम करने की दूरी को ध्यान में रखकर ही बनाया जाता हैं।
यदि आपको देखने में कोई दिक्कत हो रही है और अपवर्तक त्रुटि (जैसे निकट दृष्टि दोष, जरा दूरदृष्टि या दृष्टिवैषम्य) है, तो बिना जांच के रेडी-मेड चश्मे लेने के बजाय आंखों की जाँच करवा के लेना ज्यादा बेहतर है। हालांकि यह जीरो नंबर के भी मिल जाते है।

Computer Glasses कैसे काम करते हैं?
जब हम लोग कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन देखते हैं, तो हमारी आंखों को लगातार एक ही दूरी पर फोकस बनाए रखना पड़ता है। इसके कारण स्क्रीन की चमक, छोटे अक्षर और लगातार बदलती डिजिटल सामग्री आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालती है।
इसी वजह से कई लोगों को आंखों में थकान, जलन, धुंधला दिखाई देना, सूखापन और सिरदर्द जैसी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। जबकि एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग रिफ्लेक्शन और चमक को कम करने में सहायक साबित होती है और सही प्रिस्क्रिप्शन व वर्किंग डिस्टेंस के अनुसार लेंस डिज़ाइन स्क्रीन को आरामदायक तरीके से देखने में मदद कर सकता है।
- स्क्रीन की चमक और रिफ्लेक्शन को कम करते हैं: दरअसल इस लेंस पर Anti-Reflective Coating होती है, जिससे यह स्क्रीन और आसपास की रोशनी से बनने वाले रिफ्लेक्शन को कम कर देती है। इसकी वजह से चमक और रिफ्लेक्शन कम हो जाती हैं, जिससे कुछ लोगों को स्क्रीन देखने में अधिक कम्फर्ट महसूस होता है।
- सही दूरी पर स्पष्ट फोकस बनाए रखने में मदद करते हैं: यदि आप पहले से पावर का चश्मा इस्तेमाल करते है और इस गिलास को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो याद रखें हर व्यक्ति के लिए सामान्य दूर की प्रिस्क्रिप्शन कंप्यूटर की इंटरमीडिएट वर्किंग डिस्टेंस के लिए सबसे उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं है। दरअसल लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने वालों में वर्किंग डिस्टेंस और विसुअल रेक्विरेमेंट्स को ध्यान में रखकर अलग प्रिस्क्रिप्शन या occupational lens की जरूरत हो सकती है।
- आंखों को आराम और अच्छा दृश्य अनुभव देते हैं: सही पावर व बिना पावर का एक अच्छी क्वालिटी के लेंस स्क्रीन पर कार्य करने में लाभकारी होता है। इसलिए सही प्रिस्क्रिप्शन और वर्किंग डिस्टेंस के अनुसार चुना गया लेंस कुछ लोगों में स्क्रीन देखते समय विसुअल कम्फर्ट बेहतर करने और डिसकम्फर्ट कम करने में मदद गार साबित होता है।
Computer Glasses किसे पहनने चाहिए?
यदि रोज़ाना कई घंटे कंप्यूटर, लैपटॉप का उपयोग करते हैं या अपना अधिकतर समय मोबाइल पर बिताते हैं और पहले से पावर का चश्मा उपयोग करते हैं। जिसकी वजह काम करते समय धुंधलापन, सिरदर्द या आंखों में थकान होती है, तो रेडी मेड चश्मा खरीदने के बजाय आई एग्जामिनेशन करवाना बेहतर है। क्योंकि कुछ लोगों को सामान्य डिस्टेंस ग्लासेस के बजाय ऑक्यूपेशनल वर्किंग डिस्टेंस के लिए अलग प्रिस्क्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है।
- Work From Home करने वालों के लिए: घर से काम करने वाले लोग अक्सर बिना पर्याप्त ब्रेक लिए लगन के साथ कई घंटे स्क्रीन देखते हैं। ऐसे में कंप्यूटर गिलास का उपयोग करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन उचित स्क्रीन दूरी, सही बैठने की मुद्रा और नियमित ब्रेक भी जरुरी है।
- ऑफिस कर्मचारियों के लिए लाभदायक: ऑफिस में LED लाइटिंग, एयर कंडीशनर और लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के कारण आंखों में असुविधा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कंप्यूटर गिलास आंखों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
- छात्रों के लिए उपयोगी: ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल नोट्स और लंबे समय तक स्क्रीन देखने वाले छात्रों के लिए सही नंबर और उपयुक्त लेंस वाले कंप्यूटर गिलास उपयोगी हो सकते हैं। इससे पढ़ाई के दौरान आंखों की थकान कम महसूस हो सकती है।
Computer Glasses में कौन सा Lens बेहतर है?
हर व्यक्ति के लिए एक ही लेंस सबसे अच्छा नहीं होता है और रही लेंस के चुनाव की बात तो यह आपकी उम्र, प्रिस्क्रिप्शन, काम की दूरी और दैनिक स्क्रीन यूज़ पर निर्भर करता है।
Single Vision Computer Lens
यह मुख्य रूप से एक निश्चित वर्किंग डिस्टेंस के लिए बनाया जाता है। (जैसे केवल पड़ने लिखने के लिए रेडिंग गिलास या दूर के लिए खासकर जिन लोगों को कंप्यूटर की दूरी पर विशेष प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है, उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है।
Occupational या Office Lens
जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर लैपटॉप पर कार्य करते या डाक्यूमेंट्स और पास की चीजों के बीच काम करते हैं, तो उनके लिए ऑक्यूपेशनल लेंस (जिन्हें ऑफिस लेंस या कंप्यूटर चश्मा भी कहते हैं) उपयोगी हो सकता है।
Progressive Lens
उम्र बढ़ने के साथ नियर विज़न की समस्या होने पर प्रोग्रेसिव लेंस जो मल्टीफोकल चश्मे के लेंस हैं और दूर, पास व बीच की दूरी की नजर को एक साथ ठीक करते हैं। इनमें बाइफोकल लेंस की तरह कोई साफ दिखने वाली लाइन नहीं होती है।
Anti-Reflective Coating
Anti-Reflective coating वाले लेंस पर लगी कोटिंग रिफ्लेक्शन को कम करती है। इससे चमक कम महसूस होती है और लेंस के माध्यम से देखने का अनुभव अधिक कम्फर्टेबले होता है। इसलिए लोग इसे पसंद करते हैं।
Blue-Light Filtering Lens
ये ऐसे विशेष चश्मे के लेंस हैं जो कंप्यूटर, फोन और टीवी जैसी डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली लाइट के कुछ हिस्से को फ़िल्टर करने के लिए बनाए जाते हैं। हालांकि इसे बहुत से लोग कम्फर्ट और स्क्रीन यूज़ के लिए पसंद करते हैं, लेकिन इनकी जरूरत हर व्यक्ति को नहीं होती है।
अधिक पढ़ें: Blue Cut Lens के बारे में A to Z जानकारी
Computer Glasses और Normal Glasses में क्या अंतर है?

| विशेषता | Normal Glasses | Computer Glasses |
| मुख्य उद्देश्य | सामान्य vision correction | Computer/intermediate working distance |
| Prescription | व्यक्ति की जरूरत के अनुसार | computer distance को ध्यान में रखकर |
| Anti-Reflective coating | हो सकती है | उपयोगी हो सकती है |
| Blue-light filter | जरूरी नहीं | optional |
| Working distance | सामान्य उपयोग | computer work के अनुसार |
Computer Glasses का मुख्य अंतर केवल कोटिंग नहीं बल्कि लेंस प्रिस्क्रिप्शन और डिज़ाइन भी अलग हो सकती है।
Computer Glasses के फायदे
Computer Glasses के फायदे व्यक्ति की प्रिस्क्रिप्शन, वर्किंग डिस्टेंस, लेंस डिज़ाइन और डिजिटल स्क्रीन यूज़ पर निर्भर करते हैं।
1. Digital Eye Strain कम करने में मदद
लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में भारीपन, दर्द और थकान महसूस हो सकती है यदि आपका काम स्क्रीन पर है, तो सही Computer Glasses इस असुविधा को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
2. लंबे समय तक स्क्रीन देखने में आरामदायक
यदि आप लंबे समय तक स्क्रीन पर कार्य करते हैं या फिर ऑफिस में 6–8 घंटे स्क्रीन पर समय देते हैं और इस स्क्रीन की वजह से दिक्कत होती है तो Computer Glasses देखने का अनुभव और आरामदायक बना सकते हैं।
3. सिरदर्द की संभावना कम हो सकती है
यदि सिरदर्द का कारण डिजिटल स्क्रीन है और आंखों पर अधिक फोकस का दबाव बनता है, तो सही प्रिस्क्रिप्शन वाले Computer Glasses राहत देने में मदद कर सकते हैं।
4. स्क्रीन अधिक स्पष्ट दिखाई दे सकती है
सही प्रिस्क्रिप्शन और वर्किंग डिस्टेंस के अनुसार चुना गया लेंस स्क्रीन को स्पष्ट देखने में मदद कर सकता है। क्योंकि Anti-Reflective coating रिफ्लेक्शन और चमक को कम करने में मदद गार साबित होती है।
5. आंखों के आराम में मदद
डिजिटल स्क्रीन देखने के दौरान पलकें कम झपकती है, जिससे ड्राईनेस और डिसकम्फर्ट बढ़ सकता है। इसलिए Computer Glasses के साथ नियमित ब्लीकिंग, ब्रेकस और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना महत्वपूर्ण है।
6. ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उपयोगी
जो छात्र प्रतिदिन कई घंटे ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं या अपना अधिकतर समय मोबाइल लैपटॉप पर गेम खेलते है या कोडिंग सीखते हैं उनके लिए सही नंबर और उचित लेंस वाले Computer Glasses उपयोगी हो सकते हैं।
Computer Glasses के नुकसान
हालांकि Computer Glasses सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन कुछ सीमाएं भी हैं, इसलिए इसे हर व्यक्ति के लिए सही नही माना जाता हैं।
- यदि आपकी आंखें बिल्कुल स्वस्थ हैं और स्क्रीन उपयोग कम है, तो शायद इनकी जरूरत न पड़े।
- बिना आंखों की जांच कराए चश्मा बनवाने से सिरदर्द और धुंधलापन बढ़ सकता है।
- लोकल या कम गुणवत्ता वाले लेंस जल्दी खराब हो सकते हैं जिसकी वजह से कम अस्पष्ट दीखने लगता है।
- यदि आप बिना ब्रेक लिए लगातार 8 से 10 घंटे स्क्रीन देखते हैं, तो केवल Computer Glasses समस्या का समाधान नहीं है।
Computer Glasses खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
कंप्यूटर गिलास से मिलता जुलता आईवियर लेंस भी बाजार में मिलता है। इसलिए आपको खरीदते समय केवल फ्रेम का लुक और ब्लू कट टैग देखकर जल्दबाजी में फैसला नही लेना चाहिए।
अगर आप मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या सिस्टम पर काम करते हैं तो आंखों को सुरक्षित और आरामदायक रखने के लिए सही लेंस और कोटिंग्स का चुनाव सबसे ज्यादा मायने रखता है। खरीदते समय इन मुख्य बातों का ध्यान अवश्य रखें:
आंखों की जांच करवाएं।
सबसे पहले आंखों की जांच कराएं और बिना प्रोफेशनल आई चेकअप के कभी भी चश्मा न खरीदें। अगर आपको रिफ्रेक्टिव एरर है, तो बिना नंबर का या उल्टा सीधा चश्मा लगाने से आंखों में तनाव और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
अच्छी क्वालिटी का लेंस चुनें।
बिना ब्रांड वाले लेंस की जगह एक अच्छी क्वालिटी का लेंस चुनें। दरअसल एक अच्छी क्वालिटी के लेंस में Anti-Reflective Coating ज्यादा समय तक चलती है। जो स्क्रीन के रिफ्लेक्शन और चकाचौंध को खत्म करती है।
स्क्रैच रेजिस्टेंट कोटिंग हो।
बिना स्क्रैच रेजिस्टेंट कोटिंग के लेंस पर खरोंच जल्दी आ जाती है और ज्यादा समय तक नही चलता है। लेकिन स्क्रैच रेजिस्टेंट कोटिंग वाले लेंस की लाइफ ज्यादा होती है और लेंस को सुरक्षित रखती है।
वाटर व डस्ट रेजिस्टेंट कोटिंग हो।
इस कोटिंग से लेंस पर धूल, पानी की बूंदें और उंगलियों के निशान आसानी से नहीं चिपकते, जिससे चश्मे को साफ करना बेहद आसान हो जाता है और देखने में कोई दिक्कत नही होती है।
वारंटी और ब्रांड की पुष्टि कर लें।
हमेशा लेंस की कोटिंग वारंटी जरूर चेक करें। क्योंकि ब्रांड व अच्छी कंपनियां अपनी कोटिंग के पील-ऑफ (पपड़ी छूटने) या खराब होने पर वारंटी देती हैं।
Computer Glasses की कीमत कितनी होती है?
हमारे देश भारत में Computer Glasses की कीमत ब्रांड, लेंस और कोटिंग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। हालांकि आप निचे अनुमानित कीमत देख सकते हैं।
| Computer Lens | अनुमानित कीमत |
| Basic Computer Glasses | ₹700–₹1,500 |
| AR/Anti-Glare Lens | ₹1,200–₹2,500 |
| Blue-Light Filtering Lens | ₹1,500–₹4,000 |
| Premium/Occupational Lens | ₹4,000–₹10,000 |
नोट: यह केवल सामान्य अनुमान हैं। वास्तविक कीमत लेंस के ब्रांड, मटेरियल, प्रिस्क्रिप्शन, लेंस डिज़ाइन, कोटिंग और ऑप्टिकल स्टोर के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।
Computer Glasses के लोकप्रिय ब्रांड
यदि आप अच्छी गुणवत्ता वाले लेंस चाहते हैं, तो निम्न ब्रांडों पर विचार कर सकते हैं, दरअसल इन ब्रांडों में बेहतर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग, स्क्रैच रेजिस्टेंस और बेहतर ऑप्टिकल क्लेरिटी उपलब्ध होती है।
- Crizal/Essilor
- Zeiss
- Hoya
- Kodak
- Nikon Lenswear
- Rodenstock
परन्तु किसी ब्रांड का नाम होना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि वह लेंस हर व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा है। दरअसल लेंस का चुनाव प्रिस्क्रिप्शन, वर्किंग डिस्टेंस, विसुअल रेक्विरेमेंट्स और अपने बजट के अनुसार लें।

क्या Computer Glasses बच्चों के लिए जरूरी हैं?
हर बच्चे के लिए Computer Glasses जरूरी नहीं होते हैं। यदि बच्चा लंबे समय तक डिजिटल स्क्रीन से जुडा रहता है, तो उसका स्क्रीन टाइम कम करें और केवल ब्लू कट या computer glasses खरीदने के बजाय उसकी विज़न की जांच, उचित वर्किंग डिस्टेंस, नियमित ब्रेकस, ब्लीकिंग और आउटडोर एक्टिविटी पर भी ध्यान दें ये अधिक महत्वपूर्ण है।
हालांकि अगर पढ़ने लिखने और देखने में कोई परेशानी हो या फिर दर्द, जलन कीचड़ आना जैसी कोई अन्य समस्या हो तो आंखों की जाँच करवाना जरुरी है।
क्या बिना नंबर के Computer Glasses फायदेमंद हैं?
बिना नंबर वाले कंप्यूटर चश्मे भी बाजार में मिलते हैं। इनमें AR coating या ब्लू लाइट फ़िल्टरिंग जैसी सुविधाएं हो सकती हैं। परन्तु अगर आपको देखने में या आंखों से सम्बंधित कोई अन्य समस्या है, तो बिना जांच के कोई भी चश्मा उपयोग के बजाय आंखों की जाँच करवाना बेहतर है।
Computer Glasses की देखभाल कैसे करें?
कोई भी लेंस हो उसकी देखभाल ही उसका लाइफ होती है। ऐसे में कंप्यूटर चश्मा हो गया, एंटी ग्लेयर चश्मा हो गया या ब्लू कट इन सब लेंस पर एक कोटिंग चढ़ी होती है और इसे सुरछित बनाये रखने के लिए आप निचे दिये गए तरीके अपना सकते हैं:
अधिक पढ़ें: Anti-glare glasses के बारे में A to Z जानकारी
- लेंस साफ करने का सही तरीका: कभी भी गंदे हाथ और गंदे कपडे खासकर मोटे व दाने दार कमीज या रूमाल से लेंस न पोंछें। हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा जो चश्मे के केस में मिलता है उसी को इस्तेमाल करें।
- स्प्रे करके पोंछें: पहले लेंस पर हल्का सा लेंस साफ करने वाले स्प्रे लेंस क्लीनर छिड़कें और माइक्रोफाइबर कपडे से साफ करें। इससे लेंस पर जमा धूल डस्ट व धब्बे साफ हो जाते है। लेकिन सूखे लेंस को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे खरोंच आ सकती है।
- चश्मे की देखभाल: चश्मे को कभी भी गाड़ी के डैशबोर्ड या बिना बॉक्स के इधर उधर रखने से बचें और खासकर छोटे बच्चों की पहुँच से दूर रखें। अच्छा होगा की इस्तेमाल के बाद चश्मे के साथ मिलने वाले बॉक्स या कवर में रखें।
स्क्रीन और एर्गोनॉमिक्स सेटिंग्स – अकेले चश्मे से काम नहीं चलेगा (बोनस टिप्स)
कंप्यूटर गिलास पहनना आधी लड़ाई है और बाकी आधी लड़ाई आपकी स्क्रीन सेटिंग्स पर भी निर्भर करती है। इसलिए इन 4 सेटिंग्स को तुरंत चेक करें:·
- ब्राइटनेस: स्क्रीन की ब्राइटनेस आपके कमरे की रोशनी से ज्यादा न हो। अगर स्क्रीन टॉर्च की तरह चमकती है या ब्राइटनेस ज्यादा हो तो उसे कम करें।
- टेक्स्ट साइज़: अपने मोबाइल लैपटॉप की टेक्स्ट साइज़ इतना रखें कि उसे पढ़ने के लिए आंखों को जोर न लगाना पड़े। जरूरत के अनुसार ब्राउज़र या डिवाइस का text size/zoom बढ़ा सकते हैं। इससे आंखों को छोटे अक्षर पढ़ने के लिए ज्यादा फोकस नहीं करना पड़ेगा।
- मॉनिटर की पोजीशन: स्क्रीन पर काम करते समय स्क्रीन को अपनी आंखों के स्तर से थोड़ा नीचे (लगभग 15-20 डिग्री) रखें। इससे डिसकम्फर्ट नही महसूस होगा और देखने में ज्यादा फोकस नही करना पड़ेगा।
- नाइट मोड: शाम हो या कम उजाले वाली जगह ऐसे में स्क्रीन का कलर टेम्परेचर बदलने के लिए Night Light/Reading Mode उपयोग किया जा सकता है। इसका उद्देश्य व्यूइंग कम्फर्ट और रात में स्क्रीन की रोशनी को कम कम्फर्टेबले तरीके से देखने में मदद करना है।
Computer उपयोग करने वालों के लिए 20-20-20 नियम
सिर्फ चश्मा पहनना ही पर्याप्त नहीं है। यदि आप कंप्यूटर चश्मा इस्तेमाल करते हैं तो अच्छी बात है या फिर डिजिटल स्क्रीन पर काम करते हैं तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए और डिजिटल आई स्ट्रैन जैसी समस्या से बचाव के लिए 20-20-20 नियम भी अपनाएं:
- हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से नजर हटाएं।
- लगभग 20 फीट दूर किसी भी वस्तु को देखें।
- कम से कम 20 सेकंड तक देखें।
- नियमित रूप से पलक झपकाएं।
- लंबे समय तक काम करने पर अतिरिक्त ब्रेक लें।
- स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आस पास की रोशनी के अनुसार रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या Computer Glasses बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?
हाँ। यदि आंखों की जांच के बाद आवश्यकता हो, तो बच्चों के लिए भी Computer Glasses सुरक्षित हो सकता है।
क्या Computer Glasses आंखों का नंबर बढ़ने से रोकते हैं?
नहीं। Computer Glasses आंखों का नंबर बढ़ने से रोकने का इलाज नहीं हैं। यदि विज़न में बदलाव महसूस हो, तो नियमित आई एग्जामिनेशन करवाना चाहिए।
क्या Computer Glasses मोबाइल के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं?
यह लेंस डिज़ाइन और प्रिस्क्रिप्शन पर निर्भर करता है। क्योंकि यह कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल की वर्किंग डिस्टेंस के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए लंबे समय तक उपयोग के लिए लेंस का चुनाव आपकी वास्तविक वर्किंग डिस्टेंस के अनुसार होनी चाहिए।
क्या Computer Glasses से Digital Eye Strain पूरी तरह ठीक हो जाता है?
नहीं। Computer Glasses कुछ लोगों में विसुअल डिसकम्फर्ट और स्क्रीन रिलेटेड स्ट्रैन को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये डिजिटल आई स्ट्रैन का अकेला इलाज नहीं हैं। ऐसे में सही स्क्रीन दूरी, पर्याप्त रोशनी, नियमित ब्रेक और बार-बार पलक झपकाना भी जरूरी है।
क्या Computer Glasses को पूरे दिन पहनकर सामान्य काम किए जा सकता हैं?
यह आपके लेंस के प्रकार पर निर्भर करता है। यदि आपके लेंस केवल सिंगल विज़न इंटरमीडिएट/कंप्यूटर दूरी के लिए बने हैं, तो उन्हें पहनकर दूर देखना धुंधला लग सकता है। हालांकि, प्रोग्रेसिव या ऑक्यूपेशनल लेंस को आवश्यकतानुसार दिनभर इस्तेमाल किया जा सकता है।
संदर्भ
American Optometric Association — कंप्यूटर विज़न सिंन्द्रोम
Warby Parker — कंप्यूटर ग्लासेस क्या होते हैं?
American Academy of Ophthalmology — डिजिटल आई स्ट्रैन

