उम्र बढ़ने के साथ आज के समय बहुत से लोगों को पास की चीजें पर फोकस करने में परेशानी होने लगती है। जैसे की किताब, मोबाइल या छोटे अक्षरों को देखने के लिए वस्तु को दूर करना पड़ जाता है। हालांकि इस समस्या को आयु संबंधी दूरदर्शिता (प्रेसबायोपिया) कहा जाता है।
ऐसी स्थिति में और उम्र के अनुसार चश्मे की ज़रूरत पड़ने लगती है। जबकि इन्ही समस्या को दूर करने के लिए प्रोग्रेसिव लेंस एक उपयोगी चश्मे का विकल्प माना जाता है। क्योंकि प्रोग्रेसिव लेंस में दूर और पास की दृष्टि के लिए अलग-अलग भाग होते हैं, लेकिन इनके बीच कोई दिखाई देने वाली सीधी लाइन या टिक्की नहीं होती इसलिए यह बाइफोकल लेंस से अलग दीखता है।
इस लेख में हम प्रोग्रेसिव लेंस क्या है, यह कैसे काम करता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, बाइफोकल लेंस से क्या अंतर है, इसकी आदत कैसे डालें और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें ये सब जानेंगे।
प्रोग्रेसिव लेंस क्या होता है?
प्रोग्रेसिव लेंस एक ऐसा चश्मे का लेंस होता है जिसमें एक ही लेंस के अंदर अलग-अलग दूरी के लिए पावर होती है, परन्तु उसमे कोई अलगाव की लाइन नहीं होती है, क्योंकि इसमें:
- ऊपर का हिस्सा दूर देखने के लिए होता है।
- बीच का हिस्सा माध्यमिक दूरी के लिए होता है।
- नीचे का हिस्सा पास देखने के लिए होता है।
दरअसल एक ही चश्मे से व्यक्ति दूर की वस्तु देख सकता है, कंप्यूटर जैसी माध्यमिक दूरी पर काम कर सकता है और पढ़ने लिखने जैसी नजदीकी वस्तु पर भी फोकस आसानी से कर सकता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रोग्रेसिव लेंस में कोई टिक्की या लाइन नहीं होती है यह पूरा लेंस एक जैसा होता है लेकिन काम अनेक करता है।
प्रोग्रेसिव लेंस की जरूरत क्यों पड़ती है?
उम्र बढ़ने के साथ आँख की नजदीकी वस्तु पर फोकस करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है, जो एक आम और सामान्य बात है और इस समस्या को मेडिकल भासा में (प्रेसबायोपिया) जरादूरदृष्टिता कहा जाता है, इसकी वजह से:
- मोबाइल का छोटा वर्ड पढ़ने में परेशानी होने लगती है।
- किताब को दूर करके पढ़ना पड़ता है।
- पास की चीजें धुंधली दिखाई देने लगती है।
- पढ़ते समय आंखों में तनाव महसूस होने लगता है।
- पास का काम करने पर सिरदर्द होने लगता है।
हालांकि अन्य शिकायतें भी हो सकती हैं, ऐसी स्थिति में रेडिंग चश्मे या टिक्की वाले बाइफोकल चश्मे की जरुरत पड़ने लगती है, लेकिन प्रोग्रेसिव लेंस में न कोई टिक्की होती है, न ही कोई लाइन और बाहर से लेंस एकसमान दीखता है। इसलिए यह दूर, मध्यम और बारीक काम करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
प्रोग्रेसिव लेंस कैसे काम करता है?
प्रोग्रेसिव लेंस का डिज़ाइन ऊपर से नीचे की ओर धीरे-धीरे पावर बदलने के सिद्धांत पर आधारित होता है, इसमें अलग-अलग भाग होते हैं। ये भाग आपस में मिले होते हैं, हालांकि पावर में बदलाव अचानक नहीं बल्कि क्रमिक होता है, क्योंकि:
- लेंस का ऊपर वाला हिस्सा दूर की चीज़ें देखने में मदद करता है और सीधे आगे देखने के दौरान काम आता है।
- लेंस का बीच वाला हिस्सा मध्यम दूरी की चीज़ें देखने के लिए होता है, जैसे की कंप्यूटर स्क्रीन देखते समय आँखों के स्तर से थोड़ा नीचे देखना पड़ता है।
- लेंस का नीचे वाला हिस्सा नज़दीकी कार्य के लिए होता है, जैसे की पढ़ने और सिलाई जैसे कामों को करने के लिए।
प्रोग्रेसिव लेंस में कौन-कौन से विज़न जोनस होते हैं?

- Distance Zone: लेंस के ऊपरी हिस्से से दूर की वस्तुओं को देखना पड़ता है, जैसे की TV देखना, सड़क पर देखना, बाहर घूमना और ड्राइविंग के दौरान दूर का देखना।
- Intermediate Zone: यह लेंस का बीच वाला हिस्सा होता है, इसका उपयोग मध्यम दूरी के कामों के लिए किया जाता है, जैसे की कंप्यूटर, लैपटॉप, डैशबोर्ड और ऑफिस एक्टिविटीज के लिए।
- Near Zone: लेंस के नीचे का हिस्सा पास की चीजों को देखने के लिए होता है, जैसे की किताब पढ़ना, मोबाइल देखना, अखबार पढ़ना और छोटे व बारीकी काम करना।
प्रोग्रेसिव लेंस के फायदे
- प्रोग्रेसिव लेंस वाले चश्मे से सबसे बड़ा फायदा यह है कि अलग-अलग दूरी के लिए बार-बार चश्मा बदलने की जरूरत नही पड़ती है, क्योंकि एक ही चश्मे से कई दूरी पर देखा जा सकता है।
- लेंस पर कोई दिखाई देने वाली लाइन या गोल टिक्की नहीं होती, इससे लेंस देखने में एकदम सामान्य जैसा लगता है। जबकी बाइफोकल लेंस में अलग-अलग पावर के बीच एक गोल या सीधी टिक्की होती है।
- कई लोग प्रोग्रेसिव लेंस इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें बाइफोकल लेंस जैसी कोई लाइन नहीं होती और बाहर से दिखने में पावर वाले चश्मे नहीं लगते हैं।
- बार-बार चश्मा बदलने की जरूरत कम हो जाती है, खासकर उन लोगों को जो पढ़ने के चश्मे, गाड़ी चलाने के चश्मे और कंप्यूटर इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग चश्मे का उपयोग करते हैं,
- नजर नहीं लड़ती और इससे आँखों पर तनाव नहीं पड़ता है, क्योंकि बाइफोकल और ट्राइफोकल चश्मों में जब दृष्टि रेखाओं को पार करती है तो छवि में अचानक बदलाव होता है और नजर लड़ने लगती है।
- इससे चश्मे की सुंदरता बढ़ती है और कोई भी यह नहीं बता सकता कि आपने प्रोग्रेसिव लेंस पहने हैं। जबकी यह उन लोगो के लिए और अच्छा माना जाता है, जो बाइफोकल या ट्राइफोकल लेंस पहनने में शर्म महसूस करते हैं, क्योंकि उसमे लाइन या टिक्की दिखती है।
प्रोग्रेसिव लेंस के नुकसान
प्रोग्रेसिव लेंस से आमतौर पर कोई जोखिम या जटिलताएं नहीं होती हैं, लेकिन इनके कुछ नुकसान हो सकते हैं, क्युकी यह हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट नहीं होता और अर्जेस्ट भी नही होता, क्योंकि:
- शुरुआत में आदत डालने में समय लग सकता है, खासकर पहली बार प्रोग्रेसिव लेंस पहनने पर, क्योंकि लेंस के अलग-अलग भाग को समझने और सही पोजीशन अपनाने में समय भी लग सकता है।
- प्रोग्रेसिव लेंस बाइफोकल और ट्राइफोकल लेंस से महंगे होते हैं, लेकिन तीन अलग-अलग चश्मे खरीदने की तुलना में प्रोग्रेसिव लेंस का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है, भले सेट होने में समय लगे।
- चश्मा पहनने के बाद साइड में टेढ़ा-मेढ़ा दिखने जैसा महसूस हो सकता है, हालांकि लेंस में दूर, मध्यम और नजदीक के बीच परिवर्तन के कारण नजर निचे ऊपर होने में पर ब्लर भी महसूस हो सकता है। हालांकि यह लेंस डिज़ाइन और प्रिस्क्रिप्शन पर निर्भर करता है।
- सिर और गर्दन को लेंस के जोन के अनुसार आदत डालनी पड़ सकती है, क्योंकि प्रोग्रेसिव लेंस में केवल आँखों को घुमाने के बजाय कुछ जगह पर सिर को भी सही दिशा में मूव करना पड़ता है ताकि सही जोन से देखा जा सके।
- सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते समय शुरुआत में परेशानी हो सकती है, क्योंकि जो लोग पहली मर्तबा प्रोग्रेसिव लेंस इस्तेमाल करते हैं, उन्हें शुरुआती दिनों में सीढ़ियों या समतल जगह पर देखने में एडजस्टमेंट की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए पहली बार प्रोग्रेसिव लेंस पहनते समय सावधानी रखना जरूरी है।
- हालांकि हर प्रोग्रेसिव लेंस का एक समान नहीं होते, क्योंकि प्रोग्रेसिव लेंस की डिज़ाइन, लेंस मटेरियल, कॉरिडोर लेंथ, फ्रेम, फिटिंग और प्रिस्क्रिप्शन जैसे कई फैक्टर्स महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए केवल प्रोग्रेसिव लेंस के नाम से क्वालिटी या कम्फर्ट तय नहीं किया जा सकता।
प्रोग्रेसिव लेंस और बाइफोकल लेंस में अंतर

| विशेषता | प्रोग्रेसिव लेंस | बाइफोकल लेंस |
| दूर की नजर | होती है | होती है |
| नजदीक की नजर | होती है | होती है |
| माध्यमिक दूरी | होती है | सीमित होती है |
| गोल टिक्की / लाइन | नही होती | होती है |
| पावर में बदलाव निचे ऊपर देखने पर | धीरे-धीरे होता है | अचानक होता / स्पष्ट बदलाव |
| एडेप्टेशन | कुछ लोगों को समय लग सकता है | आमतौर पर अलग प्रकार का एडेप्टेशन |
| रूप-रंग | बिना टिक्की और बिना लाइन का एक समान दीखता है | गोल टिक्की या लाइन दिखती है |
ध्यान दें: कौन सा लेंस आपके लिए बेहतर है, यह अपनी उम्र देखकर तय न करें, क्योंकि प्रिस्क्रिप्शन, काम की जरूरत, बाइनोकुलर विजन, फ्रेम फिटिंग और व्यक्तिगत कम्फर्ट भी महत्वपूर्ण हैं।
प्रोग्रेसिव लेंस और सिंगल विज़न लेंस में अंतर

- सिंगल विज़न लेंस: इस तरीके का लेंस केवल दूर के लिए हो सकता है या केवल नजदीक के लिए जिसे आम तौर रेडिंग ग्लास भी कहा जाता है। क्योंकि पूरे लेंस में एक ही विज़न डिस्टेंस के लिए पावर होती है, जैसे की केवल दूर का चश्मा या केवल पढ़ने का चश्मा।
- प्रोग्रेसिव लेंस: इस लेंस में अलग-अलग डिस्टेंस के लिए अलग-अलग पावरस होती है, जैसे की, दूर के काम के लिए, मध्यम भाग सिस्टम पर काम करने के लिए और एकदम निचे वाले हिस्से से बारीक काम करने के लिए होता है।
प्रोग्रेसिव लेंस किस उम्र में शुरू करना चाहिए?
प्रोग्रेसिव लेंस इस्तेमाल करने की कोई एक निर्धारित आयु नहीं है। हालांकि प्रेसबायोपिया आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ विकसित होता है और अक्सर 38 – 40 की उम्र के आसपास या उसके बाद इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। लेकिन सही प्रिस्क्रिप्शन व्यक्ति की आँखों और विसुअल आवश्यकता पर निर्भर करती है, इसलिए प्रोग्रेसिव लेंस केवल उम्र देखकर नहीं, बल्कि आई एग्जामिनेशन और नियर विज़न के आधार पर निर्धारित होता है।
प्रोग्रेसिव लेंस लगवाने के बाद शुरुआत में क्या समस्या हो सकती है?
प्रोग्रेसिव लेंस हो, बाइफोकल लेंस या फिर सिंगल विज़न लेंस अगर आँखों की ज़रूरत से ज्यादा पावर लेंस मे हो या फिर फिटिंग ठीक से न हो तो तनाव, चक्कर आना अस्पष्ट न दिखना भारिपन जैसी अनेक समस्या जन्म ले सकती हैं, रही प्रोग्रेसिव लेंस लगवाने के बाद शुरुआती दिनों में समस्या बनने की तो अनेक समस्या बन सकती है।
प्रोग्रेसिव लेंस में धुंधला क्यों दिखाई दे सकता है?
प्रोग्रेसिव लेंस में अलग-अलग पावरस के बीच ट्रांजीशन होता है और इस डिज़ाइन के कारण पीरिफरल एरिया में कुछ अनवांटेड ऑप्टिकल इफेक्ट्स हो सकते हैं। खासकर अगर नया प्रोग्रेसिव लेंस लगाने के बाद हल्का एडजस्टमेंट महसूस होता है तो कुछ लोगों में समय के साथ रूपांतरण हो सकता है।
परन्तु अगर बहुत ज्यादा ब्लर हो, चश्मा लगाने के बाद सिरदर्द हो, चक्कर आने लगे, एक आँख से ज्यादा समस्या हो, विज़न स्पष्ट न हो तो, लेंस की फिटिंग, मैसूरमेंट और प्रिस्क्रिप्शन की जांच करवाना जरूरी है, हो सकता है, इन्हीं में से किसी एक की वजह से समस्या जन्म ले रही है।
प्रोग्रेसिव लेंस में सिरदर्द क्यों हो सकता है?
अगर आप पहली मर्तबा प्रोग्रेसिव लेंस इस्तेमाल कर रहें हैं, तो शुरुआती दिनों में कुछ लोगों को एडजस्टमेंट के दौरान डिसकम्फर्ट या सिरदर्द जैसी समस्या महसूस हो सकती है।
जबकी इसके संभावित कारणों में, गलत प्रिस्क्रिप्शन गलत PD मैसूरमेंट, फ्रेम फिटिंग की समस्या, लेंस का गलत पोजीशन पर सेट होना, गलत कॉरिडोर, डिज़ाइन और अन्य समस्या शामिल हो सकती हैं। लेकिन याद रखें चश्मे पहनने पर लगातार सरदर्द हो, चक्कर आए तो इसे केवल आदत पड़ने पर या ठीक हो जायेगा के नाम पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
प्रोग्रेसिव लेंस किन लोगों के लिए है या किसके लिए उपयोगी हो सकता है?
प्रोग्रेसिव लेंस वाले चश्मे खासकर उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें दूर, मध्यम दूरी और पास के लिए करेक्शन चाहिए या फिर चश्मे में कोई लाइन न दिखे, पावर वाला चश्मा न दिखे और अन्य निम्नलिखित समस्या के लिए:
- यदि किसी को प्रेसबायोपिया जैसी समस्या है तो उनके लिए उपयोगी हो सकता है।
- बार-बार चश्मा दूर और पास के कामों के लिए बदलना पसंद नहीं है तो उनके लिए।
- एक ही चश्मे में मल्टीप्ल डिस्टेंसस चाहिए तो उनके लिए।
- बिना टिक्की वाले या बिना लाइन वाले चश्मे जिसको पसंद हो उनके लिए।
- जो लोग ऑफिस या कंप्यूटर लैपटॉप पर काम करते हैं उनके लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है।
परन्तु एक बात याद रखें लेंस सिलेक्शन, प्रिस्क्रिप्शन और विसुअल पावर की जरुरत के अनुसार ही होना चाहिए।
कंप्यूटर इस्तेमाल करने वालों के प्रोग्रेसिव लेंस
यदि आपका काम अगर प्रतिदिन कई घंटे कंप्यूटर, लैपटॉप पर होता है, तो सामान्य प्रोग्रेसिव लेंस हमेशा आपकी जरूरत के लिए सबसे उपयुक्त डिज़ाइन नहीं हो सकता, क्योंकि कंप्यूटर की स्क्रीन डिस्टेंस सामान्य रीडिंग डिस्टेंस और दूर देखने की दूरी के बीच होती है।
ऐसे में कुछ लोगों के लिए ऑक्यूपेशनल कंप्यूटर प्रोग्रेसिव लेंस या अलग कंप्यूटर ग्लासेस उपयोगी हो सकते हैं। परन्तु यह आपके काम की दूरी और विसुअल अपेक्षा के आधार पर तय किया जाता है।
किन लोगों को अलग विकल्प की जरूरत हो सकती है?
कुछ लोगों के लिए स्टैंडर्ड प्रोग्रेसिव लेंस पर्याप्त नहीं हो सकता जैसे की:
- केवल कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिए।
- बहुत ज्यादा रीडिंग करने वाले लोगों के लिए।
- कुछ विशेष ऑक्यूपेशनल रिक्वायरमेंट्स वाले लोगों के लिए।
- जिनको प्रोग्रेसिव लेंस वाले चश्मे के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो।
- द्विनेत्री दृष्टि विकार वाले लोगों के लिए।
दरअसल ऐसे मामलों में आई केयर प्रोफेशनल भी अलग लेंस डिज़ाइन या अलग चश्मे की सलाह देते हैं, खासकर बताए हुए लोगों के लिए।
प्रोग्रेसिव लेंस की आदत कैसे डालें?
प्रोग्रेसिव लेंस वाले चश्मे पहली बार पहनने वाले व्यक्ति को कुछ दिनों तक एडजस्टमेंट की जरूरत हो सकती है।
- चश्मा नियमित रूप से पहनें, खासकर अगर प्रिस्क्रिप्शन सही है और आपके डॉक्टर ने इसे नियमित उपयोग के लिए दिया है, तो क्योंकि लगातार पहनने से समायोजन आसान हो सकता है।
- पढ़ते लिखते समय और कंप्यूटर लैपटॉप पर काम करते समय सिर को सही दिशा में रखें और एकदम पास की चीज देखने के लिए लेंस के नियर जोन का उपयोग करें।
- कंप्यूटर के सामने बैठने व शरीर की स्थिति को सही रखें और कंप्यूटर स्क्रीन की दूरी व हाइट को भी सही रखें।
- पैदल चलते समय लेंस के ऊपरी हिस्से से देखें और खासकर सीढ़ियों, क्योंकि प्रोग्रेसिव लेंस के साथ शुरुआत में सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते समय विशेष सावधानी रखनी पडती है।
यदि लगातार कोई समस्या हो तो लेंस चेक करवाएं या कई दिनों बाद भी बहुत ज्यादा डिसकम्फर्ट, सरदर्द, चक्कर आये निचा ऊंचा दिखे या विज़न प्रॉब्लम बनी रहती है, ऐसे में पता चल जायेगा की लेंस, फिटिंग या प्रिस्क्रिप्शन में कोई कमी तो नही है।
प्रोग्रेसिव लेंस की कीमत कितनी होती है?
प्रोग्रेसिव लेंस की कोई एक फिक्स कीमत नही होती है, क्योंकि लेंस की प्राइस कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है जैसे की :
- लेंस किस ब्रांड का है।
- लेंस की डिज़ाइन कैसी है।
- लेंस किस मटेरियल का है।
- कितनी इंडेक्स पावर का है।
- लेंस पर कैसी कोटिंग लगी है।
जबकी फ्रेम, प्रिस्क्रिप्शन, मेज़रमेंट, ऑप्टिकल स्टोर इन सब बातों पर प्राइस डिपेंड होती है। परन्तु कम कीमत वाले और प्रेमियम डिज़ाइनस में ऑप्टिकल परफॉरमेंस और कस्टमाइज़ेशन में अंतर भी अलग हो सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या प्रोग्रेसिव लेंस कंप्यूटर के लिए अच्छा है?
यह व्यक्ति के प्रिस्क्रिप्शन और कंप्यूटर डिस्टेंस पर निर्भर करता है। परन्तु लंबे समय तक कंप्यूटर वर्क करने वालों के लिए व्यावसायिक कंप्यूटर प्रोग्रेसिव लेंस भी एक विकल्प हो सकता है।
क्या प्रोग्रेसिव लेंस महंगा होता है?
यह इस बात पर निर्भर करता है, की लेंस कैसा है। क्योंकि लेंस कीमत लेंस डिज़ाइन, ब्रांड, मटेरियल, कस्टमाइज़ेशन और कोटिंग के अनुसार काफी अलग हो सकती है।
प्रोग्रेसिव लेंस कितने साल चलता है?
कोई भी आईवियर लेंस हो, लेंस की फिजिकल लाइफ और प्रिस्क्रिप्शन की वैलिडिटी अलग-अलग बातें हैं। क्योंकि प्रिस्क्रिप्शन बदलने, लेंस पर डैमेज आने या कोटिंग खराब होने पर नया लेंस आवश्यक हो सकता है।
क्या प्रोग्रेसिव लेंस पूरे दिन पहना जा सकता है?
सही पावर और एक अच्छी क्वालिटी का प्रोग्रेसिव लेंस सामान्यत, पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में इसे धीरे-धीरे पहनने की आदत डालना उपयोगी हो सकता है।
प्रोग्रेसिव लेंस खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
प्रोग्रेसिव लेंस खरीदने से पहले आँखों की सही जांच करवाएं, अपने काम और उपयोग के अनुसार लेंस डिजाइन चुनें, फ्रेम की ऊंचाई जांचें और (PD) तथा फिटिंग हाइट जैसे जरूरी माप सही तरीके से करवाना चाहिए।
स्रोत और संदर्भ
Cleveland Clininc – प्रोग्रेसिव लेंस क्या होता है कैसे काम करता है?
Progressive Glasses – प्रोग्रेसिव लेंस के फायदे क्या क्या हो सकते हैं?
Optometrist Clinic – प्रोग्रेसिव लेंस के नुकसान क्या होते हैं?
