Carboxymethyl-Cellulose Eye Drop क्या है?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज एक लुब्रिकेटिंग आई ड्राप है, जिसे आसान भाषा में CMC कहा जाता है, जिसका फूलफार्म कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से आँखों के सूखेपन, जलन, किरकिरापन और ड्राईनेस से जुड़ी असुविधा से अस्थायी राहत पाने के लिए किया जाता है। यह आर्टिफिशियल टियर्स यानी आँखों में नमी बनाए रखने वाली लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स की श्रेणी में आती है। जो स्टेरॉयड और एंटीबायोटिक से बिलकुल अलग है। इसलिए इन दवाओं से इसका काम अलग होता है।
जबकि कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्रॉप, जेल, आइंटमेंट और अलग-अलग मात्रा व फॉर्मूला में उपलब्ध हो सकती है, जैसे 0.5% और 1%। कुछ आई ड्रॉप्स में CMC के साथ ग्लिसरीन या अन्य पदार्थ भी मिलाए जाते हैं और कुछ CMC आई ड्रॉप्स प्रिजर्वेटिव-फ्री भी होती हैं।
लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी CMC आई ड्रॉप्स की कंसन्ट्रेशन, प्रिजर्वेटिव और अन्य सामग्री एक जैसी नहीं होती। क्योंकि कुछ आई ड्रॉप्स कॉन्टैक्ट लेंस के साथ इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो सकती हैं और कुछ नहीं।
Carboxymethyl-Cellulose के लेबल पर लिखा 0.5% w/v, 1% w/v और IP का क्या मतलब होता है?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप के लेबल पर आपको Carboxymethylcellulose Sodium 0.5% w/v या 1% w/v और IP जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है। इनका आसान मतलब आप नीचे समझ सकते हैं।
- 0.5% w/v का मतलब: अगर लेबल पर 0.5% w/v लिखा है, तो इसका का मतलब यह है कि आई ड्रॉप के घोल में Carboxymethylcellulose Sodium की मात्रा 0.5% है।
- 1% w/v का मतलब: यदि लेबल पर 1% w/v लिखा है, तो इसका मतलब आई ड्रॉप के घोल में Carboxymethylcellulose Sodium की मात्रा 1% है। यानी 1% वाली फॉर्मूलेशन में CMC की मात्रा 0.5% वाली फॉर्मूलेशन की तुलना में अधिक है।
हालांकि, अलग-अलग कंसन्ट्रेशन वाली आई ड्रॉप्स की गाढ़ापन, इस्तेमाल का तरीका और उपयोग संबंधी निर्देश अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए केवल 0.5% या 1% देखकर किसी एक प्रोडक्ट को दूसरे का सीधा विकल्प नहीं माना जाता है।
- IP का क्या मतलब है: कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप के लेबल पर जो I.P. लिखा है, तो इसका संबंध Indian Pharmacopoeia से है। इसलिए लेबल पर IP लिखा होना यह बताता है कि संबंधित पदार्थ या दवा भारतीय फार्माकोपिया में दिए गए मानकों के अनुसार है।
Carboxymethylcellulose Eye Drops में क्या होता है?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप में मुख्य रूप से Carboxymethylcellulose Sodium (CMC) होता है, जो आँखों में नमी बनाए रखने और सूखेपन से राहत देने में मदद करता है। हालांकि, हर ब्रांड की आई ड्रॉप का फॉर्मूला थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रोडक्ट की सही सामग्री जानने के लिए उसकी बोतल या पैकेट पर दी गई जानकारी पढ़ना सबसे अच्छा विकल्प होता है।
- मुख्य सक्रिय तत्व (Carboxymethyl-Cellulose Sodium): कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज सोडियम ही आई ड्राप का मुख्य सक्रिय तत्व होता है। जो आँखों की सतह पर नमी की एक परत बनाने में मदद करता है, जिससे आँखों का सूखापन, जलन और किरकिरापन जैसी परेशानी से अस्थायी राहत मिलती है और इसकी मात्रा आई ड्रॉप के लेबल पर लिखी होती है, जैसे 0.5% या 1%।
- ग्लिसरीन और अन्य सामग्री: कुछ लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स में ग्लिसरीन जैसे अन्य नमी देने वाले तत्व भी मिलाए जाते हैं। जो आँखों की सतह को चिकना और नम रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आई ड्रॉप में कुछ अन्य सहायक सामग्री भी हो सकती हैं। इनका इस्तेमाल घोल को स्थिर रखने, pH को संतुलित करने या आई ड्रॉप की बनावट और गाढ़ापन बनाए रखने के लिए किया जाता है।
- प्रिजर्वेटिव और प्रिजर्वेटिव-फ्री: कुछ लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स में प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। जिसका उद्देश्य बोतल खोलने के बाद आई ड्रॉप को दूषित होने से बचाने में मदद करना होता है और वहीं कुछ लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स प्रिजर्वेटिव-फ्री होती हैं। इन्हें अक्सर छोटे Single-Dose Vials में पैक किया जाता है। निचे हम प्रिजर्वेटिव और प्रिजर्वेटिव-फ्री आई ड्राप में अंतर और Multi Dose Bottle व Single-Dose Vials के बारे में जानेंगे।
Carboxymethyl-Cellulose आई ड्रॉप कैसे काम करती है?
हमारी आँखों की सतह पर आंसुओं की एक बहुत पतली परत होती है, जिसे Tear Film कहा जाता है। यह आँखों को नम रखने, चिकनाई देने और बाहरी चीजों से आँखों की सतह की रक्षा करने में मदद करती है। लेकिन जब आँखों में आंसुओं की मात्रा कम हो जाती है या टियर फिल्म ठीक से काम नहीं करती, तो आँखों में सूखापन, जलन, किरकिरापन, भारीपन, थकान और असहजता जैसा महसूस होने लगता है और ऐसी स्थिति में कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्रॉप्स आँखों की सतह पर नमी और चिकनाई देने में मदद करती हैं।
जिससे सूखी आँखों के कारण होने वाली जलन, थकान और असहजता से अस्थायी राहत मिल सकती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि CMC आई ड्रॉप मुख्य रूप से लक्षणों से राहत देने का काम करती है। यह हमेशा सूखी आँखों के मूल कारण को ठीक नहीं करती। अगर आँखों में जलन, सूखापन थकान और भारिपन लंबे समय तक बना रहता है या बार-बार होता है, तो इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं।
आँखों में जलन होने के 10 सामान्य कारण और उनका उपचार व रोकथाम
Carboxymethyl-Cellulose आई ड्राप किस काम आती है?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप मुख्य रूप से ड्राई आई के लक्षणों को कम करने के लिए और कुछ मामलों में डॉक्टर मोतियाबिंद और नाखुना के ऑपरेशन के बाद डालने की सलाह दे सकते हैं। जबकि यह निम्नलिखित कई अन्य परिस्थितियों में भी काम आती है:
ड्राई आई (Dry Eye)
ड्राई आई एक आम समस्या है, जिसके कारण आँखों में सूखापन, जलन, चुभन, किरकिरापन और आँखों में कुछ पड़ा होने जैसा एहसास होता रहता है। ऐसे में कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप आँखों की सतह पर नमी और चिकनाई देने में मदद करती है, जिससे इन लक्षणों से कुछ समय के लिए राहत मिल जाती है।
डिजिटल आई स्ट्रेन (Digital Eye Strain)
जो लोग मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करते हैं। उनमे से अधिकतर लोगों की आँखों में डिजिटल आई स्ट्रैन जैसी समस्या होने का खतरा बना रहता है। जिसके कारण आँखों में थकान, जलन, सूखापन और भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में CMC जैसी लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप आँखों के सूखेपन और उससे जुड़ी असहजता को कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, डिजिटल आई स्ट्रेन में स्क्रीन से नियमित ब्रेक लेना, सही तरीके से स्क्रीन का इस्तेमाल करना और लम्बे समय तक स्क्रीन पर कार्य करने के लिए Computer Glasses का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है।
Computer Glasses क्या होते हैं इसके फायदे और इसकी पहचान क्या है।
कॉन्टैक्ट लेंस (Contact Lens) से होने वाली समस्या
कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से कुछ लोगों को आँखों में सूखापन, जलन, पानी आना और असहजता महसूस हो सकती है। हालांकि ऐसी स्थिति में कुछ CMC आधारित लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स को कॉन्टैक्ट लेंस के साथ इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है। लेकिन ऐसे में अगर आई ड्रॉप के लेबल पर (For use with contact lenses) मतलब लेंस के साथ इस्तेमाल करने की स्पष्ट जानकारी दी गई हो, तभी उसे उस तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि हर कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप कॉन्टैक्ट लेंस के साथ इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसलिए इस्तेमाल से पहले लेबल पर दिए निर्देश जरूर पढ़ें।
धूल, हवा, AC और प्रदूषण से होने वाली समस्या
धूल, डस्ट, धूप, एयर कंडीशनर (AC), और बढ़ते प्रदूषण के कारण आँखों में सूखापन, जलन, गड़न जैसी समस्या अक्सर हो ही जाती है। ऐसी स्थिति में CMC आई ड्रॉप्स आँखों की सतह को लुब्रिकेट करके सूखेपन और जलन से अस्थायी राहत देने में मदद कर सकती है। हालांकि यह आँखों को धूल या प्रदूषण से पूरी तरह सुरक्षित नहीं करती लेकिन राहत मिल जाती है। अगर आँखों में धूल डस्ट या कोई कण चला जाए तो आँखों को रगड़ने से बचना चाहिए और घर से बाहर जाते समय जरूरत के अनुसार सुरक्षात्मक चश्मे या सनग्लासेस का इस्तेमाल करना चाहिए।
आँखों में धूल डस्ट या कोई अन्य कण चला जाए तो इसका घरेलु व प्राथमिक उपचार जानें।
आँखों में साबुन शैम्पू चले जानें पर
आँखों में साबुन या शैम्पू का चला जाना एक आम बात है, लेकिन इसकी वजह से आँखों में जलन, चुभन और पानी आने लगता है। जो कुछ समय सीमा के बाद अपने आप ठीक भी हो जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियल टियर्स काम आ सकती है और अस्थायी आराम भी मिल सकता है।
Carboxymethyl-Cellulose आई ड्रॉप्स के फायदे क्या हैं?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप मुख्य काम आँखों में नमी और चिकनाई प्रदान करना होता है। यह किसी बीमारी के इलाज की दवा नहीं है। परन्तु इसको निम्नलिखित परिस्थितियों में उपयोग करने लाभ मिलता है, लेकिन अस्थाई होता है।
- आँखों में सूखेपन को कम करने में मदद: लुब्रिकेटिंग आई ड्राप आँखों की सतह पर नमी और चिकनाई देने में मदद करती है। इससे आँखों में सूखापन और खिंचाव जैसा एहसास कम होने लगता है।
- आँखों की जलन से राहत: ड्राई आई और वातावरण की वजह से आँखों में होने वाली जलन और असहजता को कम करने में यह मदद कर सकती है।
- चुभन और बेचैनी को कम करने में: आँखों में सूखेपन के कारण होने वाली चुभन, गड़न और भारिपन जैसे आँख में कुछ पड़ा होने जैसा एहसास हो, ऐसे मामलों में CMC आई ड्रॉप्स के इस्तेमाल से राहत मिल सकती है।
- आँखों का किरकिरापन कम करना: अगर ऐसा महसूस हो कि आँखों में रेत या धूल का कण पड़ा हुआ है, तो CMC आई ड्रॉप्स आँखों को लुब्रिकेट करके इस किरकिराहट को कम करने में मदद कर सकती है।
- सूखे वातावरण में आँखों को नमी देना: AC, पंखे, गर्म मौसम, तेज हवा या कम नमी वाले वातावरण में आँखों का सूखापन बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में लुब्रिकेटिंग आई ड्राप आँखों की सतह को नम रखने में मदद कर सकती है।
- Tear Film की नमी को बनाए रखने में मदद: लुब्रिकेटिंग आई ड्राप आँखों की प्राकृतिक नमी वाली परत को जल्दी टूटने से बचाती है, जिससे आँखों में लंबे समय तक नम बनी रहती हैं।
- स्क्रीन से होने वाली समस्या से राहत: मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण पलक कम झपकती हैं, जिससे डिजिटल आई स्ट्रैन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में यह ड्रॉप उस थकान, तनाव और सूखेपन को कम करती है।
Carboxymethylcellulose आई ड्रॉप के नुकसान (दुष्प्रभाव) क्या हैं?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्राप का कोई बहुत बड़ा साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। हालांकि, कुछ लोगों को आई ड्रॉप डालने के बाद हल्के और थोड़े समय के लिए रहने वाले दुष्प्रभाव महसूस हो सकते हैं और ये नुकसान आमतौर पर डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता नहीं रखते और समय के साथ ठीक हो जाते हैं।
- आई ड्रॉप डालने के तुरंत बाद कुछ समय के लिए हल्की जलन या गर्माहट महसूस हो सकती है। जो आमतौर पर थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाती है।
- कुछ लोगों को ड्रॉप डालने के बाद हल्की चुभन, खुजली और असहजता जैसा महसूस हो सकता है।
- CMC आई ड्रॉप डालने के बाद थोड़ी देर के लिए आँख में भारीपन, चिपचिपापन और कुछ अलग महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।
- कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्रॉप के इस्तेमाल के बाद आँखों में हल्की फुल्की लालिमा दिखाई दे सकती है।
- ड्राप डालने के तुरंत बाद कुछ लोगों को कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई दे सकता है। जो आमतौर पर अपने आप ठीक भी हो जाता है।
Carboxymethylcellulose Eye Drops को यूज़ कैसे करें?
- हाथ धोएं: सबसे पहले साबुन और पानी से हाथ अच्छी तरह धो लें।
- Bottle check करें: Bottle का नाम, expiry date और solution की appearance देखें।अगर solution cloudy या रंग बदला हुआ दिखाई दे, तो उसे इस्तेमाल न करें।
- सिर पीछे करें: सिर को थोड़ा पीछे झुकाएं और ऊपर की ओर देखें।
- Lower eyelid नीचे खींचें: एक हाथ से नीचे की पलकों को हल्के से नीचे खींचकर दूसरे हाथ से थोड़ी ऊपर से एक बूंद दवा डालें।
- Dropper tip को आंख से न लगाएं: Bottle की tip को आंख, पलकों या त्वचा से touch न होने दें। इससे bottle contaminate हो सकती है।
- आंख बंद करें: Drop डालने के बाद आंख को धीरे से बंद करें।आंखों को जोर से न रगड़ें।
क्या Carboxymethylcellulose आई ड्रॉप्स बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज जैसे लुब्रिकेंट आई बच्चों में भी इस्तेमाल की जाने वाली दवा हैं। लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों की आँखों में बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के नही इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल इसकी सुरक्षा बच्चे की उम्र और इस्तेमाल किए जाने वाले खास प्रोडक्ट के फॉर्मूला पर निर्भर करती है। इसलिए बच्चे को CMC आई ड्रॉप्स देने से पहले प्रोडक्ट के लेबल पर दी गई जानकारी और इस्तेमाल के निर्देश जरूर देखें।
CMC आई ड्रॉप्स, Gel और Ointment में क्या अंतर है और कब क्या इस्तेमाल की जाती है?
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज जैसे लुब्रिकेंट आई प्रोडक्ट केवल लिक्विड आई ड्रॉप के रूप में ही नहीं, बल्कि जेल और ऑइंटमेंट के रूप में भी मिलते हैं और इन तीनों में मुख्य अंतर उनकी गाढ़ापन, आँखों पर टिके रहने का समय और इस्तेमाल करने का तरीका और समय अलग-अलग होता है।
CMC Eye Drops (लिक्विड फॉर्म)
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज आई ड्रॉप अपेक्षाकृत हल्की होती है और आँखों में डालने के बाद आसानी से फैल जाती है। जिसे दिन में जरूरत के अनुसार व डॉक्टर के बताये गए समय अनुसार किया जाता है। परन्तु इसका असर जेल और ऑइंटमेंट की तुलना में कम समय तक रहता है, इसलिए इसको दिन में कई बार इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।
CMC Eye Gel (जेल फॉर्म)
लुब्रिकेटिंग जेल सामान्य आई ड्रॉप की तुलना में थोड़ा गाढ़ा होता है, जो आँखों की सतह पर अधिक समय तक बना रहता है। इसलिए ड्राप और जेल इस्तेमाल करने का समय-सीमा अलग होता है। क्योंकि जेल लंबे समय तक लुब्रिकेशन देने में मदद करता है। इसलिए जेल लगाने के बाद कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई देना और चिपचिपापन जैसा महसूस होता है।
CMC Eye Ointment (ऑइंटमेंट फॉर्म)
लुब्रिकेटिंग आई ऑइंटमेंट जेल की तुलना में भी काफी ज्यादा गाढ़ा होता है। जबकि यह आँखों की सतह पर लंबे समय तक बना रह सकता है। जिससे लंबे समय तक लुब्रिकेशन मिलता रहता है। इसे दिन में उपयोग करने के बाद कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई देना और चिपचिपापन महसूस होता रहता है। इसलिए जेल और ऑइंटमेंट का खासकर उपयोग आँखों की की समस्या के अनुसार व डॉक्टर की सलाह पर करना ज्यादा बेहतर होता है।
CMC आई ड्राप, Gel और Ointment में अंतर।
आसान शब्द में
| प्रकार | बनावट | कितनी देर तक काम कर सकती है | किसका कब उपयोग होता है |
| Eye Drops | एकदम आँसू के सामान | अपेक्षाकृत कम | दिन में कई बार |
| Eye Gel | थोड़ा गाढ़ा जेल के सामान | ड्रॉप से अधिक | जरूरत के अनुसार |
| Eye Ointment | सबसे गाढ़ा वैसलीन के सामान | अधिक समय तक | आमतौर पर रात में |
Single Dose और Multi Dose CMC आई ड्रॉप में क्या अंतर होता है?
CMC आई ड्रॉप्स आमतौर पर Multi-Dose Bottle और Single-Dose Vial जैसी अलग-अलग पैकेजिंग में मिलती हैं:
Multi Dose Bottle कई बार इस्तेमाल की जाने वाली
Multi-Dose Bottle एक सामान्य आई ड्रॉप की बोतल की तरह होती है, जो 5ml या 10 ml की बोतल में मिलती है। इसे खोलने के बाद प्रोडक्ट के निर्देशों के अनुसार कई दिनों या हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए कुछ Multi-Dose Eye Drops में प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जो बोतल के दूषित होने की संभावना को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन सभी लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स में प्रिजर्वेटिव हों, यह जरूरी नहीं है।
Single Dose Vial एक बार इस्तेमाल की जाने वाली
यह एक बहुत छोटी प्लास्टिक की शीशी होती है, जो सिर्फ एक बार डालने लायक रहेती है। जबकि ये आमतौर पर प्रिजर्वेटिव फ्री होती हैं, लेकिन हर Single Dose Eye Drop के फॉर्मूला एक जैसा नही होता है। अगर पैकेज पर Single-use या Discard after use लिखा है तो इसे खोलने के बाद एक बार इस्तेमाल करें और फिर फेंक दें। क्योंकि कई बार लोग इसे बचाकर रख लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है।
Preservative Free और Preservative वाली आई ड्रॉप्स में क्या अंतर है?
आई ड्रॉप्स में Preservative (परिरक्षक) मिलाया जा सकता है, ताकि बोतल को बार-बार खोलने पर उसमें बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों से दूषित होने का खतरा कम हो। वहीं Preservative Free आई ड्रॉप्स में कोई परिरक्षक नहीं होता। जबकि इन दोनों के बीच मुख्य अंतर उनकी संरचना, पैकेजिंग, इस्तेमाल की आवृत्ति और आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव में होता है।
Preservative वाली आई ड्रॉप्स
इन आई ड्रॉप्स में प्रिजर्वेटिव मिला होता है। इसका एक उदाहरण BAK (Benzalkonium Chloride) है। इसका उद्देश्य मल्टी-डोज़ बोतल को बार-बार खोलने के दौरान दूषित होने के जोखिम को कम करना होता है।
- पैकेजिंग: ये अक्सर Multi-Dose Bottle में उपलब्ध होती हैं, हालांकि हर प्रिजर्वेटिव वाली आई ड्रॉप एक ही तरह की पैकेजिंग में आए, यह जरूरी नहीं है।
- फायदा: एक ही बोतल को कई बार इस्तेमाल करना सुविधाजनक हो सकता है और कई प्रोडक्ट अपेक्षाकृत कम कीमत में उपलब्ध होते हैं।
- ध्यान देने वाली बात: कुछ प्रिजर्वेटिव, खासकर लंबे समय तक या बार-बार इस्तेमाल किए जाने पर, कुछ लोगों में जलन, लालिमा या आंखों की सतह पर इरिटेशन पैदा कर सकते हैं। लेकिन यह समस्या हर व्यक्ति में नहीं होती।
Preservative फ्री आई ड्रॉप्स
Preservative Free आई ड्रॉप्स में कोई रासायनिक परिरक्षक नहीं होता। यह उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाती है जिन्हें बार-बार लुब्रिकेंट आई ड्रॉप की जरूरत पड़ती है या जिनकी आँख प्रिजर्वेटिव से संवेदनशील हो सकती हैं।
- पैकेजिंग: ये अक्सर Single-Dose Vials में आती हैं। हालांकि, कुछ आधुनिक प्रिजर्वेटिव-फ्री आई ड्रॉप्स विशेष मल्टी डोज़ बोतल में भी उपलब्ध होती हैं, जिनकी पैकेजिंग उन्हें दूषित होने से बचाने के लिए डिजाइन की जाती है।
- फायदा: बार-बार इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों में Preservative-Free आई ड्रॉप्स जलन और इरिटेशन का जोखिम कम कर सकती हैं।
- नुकसान: Single-Dose Vials वाली Preservative-Free आई ड्रॉप्स में हर बार नई वायल खोलनी पड़ सकती है, इसलिए इनका इस्तेमाल थोड़ा कम सुविधाजनक हो सकता है। कुछ प्रोडक्ट की कीमत भी अधिक हो सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
0.5% और 1% CMC आई ड्रॉप में क्या अंतर है? कौन सी बेस्ट है?
दोनों में मुख्य अंतर गाढ़ेपन का है। 1% वाली ड्रॉप 0.5% की तुलना में ज्यादा गाढ़ी होती है और ज्यादा देर तक आँखों पर टिकती है। यह गंभीर ड्राई आई वालों के लिए बेस्ट है। वहीं 0.5% हल्की होती है और दिन में कई बार डालने के लिए उपयुक्त है। कौन सी बेस्ट है, यह आपकी आँखों की स्थिति पर निर्भर करता है, इसके लिए डॉक्टर की सलाह सबसे सही होती है।
बोतल खोलने के बाद CMC आई ड्रॉप को कितने दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं?
अगर यह Preservative वाली (Multi-dose) बोतल है, तो इसे खोलने के 28 दिन (4 हफ्ते) के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए। वहीं अगर Preservative-Free (Single-dose Vial) है, तो इसे खोलने के 12 घंटे के भीतर इस्तेमाल करें और फिर फेंक दें। एक्सपायरी डेट और बोतल पर लिखे ‘Discard after’ वाले निर्देश को जरूर पढ़ें।
क्या प्रेग्नेंसी (Pregnancy) या स्तनपान (Breastfeeding) में CMC आई ड्रॉप सुरक्षित है?
CMC आई ड्रॉप्स को आमतौर पर प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सुरक्षित (Category A) माना जाता है, क्योंकि यह आँखों में डाली जाती है और बहुत कम मात्रा में खून में जाती है। फिर भी, किसी भी दवा की तरह, इस्तेमाल से पहले एक बार अपने नेत्र रोग विशेषज्ञ से जरूर पूछ लें।
CMC (Carboxymethylcellulose) और Sodium Hyaluronate (HA) आई ड्रॉप में क्या अंतर है? कौन सा बेस्ट है?
दोनों ही आर्टिफिशियल टियर्स हैं, लेकिन इनमें बड़ा अंतर है। जबकि CMC हल्की और सस्ती होती हैं और हल्के से मध्यम ड्राई आई के लिए अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन Sodium Hyaluronate, CMC से ज्यादा महंगी होती है, क्योंकि यह आँखों की सतह पर ज्यादा देर तक चिपकती है और गहरा लुब्रिकेशन देती है।
क्या मैं CMC आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल नवजात शिशु (Newborn Baby) या छोटे बच्चों में कर सकता हूँ?
CMC आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन 5 साल से कम उम्र के बच्चों में डॉक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल कभी न करें। दरअसल नवजात शिशुओं की आँखों में कीचड़ आना, पानी आना या कोई अन्य समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें नेत्र नलिका में रुकावट, इंफेक्शन या एलर्जी शामिल है। ऐसी स्थिति में दवा डालने की बजाय पहले बाल रोग विशेषज्ञ या नेत्र चिकित्सक से जांच करवाएं।
संदर्भ
Indian Pharmacopoeia (IP) Commission – भारतीय फार्माकोपिया के मानकों के अनुसार औषधि की गुणवत्ता और शुद्धता का विवरण।
American Academy of Ophthalmology (AAO) – ड्राई आई सिंड्रोम और आर्टिफिशियल टियर्स के उपयोग संबंधी दिशानिर्देश।
National Institutes of Health (NlH) – Carboxymethylcellulose आर्टिफिशियल टियर्स के बारे में सभी प्रमुख बातें।
WebMD – Carboxymethylcellulose आई ड्रॉप्स के फायदे और नुकसान से जुड़ी जरूरी बातें।
Mayo Clinic – आर्टिफिशियल टियर्स, प्रिजर्वेटिव-फ्री फॉर्मूलेशन और आई ड्रॉप्स के के बारे में सामान्य जानकारी।
अस्वीकरण
यह लेख (Carboxymethylcellulose Sodium Eye Drops) के ऊपर केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार से चिकित्सा परामर्श, निदान और उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी आई ड्रॉप का उपयोग करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

